Mool Obc Welfare Society Jaisalmer

Mool Obc Welfare Society Jaisalmer मूलओबीसी वेलफेयर सोसायटी जैसलमेर एक सामाजिक संगठन हैMool OBC Welfare Society is a social organization

18/01/2026

कर्नल अचलाराम पंवार
अध्यक्ष

🌷🌷*मूल ओबीसी के होनहारों का सरकारी तंत्र में चयन*🌷🌷

बहुत दिनों से हमारे योग्य व मेहनतशील युवा परिश्रमीयों का एक साथ कई सरकारी पदों पर चयन हुवा , यह हमारे लिये एक खुशी की बात है। मैं मेरी तरफ से तथा संगठन की तरफ से ठेर सारी बधाइयां तथा इन बच्चों के उज्जवल तथा प्रगतिशील भविष्य की कामना करता हूं तथा साथ साथ सब परिवारों को भी बधाई देता हूं कि आपकी मेहनत व सोच रंग लाई क्योंकि परिवार के बिना ऐसी सफलतायें व खुश नशीब नहीं होती।

बहुत बहुत बधाई।

हजूरी समाज जैसलमेर के वर्तमान अध्यक्ष के पुत्र खुशवंत सिंह s/o कमल सिंह भाटी का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अंतिम रूप से...
16/01/2026

हजूरी समाज जैसलमेर के वर्तमान अध्यक्ष के पुत्र खुशवंत सिंह s/o कमल सिंह भाटी का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अंतिम रूप से चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

मूल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पूरे हज़ूरी समाज एवं मूल ओबीसी वर्ग के लिए यह गौरव का विषय है।
खुशवंत सिंह ने अपनी अथक मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक योग्यता के बल पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

हम विश्वास करते हैं कि वे आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देंगे तथा समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगे।

हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएँ।

— मूल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी


Kamal Singh OBC Bhaagwan Khatri Onkar Ram Od Kheta Ram Suthar Chotu Singh Rawna Shri Hajuri Samaj Seva Sadan

22/12/2025

मूल ओबीसी के अध्यक्ष कर्नल अचलाराम पंवार जी ने मूल ओबीसी वर्ग के आरक्षण की मांग रखी

22/12/2025

ओबीसी वर्ग के लिए जनसंवाद, सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें         Bhaagwan Khatri Onkar Ram Od OBC Kheta Ram Suthar
21/12/2025

ओबीसी वर्ग के लिए जनसंवाद, सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें Bhaagwan Khatri Onkar Ram Od OBC Kheta Ram Suthar

       #जैसलमेर_का_गर्व
20/12/2025

#जैसलमेर_का_गर्व

19/12/2025

कर्नल अचलाराम पंवार, से. नि.
अध्यक्ष, मूल ओबीसी, जैसलमेर की कलम 🔏 से

*मूल ओबीसी व आज के लोकतान्त्रिक राजघराने*

मूल ओबीसी यानी हिन्दुस्तान का शदीयों पुराना कामगार समाज जो आजाद भारत तक बिना बदलाव सभी समाजों, विशेष रूप से उच्च वर्ग की सेवा में रहा। 1931 की जातीगत जनसुमारी के आंकड़ों के अनुसार भारत की आधे से ज्यादा यानी 52% जनसंख्या आज की मूल ओबीसी तथा तब की ओबीसी की थी । 1989 में संविधान के अनुच्छेद 340 के अनुसार, मंडल कमीशन की अनुशंसा के अनुरूप उस समय की श्री वीपी सिंह सरकार ने केन्द्रीय सरकार के सरकारी विभागों में 27% आरक्षण उस समय की ओबीसी तथा आज की मूल ओबीसी को दिया। कुछ राजनेतिक पार्टीयों को नहीं सुहाया तथा सुप्रीम कोर्ट का भारी भरकम वकीलों की फौज के साथ दरवाजा खटखटाया। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने श्री वीपी सिंह सरकार का फैसला बरकरार रखा। जब भाजपा पावर में आई तब उन्होंने जनरल वर्ग से कुछ जातीयों को 1998 में ओबीसी में ले आये। ताकी गरीब, वंचित, शोशित, शैक्षणिक व सामाजिक स्तर से बहुत कमजोर 1931 वाली ओबीसी को उच्च वर्ग से ओबीसी दर्जे में लाई जाने वाली जातियां अपने शैक्षणिक कोशल्, सामाजिक/ शौशियली मजबूती तथा राजनैतिक उच्च क्षमता के कारण इस 27% आरक्षण का शत प्रतिशत फायदा ले सके तथा 1931 वाली ओबीसी आरक्षण के लिये हाथ मलती रहे क्योंकि 1998 वाली ओबीसी आरक्षण के बड़े हिस्से को अपनी क्षमताओं से प्राप्त करती रहे। यहीं से शब्द मूल ओबीसी का जन्म हुवा तथा 1931 वाली ओबीसी अपने ही खेमें में मूल ओबीसी कहाई जिसका दर्द आज तक राजनैतिक पार्टियों को नजर नहीं आया तथा उनका अपना हक व, एक सपना ही रह गया ।

इस प्रकार तय आरक्षण से आज तक वंचित रह रही मूल ओबीसी राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में भी 1998 वाली ओबीसी जो राजनीती, शिक्षा, शमर्धी, तथा सामाजिक तौर पर अति सक्षम होने के कारण मूल ओबीसी को कहीं नजदिक नहीं लगने दिया। 1998 में लाई गई ओबीसी में काफी दबंग जातीयों में अन्य के साथ साथ लोकतांत्रिक भारत में कई राजनीतिक राजघराने आजादी के बाद से पनपते गये तथा साथ साथ परिवारवाद पनपता गया जहां वार्ड पंच से लेकर सरकारों में मंत्री तक चुने जाने लगे इन लोकतांत्रिक राजनैतिक राजघरानों की सह व मदद से ओबीसी कोटे के कारण व मूल ओबीसी मूंह ताकती ही रह गई तथा पिछड़ती गई क्योंकि आरक्षण का फायदा गरीब मूल ओबीसी जातों को सरकारों में बैठे 1998 वाली ओबीसी के लोगों के संरक्षण व आशीर्वाद के कारण नहीं लेने दिया गया तथा इसी कारण मूल ओबीसी राजनीति व सरकारी नोकरीयों के अभाव में जीने के लिए मजबूर होती रही। राजनीति के दो ज्वलंत उदाहरण नीचे दिए गये हैं।

*एक*: पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों से हमारे मूल ओबीसी संगठन जैसलमेर ने विधान सभा जैसलमेर, पोकरण व शिव के लिये मांग की थी कि इनमें से किसी एक विधानसभा में एक एक टिकट दोनों पार्टियां मूल ओबीसी प्रत्याशी को दे परन्तु दोनों पार्टियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। दोनों पार्टीयों की इस नकारात्मकता पर मूल ओबीसी संगठन में चर्चाओं के बाद जैसलमेर विधानसभा के लिये निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में श्री श्री 1008 श्री बाल भारती जी का पर्चा दाखिल किया। इस पर मूल ओबीसी संगठन जैसलमेर व प्रत्याशी के साथ क्या क्या हुवा वह जग जाहिर है।


*दुसरा*: हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की चयन प्रक्रिया केन्द्रीय व राज्य स्तरीय प्रवेक्षक मंडलों द्वारा की गई । प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की। मूल ओबीसी की दावेदारी संगठन निर्णय के बाद, अलग अलग पृष्ठभूमी से, अलग अलग उम्र के पड़ाव से, अलग अलग शैक्षणिक योग्यता से, अलग अलग प्रशासनिक व राजनेतिक क्षमताओं से तथा जैसलमेर की आधी आबादी से ज्यादा समर्थन प्राप्त तीन कोमन केन्डीडेट फीड किये गये । तीनों दावेदार, मूल ओबीसी व अन्य समाजों जिसमें जनरल, 1998 ओबीसी, अनुसूचित जनजाति व जन जाती ने एक ही आवाज में *तीन में से किसी एक को जैसलमेर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाने का दावा पेश किया*। इसमें दो बिन्दूओं की कमी रही। एक हूटिंग करने वालों का न होना तथा दूसरा, तीन में से किसी दावेदार का किसी लोकतांत्रिक राजघराने से न होना और यही मूल ओबीसी के आड़े आई।

*मंथन* : पार्टीयों, खासकर भाजपा व कांग्रेस को मानना ही पड़ेगा कि मूल ओबीसी है तो आपका सिंहासन तक पहू़चना तय है । मूल ओबीसी के बिना आप जिन जिन समाजों के बल पर आपकी जीत अर्जित करना चाहते हैं, एक सपना ही रहेगा, जब तक एक पार्टी की आपसी फूट दूसरी को मदद न करें । यह सोचने वाली बात है कि आधे में लोमड़ी और आधे में पूंछ, यानी भारत की आधी से भी ज्यादा जनसंख्या मूल ओबीसी की है । आज मूल ओबीसी जाग गई है। अतः मुख्य दो पार्टीयों को मूल ओबीसी के उत्थान के लिये सोचना ही होगा अन्यथा पार्टीयों का पावर में रहना एक सवालीया निशान होगा।

मूल ओबीसी भाई बहिनों से निवेदन है कि आप अपने आप को पहचानो, आपकी संख्या बल को याद रखो, आपको लोग अपनी जेब में डालकर बैठे हैं, बाहर निकलो। हमें यह समझ में आ गया है कि आजादी के 78 वर्षों में हमें झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं मिला चाहे श्री मोदी जी के वादे हो चाहे श्री राहुल गांधी जी या उनकी पार्टी के 60 वर्ष के वादे। मिला है तो ऊपर लिखे दो उदाहरणों जैसा तिरस्कार । अब हमें जरुरत है अपने खुद के वजूद को तलाशने की या फिर तीसरे रास्ते की जिसमें राष्ट्रीय हित सुरक्षित हो, हमारे जैसे गरीब तबके का उद्धार हो ताकि भाजपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां समझ पाये व लोकतांत्रिक राजघरानों की जगह कुछेक परिवारवाद रहित मजबूत नेता पनप पाये।

अतः दोनों मुख्य राजनैतिक पार्टीयों को अपने व मूल ओबीसी के हित के मध्य नजर प्रगति पथ सोचने निहायत जरुरी है।
Achlaram Panwar Bhaagwan Khatri Ummeda Ram Beniwal Ashok Gehlot रुपा राम धनदेव OBC Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Onkar Ram Od Sachin Pilot Anjana T meghwal Ex. zila pramukh jaisalmer Kheta Ram Suthar

श्री महेन्द्र वीरा जी को जैसलमेर ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! मूल OBC Welfar...
06/12/2025

श्री महेन्द्र वीरा जी को जैसलमेर ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ!

मूल OBC Welfare Society की ओर से हम आशा करते हैं कि
आपका नेतृत्व समाज के हक़, अधिकार और प्रगति के लिए नई ऊर्जा, नई दिशा और मजबूत आवाज़ साबित होगा।

आपके नेतृत्व में ओबीसी समाज एकजुट होकर और अधिक सशक्त बने—
इसी विश्वास के साथ ढेरों शुभकामनाएँ!
समाज हित में आपका हर कदम प्रेरणादायक रहे! 🙏
कर्नल अचलाराम पंवार
अध्यक्ष मूल ओबीसी जैसलमेर


Ram BeniwalaAshok Gehloteरुपा राम धनदेवoBhaagwan KhatrimOnkar Ram OdoAchlaram PanwarाAnjana T meghwal Ex. zila pramukh jaisalmeraSachin PilotaMool Obc Welfare Society JaisalmeraSuthar SamajPMahendra Sain OBCfare Society Jaisalmer Suthar Samaj Mahendra Sain ओबीसीa

हमारे मूल OBC समाज का ऐतिहासिक योगदान! 🎓गर्व से कहो, हम भामाशाह हैं!मूल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों और देशवासिय...
25/11/2025

हमारे मूल OBC समाज का ऐतिहासिक योगदान! 🎓
गर्व से कहो, हम भामाशाह हैं!
मूल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों और देशवासियों के लिए यह बहुत ही हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे समाज से एक महान व्यक्तित्व, श्री गुमानाराम जी पुत्र स्व. श्री वीरधाराम जी सुधार (कन्नोई) (जैसलमेर, राजस्थान) ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अविस्मरणीय कदम उठाया है।
श्री गुमानाराम जी ने अपनी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती चांदी देवी जी के नाम पर, जैसलमेर शहर में बालिकाओं के लिए विद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹2,51,00,000/- (दो करोड़ इक्यावन लाख रुपये) का विशाल सहयोग दिया है।
यह दान केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं है; यह मूल ओबीसी समाज की शिक्षा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरी आस्था का प्रतीक है। हमारा समाज हमेशा से ही शिक्षा को सर्वोच्च मानता आया है, और श्री गुमानाराम जी ने इस परंपरा को नई ऊँचाई दी है।
हमारी सोसायटी श्री गुमानाराम जी और उनके परिवार का हार्दिक अभिनंदन करती है और समाज के अन्य सक्षम सदस्यों से भी अपील करती है कि वे इस प्रेरणा को लें और अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा व समाज कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
आइये, इस गौरवशाली क्षण को पूरे समाज में साझा करें!
👉 इस प्रेरणादायक कार्य को शेयर करें!

• #मूल_ओबीसी_भामाशाह

• #जैसलमेर_का_गर्व
• #बालिका_शिक्षा_को_बढ़ावा
• #गुमानाराम_सुधार
Onkar Ram Od Bhaagwan Khatri रुपा राम धनदेव CMO Rajasthan Ummeda Ram Beniwal Bhajanlal Sharma Ashok Gehlot Achlaram Panwar

08/08/2025

पूनमनगर जैसलमेर के सरकारी स्कूल में हादसे में जान गवाने वाले छात्र अरबाज़ को सरकारी सहायता दिलवाने हेतु मूल ओबीसी के जिला अध्यक्ष कर्नल अचला राम पंवार की मीडिया बाइट Achlaram Panwar Onkar Ram Od CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma MADAN DILAWAR Ashok Gehlot Chhotu Singh Bhati Ummeda Ram Beniwal रुपा राम धनदेव Anjana T meghwal Ex. zila pramukh jaisalmer Kailash Kachhawaha Bhaagwan Khatri Mali Samaj Jaisalmer Chotu Singh Rawna Suthar Samaj SAIN SAMAJ Mame Khan Sachin Pilot Swaroop Khan Kutle Khan Project Roop Chand Soni Desert Storm News Mool Obc Welfare Society Jaisalmer

जैसलमेर के पूनम नगर (हाबुर ) गांव में दर्दनाक हादसा – स्कूल की दीवार गिरने से 7 वर्षीय मासूम अरबाज़ की मृत्यु।पिता पहले ...
06/08/2025

जैसलमेर के पूनम नगर (हाबुर ) गांव में दर्दनाक हादसा – स्कूल की दीवार गिरने से 7 वर्षीय मासूम अरबाज़ की मृत्यु।
पिता पहले ही स्वर्ग सिधार चुके हैं, अब विधवा मां पर तीन छोटे बच्चो की संघर्ष भरी ज़िमेदारी बढ़ गई हैं !
मूल ओबीसी वेलफेयर सोसायटी नें आर्थिक सहायता के रुप में एक 1️⃣ लाख रुपए का चैक सौपा गया ! साथ ही ज़िला कलैक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय कों ज्ञापन सौपकर पीड़ित परिवार को 15 लाख मुआवज़ा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
सरकारी लापरवाही से उजड़ा यह घर अब न्याय का इंतजार कर रहा है।
🙏 इस परिवार के लिए हम सब एकजुट होकर आवाज़ बनें।

Achlaram Panwar Bhaagwan Khatri Kailash Kachhawaha Mali Samaj Jaisalmer Onkar Ram Od Sachin Pilot Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan MADAN DILAWAR Ashok Gehlot रुपा राम धनदेव Anjana T meghwal Ex. zila pramukh jaisalmer Mame Khan Swaroop Khan Kutle Khan Project

    Achlaram Panwar
28/07/2025


Achlaram Panwar

Address

Jaisalmer

Telephone

+916376931911

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mool Obc Welfare Society Jaisalmer posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mool Obc Welfare Society Jaisalmer:

Share

Category