05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर "एक पेड माँ के नाम" अभियान के तहत भैंसड़ा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया, और पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया गया।
ग्राम वासियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम सभी अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे।
इस अवसर पर जिला मंत्री सोहन कंवर, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री मनोहर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बेतिना मूला राम, चुतर सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।