10/10/2026
देश को आज़ाद हुए 79 साल हो गए, मगर अंग्रेजी मानसिकता आज भी देश में क़ायम है। इसका ताज़ा उदाहरण देखने को मिला आज दिल्ली के चेलम्सफ़ोर्ड क्लब में, जहाँ हमारे मित्र शाश्वत गौतम किसी व्यक्ति से मिलने गए।
वह जींस, शर्ट और चमड़े की चप्पल पहनकर क्लब के अंदर गए थे। उन्हें चेलम्सफ़ोर्ड क्लब के गेट पर क्लब के संयुक्त सचिव विकास ने रोककर कहा कि आप बाहर निकलिए। आपकी हिम्मत कैसे हुई चेलम्सफ़ोर्ड क्लब के अंदर चप्पल पहनकर आने की? जिसका वीडियो में साक्ष्य के तौर पर देख भी सकते है l
जब विकास से शाश्वत जी ने पूछा कि क्या हम अंग्रेज़ी हुकूमत के अंदर रह रहे हैं, जहाँ एक समय भारत देश के नागरिकों और कुत्तों को अंग्रेजों के क्लबों, ट्रेनों और संस्थानों में नहीं जाने देते थे, तो उन्हें कहा गया कि हमारे नियम बोर्ड पर लिखे हैं।
हम चप्पल पहनकर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी यहाँ नहीं घुसने देंगे। उसके बाद उनको चेलम्सफ़ोर्ड क्लब से बाहर कर दिया गया।
देश की �