Jamui Helping Hands

Jamui Helping Hands We can’t help everyone, but Everyone can help someone.

30/03/2025
Power of IPL
30/03/2025

Power of IPL

16/03/2025

50000 का इनामी कुख्यात अपराधी पवन यादव को जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार...
spjamui

राकेश जी काफी सरल व्यक्ति हैं और काफी शांति पसंद  भी और जदयू के अच्छे युवा नेता में से आते हैं, पर संसद महोदय को अपनी पा...
22/02/2025

राकेश जी काफी सरल व्यक्ति हैं और काफी शांति पसंद भी और जदयू के अच्छे युवा नेता में से आते हैं, पर संसद महोदय को अपनी पार्टी में कोई इस योग्य नहीं मिला यह सोचने की बात है।

 #जमुई पहुंचे बिहार के  #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  #प्रगति यात्रा के दरम्यान अनेक योजनाओं का दिया सौगातमुख्यमंत्री ने प्र...
07/02/2025

#जमुई पहुंचे बिहार के #मुख्यमंत्री नीतीश कुमार #प्रगति यात्रा के दरम्यान अनेक योजनाओं का दिया सौगात
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दरम्यान जमुई जिला को दी 890 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात , 74 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के चौथे चरण में जमुई जिले के आदर्श महिला थाना परिसर में 89088.02776 लाख रूपये की कुल 74 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के जरिए उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 7640.52698 लाख रूपये की 58 योजनाओं का उद्घाटन और 81447.50076 लाख रूपये की कुल 16 स्कीमों का शिलान्यास शामिल है।
सीएम ने प्रगति यात्रा के क्रम में विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विकासात्मक योजनाओं का अवलोकन और निरीक्षण किया।अपने यात्रा के क्रम में सीएम ने खैरा प्रखंड अंतर्गत भगवान महावीर की जन्मस्थली जन्मस्थान का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दरम्यान वे धावाटांड़ गांव स्थित हैलीपेड पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए गढ़ी डैम पहुंचे और अंकित स्थान पर जलाशय मत्स्यकीय विकास योजना के तहत केज-कल्चर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अपर किऊल जलाशय योजना के विस्तारीकरण और पक्कीकरण तथा गढ़ी-लछुआड़ सड़क एवं पुल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दरम्यान सीएम ने कहा कि इसे इक्को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ इसका बेहतर ढंग से सौंदर्यीकरण कराएं ताकि यहां आने वाले लोग पर्यटकीय सुविधाओं का लाभ ले सकें।
गढ़ी में निर्धारित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री यहां से हवाई मार्ग के जरिए जमुई सदर प्रखंड के सोनपे गांव पहुंचे। यहां पुलिस के जवानों ने उन्हें हैलीपेड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बेटे और बेटियों ने बैंड धुन से स्वागत करने के साथ उन्हें सलामी दी। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सोनपे गांव में नव निर्मित अनुसूचित जाति , अनुसूचित जन जाति और महिला थाना परिसर पहुंचे और इन सभी का फीता काटकर तथा शिलापट्ट अनावरण कर उदघाटन किया। सीएम उद्घाटन के बाद नव निर्मित थाना भवन का भ्रमण और अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री इसके बाद आदर्श महिला थाना के समीप 554.54 लाख रूपये की लागत से नव- निर्मित राजकीय महिला डिग्री कॉलेज जमुई का फीता काटकर और शिलापट्ट अनावरण कर उदघाटन किया। उन्होंने यहां भी भवन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Address

Jamui Road
Jamui
811307

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jamui Helping Hands posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category