Jalore Congress

Jalore Congress #जालोर_काग्रेस

29/05/2026
29/05/2026

“बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी और
गिरता हुआ रुपया”

देख लो 👇

Indian National Congress- AhoreIndian National Congress - Rajasthanसवाराम पटेल आहोरFollowers Savaram PatelAdv.सवाराम पटेल आहोर-unofficialRamila MeghwalRutvik Makwana

27/05/2026
27/05/2026

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बेहद चिंताजनक है। 'राइट टू हेल्थ' (RTH) देने वाले हमारे प्रदेश में पिछले 170 दिनों से 600 'जननी एक्सप्रेस' एम्बुलेंस गाड़ियों के पहिए थमे हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी न होने के कारण रोजाना करीब 1700 गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु भगवान भरोसे हैं।

यह स्थिति दिखाती है कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य की वित्तीय और प्रशासनिक हालत किस कदर बिगड़ चुकी है। जब चिकित्सा जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र और आपातकालीन सुविधाओं का यह हाल है, तो सरकार के अन्य विभागों की जमीनी स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं के बजट को अटकाकर आम जनता के जीवन को संकट में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी से मेरा आग्रह है कि वे इस ढुलमुल रवैये को छोड़ें, कागजी 'विचार' करने के बजाय तुरंत समाधान निकालें और इन बंद पड़ी एम्बुलेंस सेवाओं को अविलंब शुरू करवाएं।

27/05/2026

पिछले दिनों नागौर के खींवसर में किसानों की ज़मीनों के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी बेहद गंभीर है। दलालों द्वारा किसानों को झूठे सपने दिखाकर औने-पौने दामों में जमीनें खरीदी गई, और फिर उसी जमीन को कंपनियों को करोड़ों में बेचकर भारी कमीशनखोरी की गई।

सवाल ये है कि आखिर किसानों की जमीन को मुनाफे का बाजार किसके संरक्षण में बनाया गया? पर्दे के पीछे वो कौन लोग हैं जो दलालों के जरिए किसानों ज़मीनें हड़प रहे हैं?

मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी, किसानों की पीढ़ियों की पूंजी को लूटा गया है। ये सिर्फ कमीशनखोरी नहीं, खेती-किसानी की आत्मा पर प्रहार है। सरकार को ठगे गए किसानों के साथ न्याय करना चाहिए।
CMO Rajasthan

27/05/2026

देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

27/05/2026

आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि..!

🙏🙏🙏

सवाराम पटेल आहोरFollowers Savaram PatelIndian National Congress - RajasthanAdv.सवाराम पटेल आहोर-unofficial

27/05/2026

सम्मान, प्रेरणा, स्मृति
सादर नमन अमर विभूति

प्रथम प्रधानमंत्री युग निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।
आपके संघर्ष, दूरदर्शिता व नेतृत्व का सम्पूर्ण राष्ट्र ऋणी है।

Address

Jalore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalore Congress posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share