Vipra Sena Jaisalmer

Vipra Sena Jaisalmer ब्राह्मण युवाओं को मानसिक आर्थिक एवं

20/09/2024
डॉ. पंकज केवालिया इंडिया  बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानितजैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर मूल निवासी डॉ. पंकज केवलिया, डिप्टी...
02/07/2024

डॉ. पंकज केवालिया इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित

जैसलमेर। स्वर्णनगरी जैसलमेर मूल निवासी डॉ. पंकज केवलिया, डिप्टी मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को चिकित्सा संचालन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 के विशेष अवसर पर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और मरीजों के परिणामों में सुधार के प्रति समर्पण के लिए इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड- 2024 से सम्मानित किया गया।हाइपेज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड व आई कैन फाउंडेशन द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया।
डॉ. पंकज केवलिया पिछले 17 वर्षों से उदयपुर स्थित गीतांजलि अस्पताल में समर्पित सेवा कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में उन्होंने गंभीर परिस्थितियां जिसमे विशेष रूप से कोरोना महामारी का प्रबंधन किया जो की संकट प्रबंधन और मरीजों की देखभाल में उनकी विशेषज्ञता को दर्शाता है। साथ ही डॉ. केवालिया का नेतृत्व और मरीजों की देखभाल में सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्वास्थ्य सेवा उद्योग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करती है। जटिल स्वास्थ्य चुनौतियों को संभालने में उनकी दक्षता अस्पताल में प्रदान की जाने वाली सेवाओं के निरंतर सुधार को सुनिश्चित करती है।
डॉक्टर केवलिया ने बताया कि चिकित्सक को धरती पर भगवान के रूप में पूजा जाता है ऐसे में यह उनका दायित्व है कि लोगों की इस आस्था को हकीकत के रूप में निभाया जाये।

13/05/2024
मुद्दे की बातलोकसभा आम चुनाव - 2024विचारधारा की लड़ाई, शक्ति प्रदर्शन और सनातन का तड़का-जितेन्द्र पुरोहितलोकसभा आम चुनाव क...
10/04/2024

मुद्दे की बात
लोकसभा आम चुनाव - 2024

विचारधारा की लड़ाई, शक्ति प्रदर्शन और सनातन का तड़का
-जितेन्द्र पुरोहित

लोकसभा आम चुनाव के तहत चुनावी प्रचार का शोर, मतदाताओं से लुभावने वायदे और रूठों को मनाने का दौर लगातार जारी है। भाजपा से कैलाश चौधरी, कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनिवाल और निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी सीधे तौर पर मैदान में टक्कर जमाए हुए हैं। इस त्रिकोणीय संघर्ष में एक-एक वोट को लेकर स्पष्ट पहुंच इस बार ही सर्वाधिक देखने को मिल रही है। इस बीच जैसलमेर-बाड़मेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र में सनातन का तड़का भी सामने आ रहा है। हालांकि भाजपा हिन्दुत्व कार्ड के साथ मोदी फेक्टर को जोड़ते हुए अपने उम्मीदवार की जीत की हुंकार अवश्य भर रही हैं। भाजपा ने प्रथमतः स्थिति साफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह, प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की सभाओं की घोषणा कर दी साथ ही फिल्म सितारे कंगना, सनी देओल, विश्व विख्यात रेसलर खली जैसे प्रचारकों के साथ प्रचार की योजना का खाखा जरूर स्पष्ट कर दिया है।
इन सभी के बीच सनातन का तड़का भी सामने आया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी बाड़मेर आए और सनातन के नाम पर हिन्दुत्व का प्रचार करते हुए वोट करने का इशारा अवश्य किया। शास्त्री प्रदेश की अन्य कई लोकसभा सीटों पर भी धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। चाहे यह आयोजन विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी से जुड़ी मातृ शक्ति कर रहीं हो, मकसद साफ तौर पर सपष्ट है। प्रदेश सहित देश भर में धर्म आधारित राजनीति आज नई नहीं है। आजाद भारत के साथ ही देश के हर कोने में धर्म की राजनीति अवश्य हावी रही है।
कुछ बुद्धिजीवी लगतार कहते आए हैं कि राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं। लेकिन यही कहा जा सकता है कि ऐसा हो न सका...........। बहरहाल फिर लौट कर वहीं आते हैं जहां से जैसलमेर-बाड़मेर-बालोतरा लोकसभा क्षेत्र की चुनावी चर्चा शुरू हुई थी। एक और ख़ास बात यह है कि पूर्व में कभी इस सीटों के साथ बालोतरा का नाम चर्चा में नहीं रहता था लेकिन इस बार माहौल में अवश्य बदलाव आया है। यह वहां की जनता और राजनीति से जुड़े हुए सभी पार्टीयों के कार्यकर्ताओं का साझा उपक्रम है कि प्रदेश के साथ राज्य की राजनीति में इतनी मुखरता के साथ बालोतरा का नाम भी सामने आया है।
अब सवाल यह भी उठता है कि हिन्दुत्व का नाम तो निर्दलीय प्रत्याशी और वर्तमान में शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी से भी जुड़ा है। वे मूल रूप से भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पूर्व में भी और वर्तमान में भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस बात की स्वीकारोक्ति से भी चूकते नहीं है। इन सीटों पर जाट, राजपूत, मुस्लिम, मूल ओबीसी जैसे मतदाओं की भारी संख्या है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में जाट उम्मीदवार है। ऐसे में जाटों का वोट किस ओर पड़ता है यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। ऐसे में रविन्द्रसिंह भाटी समर्थक जाट मतदाताओं में सेंध के साथ राजपूत व अन्य मतदाओं के भरोसे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
कहना ही होगा कि इस महासमर में सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी जान फूंक दी है। रेलियां, नारे और नारी शक्ति के इस अन्वय के साथ सनातन, जाति के नाम पर वोट के साथ इस बार युवा शक्ति और अलग चेहरे को लेकर झुकाव की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हालांकि मतदाता जब वोट करने जाता है तब जहां बटन दबाना है वह पूर्व निर्धारित आम तौर पर नहीं होता। मतदाता का यह हक है कि वह अंतिम समय तक अपना और क्षेत्र का भविष्य का सोचते हुए मतदान करे। लेकिन मतदान अवश्य करें।

18/02/2024

मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से निवेदन है श्री सुनील तिवाड़ी जी को विप्र कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष यथाशीघ्र नियुक्त करे

जय हो
04/12/2023

जय हो

धन्यवाद मीडिया कैंप की खबर को प्रमुखता से छपने हेतु
27/08/2023

धन्यवाद मीडिया कैंप की खबर को प्रमुखता से छपने हेतु

स्वर्गीय श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान के रोग मुक्त जैसलमेर अभियान के तहत जिले भर  में  गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवम हॉस...
25/08/2023

स्वर्गीय श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान के रोग मुक्त जैसलमेर अभियान के तहत जिले भर में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने और असहाय परिवारों के स्वास्थ्य को ठीक करने के भाव से मुफ्त आज मेडिकल कैंप का आयोजन करवाया जा रहा है ।

हनुमान चौराहे के पास स्थित श्री गीता आश्रम में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें उदयपुर के प्रतिष्ठित गीतांजलि अस्पताल के सिद्धहस्त चिकित्सक अपना निःशुल्क परामर्श देंगे । शिविर में गीतांजलि अस्पताल के कल्पेश ने बताया की हम आज क्षेत्र की तरह-तरह की बिमारियों से ग्रसित जैसे की हदय रोग, कैंसर, त्वचा, अस्थि रोग आदि को ठीक करने हेतु अपनी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक देंगे । कल्पेश राजभर ने कहा की आम बीमारी के साथ-साथ हृदय रोग,
फ्रैक्चर घुटने और कंधे के दर्द, गर्दन और कमर के दर्द के अलावा स्लिप डिस्क पर भी चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा ।

साथ ही श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान के प्रवक्ता विकास ने बताया की यह संस्थान पीड़ित मानवता की सेवा हेतु हमेशा इस तरह फ्री मेडिकल का समय समय पर आयोजन करते रहेंगे ।

विप्र सेना के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पुरोहित के अनुसार गीतांजलि हॉस्पिटल जिस प्रकार से आमजन को फायदा पहुंचाने के लिए जो सेवाएं दे रहा हैं, उससे अभाव ग्रस्त एवं वंचित परिवारों को लाभ पहुंच रहा हैं, इससे बड़ा कोई भी सेवा का कार्य नहीं हैं, कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पूरी सजगता से आमजन को फायदा मिल रहा है विप्र सेना सैनिक इस पुनीत कार्य हेतु स्वर्गीय श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान एवम गीतांजलि अस्पताल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। जिला सचिव विप्र सेना जितेंद्र थानवी ने समस्त विप्र सेना से आह्वान किया की वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर मरीजों की सहायता करे

आपके शहर जैसलमेर में *गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर* द्वारा विप्र सेना, जैसलमेर एवं स्व. श्यामा देवी पुरोहि...
24/08/2023

आपके शहर जैसलमेर में *गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर* द्वारा विप्र सेना, जैसलमेर एवं स्व. श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान, जैसलमेर के सहयोग से दिनांक *26 अगस्त 2023, शनिवार को प्रातः 09.00 से दोपहर 1.00 बजे तक* विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें

7727007840, 9784000127, 9983344111

विप्र सेना जैसलमेर एवम श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान के सयुक्त तत्वधान में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल के वरिष...
22/08/2023

विप्र सेना जैसलमेर एवम श्यामा देवी पुरोहित सेवा संस्थान के सयुक्त तत्वधान में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर

दिनांक= 26 अगस्त 2023, शनिवार
पता = श्री गीता आश्रम ,जैसलमेर
समय= सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक!

हदय रोग विशेषज्ञ

कैंसर विशेषज्ञ

न्यूरो विशेषज्ञ

हड्डी एवम जोड विशेषज्ञ

नाक कान गला रोग विशेषज्ञ

त्वचा रोग विशेषज्ञ

अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर लाभ उठावे!

Address

Chainpura Para
Jaisalmer
345001

Telephone

+919414150621

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vipra Sena Jaisalmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vipra Sena Jaisalmer:

Share

Category