16/01/2016
पंजाब में खडूर साहेब के २३ फरवरी को होने वाले उप-चुनाव में आज़ाद उम्मीदवार, भाई बलदीप सिंह का समर्थन करेगा स्वराज अभियान - प्रो आनंद कुमार, राष्ट्रीय संयोजक, स्वराज अभियान |
Swaraj Abhiyan shall support Independent Candidate, Bhai Baldeep Singh, in bye-elections of Khadoor Saheb, Punjab to be held on 23rd February - Prof Anand Kumar, National Convenor, Swaraj Abhiyan
Bhai Baldeep Singh is a founder member of Swaraj Abhiyan. A social activist, who stands to revive the rich Punjabi tradition in the state amongst youth, he has stood upto the Political establishment to take them head on as drugs plague Punjabi youth. Bhai Baldeep Singh has been a continuous supporter of Jai Kisan Andolan in the state.
Prof Anand Kumar seeks support of all Swaraj Abhiyan volunteers in this challenge.
पंजाब में खडूर साहेब के २३ फरवरी को होने वाले उप-चुनाव में आज़ाद उम्मीदवार, भाई बलदीप सिंह का समर्थन करेगा स्वराज अभियान - प्रो आनंद कुमार, राष्ट्रीय संयोजक, स्वराज अभियान |
प्रो आनंद कुमार ने कहा कि पंजाब आज देश का सबसे बड़ा समस्याग्रस्त प्रदेश हो गया है| किसानों पर क़र्ज़, मजदूरों की बदहाली, युवाओं की बेरोज़गारी जैसे मुद्दे सामने खड़े हैं | पंजाब के इस मर्म को पहचानने की बजाये सभी दल ओछी राजनीती करते दीखते हैं| भीड़ जुटाने से लेकर संवेदनाओं का खेल खेला जा रहा है | इसमें अकाली दल, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी शामिल है| ऐसे में स्थिर और पंजाब की विरासत की समझ रखने वाली शख्सियतों को प्रदेश की बागडोर संभालनी होगी |
भाई बलदीप सिंह एक लम्बे अरसे से पंजाब की विरासत को पंजाब के युवाओं में सींचते आये हैं| भाई बलदीप सिंह स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य हैं और जय किसान आन्दोलन के अग्रणी नेता भी|
जिस मोड़ पर आज पंजाब खड़ा है, वहाँ ऐसी आवाज़ की आवश्यकता है| स्वराज अभियान भाई बलदीप सिंह को मजबूती देने के लिए उनके समर्थन में खड़ा है|
उन्होंने स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि वो इस मौके पर राष्ट्र के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए आगे आएं और यथा संभव सहयोग दें| खडूर साहेब मूलतः ग्रामीण हल्का है, इसलिए ऐसे साथियों की ज़रुरत है जो पंजाबी का ज्ञान रखते हों और अपना समय दे सकें | हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तराखंड, और दिल्ली के कार्यकर्ता इस अभियान में अपना योगदान अवश्य दें|
जो भी साथी इसमें योगदान दे सकें, वे पंजाब के संयोजक, प्रो मंजीत सिंह (+918699133332) या भाई बलदीप सिंह (+919810002653) को अपना नाम दे सकते हैं|