District Collector & Magistrate, Jalor

District Collector & Magistrate, Jalor Official Handle of District Collector and District Magistrate, Jalor, Rajasthan.

24/05/2026

24 मई, 2026
सुजस आवाज़ राजस्थान
ऑडियो बुलेटिन

https://youtu.be/gkgOo_VWaJY?si=yOstpVY8xw4_IDzr

आज खास

- प्रदेश बन रहा सेमीकंडक्टर और हाई-टेक उद्योगों का उभरता केंद्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कल से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’, जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए 5 जून तक प्रदेशभर में होंगे जागरूकता कार्यक्रम

- ओडीओपी नीति में बड़ा बदलाव: विस्तार करने वाली इकाइयों को भी मिलेगा अनुदान, मुख्यमंत्री की पहल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए निजी संस्थानों को भी अनुमति

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदे_गंगा #वंदे_गंगा_जल_संरक्षण_जन_अभियान_2026

24/05/2026
24/05/2026

मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक
के महत्वपूर्ण निर्णय

राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम में संशोधन
पेंशनर्स को मोबाइल एप से जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की मिलेगी सुविधा

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

24/05/2026

मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक
के महत्वपूर्ण निर्णय

प्रदेशभर में 25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान
जल चौपाल का होगा आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने पर मिलेगा ‘जल गौरव सम्मान
प्रभारी मंत्री करेंगे पेयजल और बिजली की सुचारू आपूर्ति की नियमित समीक्षा

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #वंदे_गंगा #वंदे_गंगा_जल_संरक्षण_जन_अभियान_2026

24/05/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का सोमवार से शुभारंभ
आदर्श अमृत सरोवर, बागोड़ा पर आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम,जिले के प्रभारी मंत्री
श्री के के विश्नोई तथा प्रभारी सचिव होंगे शामिल
25 मई से 5 जून तक चलेगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
-----------------------------------------
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ सोमवार को आदर्श अमृत सरोवर, बागोड़ा पर प्रातः 8.30 बजे आयोजित श्रमदान तथा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम के साथ जिले भर में किया जाएगा। बागोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री के के विश्नोई, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिले के प्रभारी सचिव श्री अम्बरीष कुमार भी शामिल होंगे।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई से 5 जून 2026 तक जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण,जल स्त्रोतों के रख-रखाव, पौधारोपण की तैयारियों, नदी, नहरों एवं बांध व तालाबों इत्यादि पर पूजन, नहरों, खालों की साफ-सफाई, जल उपयोक्ता संगमों द्वारा कार्यक्रम, कैच द रेन, नए कार्यों का शिलान्यास, वंदे गंगा प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पीपल पूजन, पीपल पौधारोपण इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि 25 मई, सोमवार को जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 का शुभारम्भ होगा जिसमें जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्त्रोतों, नदियों, जल संग्रहण ढांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्जवलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। 26 मई को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, नवीन अमृत सरोवर, पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण, ओरण/चारागाहों में पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन व नवीन जमीन स्वीकृति, वीबीजी रामजी योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा। 27 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन, स्थानीय गौशाला, पशु चिकित्सालय व दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विचार-विमर्श व संगोष्ठी, मीडिया फील्ड भ्रमण कराया जाएगा।
इसी प्रकार 28 मई को विभाग, भामाशाह व स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वंदे गंगा जल सेवा, पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई, जल बचत के लिए जन जाग्रति, जल परीक्षण अभियान, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, मरम्मत, सड़क किनारे पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारी, सीएसआर कार्यशाला, जल उपयोग अंकेक्षण, एनर्जी ऑडिट व ग्रीन बजट की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 29 मई को प्राचीन तालाब, जोहड़ की सफाई, मरम्मत, ग्राम के सभी जल स्रोतों की मैपिंग व साफ-सफाई, सोखता गड्ढों की सफाई, गावों के मुख्य मार्गों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई, वीबीजी रामजी योजना के अन्तर्गत इन्द्राज में शेष रहे 1.20 लाख कार्यों का प्राथमिकता से जल संचय भागीदारी 2.0 पोर्टल पर इन्द्राज करना होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि 30 मई को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन के पूर्ण कार्यों का अवलोकन, लोकार्पण, स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। ओरण/चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुवाई की अग्रिम तैयारी, हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण के लिए अग्रिम तैयारी, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अन्तर्गत जल चौपाल, विभागीय योजनाओं के इन्द्राज से शेष रहे कार्यों का प्राथमिकता से जल संचय, जन भागीदारी को पोर्टल 2.0 पर इन्द्राज करना होगा। इसी प्रकार 31 मई को स्थानीय ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा प्रभात फेरी व रैली, वंदे गंगा साईकिल रैली, श्रमदान, वंदे गंगा जल सेवा में सहयोग, सेना एवं अर्द्वसैनिक बल से समन्वय कर कार्यक्रम, जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना, साफ-सफाई, पशु खेलियों, बावड़ियों की साफ-सफाई, पशुओं व पक्षियों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था, जल स्रोतों की सफाई व दीप प्रज्ज्वलन, अमृत 2.0 के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा साफ-सफाई, शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत पौधारोपण, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे का निष्पादन, नो प्लास्टिक डे, वंदे गंगा प्रभात फेरी, जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 1 जून को स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पॉन्ड, पाइपलाइन की स्वीकृति, प्राकृतिक, जैविक, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला, हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण की तैयारी, कम्पोस्टिंग तकनीक का प्रचार, लघु सिंचाई संयंत्रों की प्रदर्शनी, प्रगतिशील किसानों से चर्चा, किसान चौपाल, कृषि विज्ञान केन्द्रों पर संगोष्ठी व डिग्गियों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। 2 जून को नदी, बांध, नहरों पर पूजन, नहरों खालों की साफ-सफाई, जल शक्ति अभियान, नए कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन, पेयजल स्रोतों की सफाई, जल बचत के लिए जन जागृति, जल परीक्षण अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत कार्यों का लोकार्पण व नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। वहीं 3 जून को जल संरक्षण के महत्व को लेकर मीडिया राउण्ड टेबल, फील्ड भ्रमण, नवाचार के कार्यक्रम तथा विद्युत ट्रांसफार्मर के आसपास साफ-सफाई करवाई जाएगी। 4 जून को मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के अन्तर्गत अवलोकन, लोकार्पण व स्वीकृति, चारागाहों का चिन्हीकरण, घास बुवाई, बीज बैंकों व हरियालो राजस्थान की तैयारी, राजकीय भवनों की साफ-सफाई, सड़क किनारे पौधारोपण की तैयारी, जल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर निबंध लेखन, नारा लेखन, चित्रकला, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि 5 जून को हरियालो राजस्थान की तैयारी, वन क्षेत्रों में जल सरंचनाओं की गाद निकालना, तुलसी के पौधों का वितरण, वीबीजी रामजी योजना के तहत कार्य प्रारंभ करना, नर्सरियों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम, नर्सरियों में पौधों की ग्रेडिंग, जिले के नदी-नालों के अपशिष्ट पानी को परिष्कृत करने के लिए एसटीपी की आवश्यकता का आकलन, एसटीपी के जल का उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से होंगे रूबरू
------------------------
कार्यक्रम उपरांत जिले के प्रभारी मंत्री श्री के के विश्नोई प्रेस वार्ता के माध्यम से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में मीडिया से बातचीत करेंगे।
#जालोर

Government of Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
CMO Rajasthan

24/05/2026

मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक
महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा
मास्टर प्लान के अनुमोदन के लिए 26 मई को होगा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

Bhajanlal Sharma
Diya Kumari
Dr. Prem Chand Bairwa
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

24/05/2026

युवाओं को सौगात

प्राध्यापक - विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के

121 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

1 जून से 30 जून तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan Department of Education, Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

24/05/2026

राजस्थान में रेल विकास

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 की गई

साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का हुआ जैसलमेर तक विस्तार

Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Near Collectrate Office Jalore
Jalore
343001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Collector & Magistrate, Jalor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share