01/09/2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ास अंदाज में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्हें स्कूल की बच्चियों ने राखी बांधी. इस दौरान पीएम बच्चियों को दुलार करते दिखें. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर रक्षाबंधन मनाने की तस्वीरें शेयर की. पीएम मोदी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''7 लोक कल्याण मार्ग पर बहुत ही खास रक्षाबंधन उत्सव मनाया. युवा मित्रों और मैंने अनेक विषयों पर बात की.''