Nagar Parishad Jale / नगर परिषद जाले / نگر پریشد جالے

  • Home
  • India
  • Jale
  • Nagar Parishad Jale / नगर परिषद जाले / نگر پریشد جالے

Nagar Parishad Jale / नगर परिषद जाले / نگر پریشد جالے "जाले नगर परिषद् की जनता जनार्दन की आवाज"

इस होर्डिंग का लोकेशन बताइए मधुबनी लोकसभा क्षेत्र या जाले विधानसभा में कहां लगा हुआ है ?बताने वाले को उचित ईनाम दिया जाए...
24/04/2025

इस होर्डिंग का लोकेशन बताइए मधुबनी लोकसभा क्षेत्र या जाले विधानसभा में कहां लगा हुआ है ?

बताने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा ‌।

महोदय,कृपया जाले नगर परिषद् के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश न करें।
09/04/2025

महोदय,
कृपया जाले नगर परिषद् के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश न करें।

09/04/2025

जाले में आवास योजनान्तर्गत GEO-TAGGING के नाम पर पैसा ले रहे माननीय की तलाश

जाले में सड़क जाम लगने का मुख्य कारण इस चित्र में देखा जा सकता है जबकि पैदल चलना भी मुश्किल है।स्थानीय विधायक Jibesh Kum...
01/01/2025

जाले में सड़क जाम लगने का मुख्य कारण इस चित्र में देखा जा सकता है जबकि पैदल चलना भी मुश्किल है।
स्थानीय विधायक Jibesh Kumar एवं सभापति महोदय से आग्रह है कि पुलिस प्रशासन के दल-बल के सहयोग से जाम लगने का मुख्य कारण तलाश कर अतिक्रमण कर जाम से निजात दिलाने की करने कृपा करें।

भ्रूण का हत्या कर सड़क किनारे फेंकने वाले हॉस्पिटल का हो गया खुलासाजाले में कल दिनांक 23.10.2024 की सुबह एक समाज को दूषि...
24/10/2024

भ्रूण का हत्या कर सड़क किनारे फेंकने वाले हॉस्पिटल का हो गया खुलासा

जाले में कल दिनांक 23.10.2024 की सुबह एक समाज को दूषित करने वाली घटना के साथ दिन की शुरुआत हुई । ज्ञात हो कि जाले नगर परिषद के वार्ड नंबर -09 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निकट में एक नवजात शिशु के शव को फेंक दिया गया था। तभी इस मामले की जानकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा जाले थाना को दिया गया । उसके बाद जाले थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया ।
इसके थोड़ी ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा गया, जिसका स्क्रीनशॉट उपर दिए गए फोटो में देखा जा सकता है। इस फोटो की जानकारी निकालने के बाद पता चला कि यह फोटो घटनास्थल से ठीक लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल ऊंँ ईशान हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी जिसका नाम अर्चना यादव है ।
लोगों का यह कहना है कि यह वही बच्चा है, जिसका शव बरामद हुआ है जो कि ऊंँ ईशान हॉस्पिटल की महिला कर्मचारी अर्चना यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस घटना के ठीक एक दिन पहले ही 22/10/2024 को फेसबुक पर स्टोरी लगाई थी , जोकि कपड़े को देखने से प्रतित हों रहा है ।

भ्रूण की हत्या के कारण अवैध रूप से चलाएं जा रहा सभी निजी अस्पतालों व जांच केंद्रों के बीच मचा हड़कंपजाले नगर परिषद के अं...
23/10/2024

भ्रूण की हत्या के कारण अवैध रूप से चलाएं जा रहा सभी निजी अस्पतालों व जांच केंद्रों के बीच मचा हड़कंप

जाले नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाए जा रहे कई निजी अस्पताल व जांच केंद्रों की मदद से कानून को ताख पर रखते हुए लगातार भ्रूण का हत्या कर सड़क के किनारे फेंकने का मामला चरमसीमा पर है, जोकि मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य है । जाले नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 के आंगनवाड़ी केंत्र के समीप बुधवार को एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है, जहां 5 महीना के भ्रूण का हत्या कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया , जिससे जाले नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से चलाएं जा रहे निजी अस्पतालों व जांच केंद्रों के बीच हड़कंप मचा हुआ है । जैसे ही सुबह में इसकी जानकारी मिली, लोगों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया है कि नगर परिषद जाले में लगातार इस तरह की घटना होने के बाबजूद भी इसको लेकर यहां कोई कार्रवाई नहीं होती जोकि मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य है । वही जाले के धीरेन्द्र कपूर द्वारा जाले अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी विवेकानंद झा और जाले थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पाल को इसकी जानकारी दिया गया । बातचीत के दरमियान जाले चिकित्सक पदाधिकारी विवेकानंद झा ने बताया है कि मानवता को शर्मसार व ऐसे कुकृत्य करने वाले लोगों पर क्रिमिनल केस बनना चाहिए । वही धीरेन्द्र कपूर ने कहा है कि स्वस्थ्य विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द एक चिकित्सक के नेतृत्व में कमेटी गठित कर जाले में अवैध रूप से चलाएं जा रहे सभी निजी अस्पतालों व लैब की जांच करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई करनी चाहिए ,तभी इस इस तरह की घटना पर पूर्ण रूप से अंकुश लग पाएगा । हालाकि पुलिस इस कुकृत्य को अंजाम देने वाले का पता लगाने को लेकर जांच में जुटी हुई है ।

28/07/2024

लालू जी देवरा बंधौली, सीवान और पुपरी कब जायगा।
~ Nazre Alam

जाले थाना कांड संख्या 103,104/24 में तत्काल गिरफ्तारी पर लगे रोक : बेदारी कारवाँराजनेता को खुश करने की नियत से हो रही गि...
25/07/2024

जाले थाना कांड संख्या 103,104/24 में तत्काल गिरफ्तारी पर लगे रोक : बेदारी कारवाँ

राजनेता को खुश करने की नियत से हो रही गिरफ्तारी निंदनीय: नजरे आलम

दरभंगा- 24 जुलाई 2024

जाले थाना कांड संख्या 103/24, 104/24 में हो रही गिरफ्तारी व कांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने एक ज्ञापन दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा है की उपर्युक्त दोनो कांड साजिश के तहत एक विशेष समुदाय को परेशान करने की नियत से किया गया है। जिसमें अभी तक 7 लोगो की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तार लोगों में अधिकतर निर्दोष हैं और नाबालिग भी है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है साथ ही साथ पुलिस प्रशासन पर एकतरफा करवाई का आरोप भी लग रहा है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण पुलिस पर से आम लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। जाले थाना द्वारा अज्ञात लोगों के नाम पर बेकसूरों की गिरफ्तारी यह दर्शाता है की पुलिस किसी न किसी के दवाब में या प्रभावित होकर एक समुदाय विशेष के लोगों को परेशान कर रही है।

बेदारी कारवां ने बाबूराम जी से अनुरोध करते हुए कहा कि स्वंय अपने स्तर से दोनों कांड 103, 104/24 का जांच करवाकर अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए मामले को खत्म करें।

आगे ज्ञापन में कहा गया है की सदर डीएसपी 2 ज्योति कुमारी द्वारा सुपरविजन किया गया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है की कांड संख्या 104/24 में दो धाराएं 333 और 354(बी) नहीं बनती है और न ही उसका कोई साक्ष्य मौजूद है। ऐसे हालात में लगातार हो रही गिरफ्तारी पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

अंत में श्री आलम ने पुलिस महारीक्षिक महोदय से आग्रह किया की उक्त आवेदन पर गंभीरता पूर्वक करवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाइए जाय।


Nitish Kumar DM Darbhanga मिथिला लाइव 24 DARBHANGA LIVE NEWS Tejashwi Yadav Aaj Tak Kashish News Bihar Tak Bihar Police Darbhanga Police Zee News Millat Times English Millat Times Hindi Abdul Bari Siddiqui Md Ali Ashraf Fatmi Lalit Kumar Yadav Dr. Faraz Fatmi Jibesh Kumar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Vigilance Department, Government of Bihar Maskoor Ahmad Usmani CPI-ML(LIBERATION)

جائے تھانہ مقدمہ نمبر 24/104103 میں فوراً گرفتاری پر لگے روک: بیداری کارواں
25/07/2024

جائے تھانہ مقدمہ نمبر 24/104103 میں فوراً گرفتاری پر لگے روک: بیداری کارواں

दरभंगा के जाले थाना कांड संo- 103/24 और 104/24 में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ...
24/07/2024

दरभंगा के जाले थाना कांड संo- 103/24 और 104/24 में पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सदर-2 डीएसपी (कमतौल) के सुपरविजन में धारा 333 और 354 (b) नहीं बनता है ऐसा लिखा गया है। डीएसपी के सुपरविजन के बाद गिरफ्तारी की कोई धारा नहीं बनती है। लेकिन पता नहीं जाले थाना की पुलिस किसके दबाव में एक विशेष समुदाय के लोगों को परेशान कर ही है?

Nitish Kumar
DM Darbhanga Darbhanga Police Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Vigilance Department, Government of Bihar

जाले नगर परिषद् के कार्यलय में नवनियुक्त कार्यपालक श्री अजय कुमार जी को पार्टी विषेश "भाजपा पाग" से सम्मानित किया गया क्...
05/07/2024

जाले नगर परिषद् के कार्यलय में नवनियुक्त कार्यपालक श्री अजय कुमार जी को पार्टी विषेश "भाजपा पाग" से सम्मानित किया गया क्या यह कार्यलय "भाजपा कार्यालय" है।

जाले की आम जनता इस विषय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी जिला अधिकारी एवं जाले प्रखंड पदाधिकारी से जवाब चाहती है।

DM Darbhanga
Nitish Kumar
Tejashwi Yadav
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Aaj Tak
Bihar Tak
Kashish News
मिथिला लाइव 24
DARBHANGA LIVE NEWS

Address

Jale, Nagar Parishad
Jale
847302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Parishad Jale / नगर परिषद जाले / نگر پریشد جالے posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share