Power Workers Association Rajasthan Jaipur

Power Workers Association Rajasthan Jaipur An organisation who helps peoples to develop their Skills and opportunities of job and promotions .

21/12/2025
09/12/2024
16/09/2023

****दुःखद समाचार****
---------------------------------
😢😢

15 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार)

अत्यंत दुःखी ह्रदय के साथ सूचित किया जाता है कि, जयपुर डिस्कॉम के मुख्य कार्मिक अधिकारी (सीपीओ) श्रीमान एन. एस. नाथावत जी के पूज्य पिताजी श्री भवानी सिंह जी नाथावत का देवलोक गमन अभी रात्रि को हो गया है ! ईश्वर उनकी पूण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एंव उनके शोक संतप्त परिजनों को आकस्मिक दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे !

के आर लाटा

09/07/2023

*SAFETY FIRST*

प्राय: यह देखा गया है कि पिछले कुछ समय से खासकर मानसून मे मृत्युकारक विद्युत दुर्घटनाओं मे बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे आमजन एवं पशुधन बहुतायत मे प्रभावित हो रहे है । विद्युत तंत्र के सुरक्षात्मक प्रचालन हेतु हम सभी अभियंताओ की प्रोफ़ेसनल के साथ साथ नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने अपने कार्यक्षेत्र एवं स्वयं के घर/मोहल्ले/गाँव मे विद्युत सुरक्षा हेतु निम्न कदम उठाए :-
१. पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के एच.टी. एवं एल.टी. फ्यूज़ हेतु एल्यूमिनियम के तारो की बाईंडिंग के बजाय टिन-कोपर् के उचित रेटिंग के फ्यूज़ वायर ही बांधे ।
२. विद्युत लाइनों की पेट्रोलिंग कर सुनिश्चित करे कि कोई भी स्टे वायर बिना इन्सुलेटर के ना हो ।
३. विद्युत लाइनों के नव निर्माण मे पोल के अलाइनमेंट का विशेष ध्यान रखे । सुनिश्चचित करे कि सभी नई और पुरानी लाइनों की अर्थिंग सही से की गई है । आबादी क्षेत्र एवं रोड क्रॉसिंग पर गार्डिंग अवश्य की जाए ।
४. ट्रांसफार्मर/ ब्रेकर् के प्रोटेक्सन सिस्टम, न्यूट्रल और सब स्टेशन की मेश अर्थिंग इस प्रकार की जावे कि सरक्युलेटिंग करेंट प्रवाहित नही हो एवं फाल्ट आने की दशा मे एक दूसरे पर प्रभाव नही पड़े।
५. लाइटनिंग अरेस्टर की अर्थिंग एकदम अलग हो ।
६. किन्ही दो अर्थिंग इलेक्टरोड़ मे कम से कम ६ मीटर की दूरी हो ।
७. ब्रेकर की करेंट एवं ट्रिपिंग टाइम की रिले सेटिंग एवं इनका बेकअप सेटिंग वास्तविक् लोड, ब्रेकर रेटिंग एवं फाल्ट करेंट के मुताबिक करे ।
८. ब्रेकर के पावर पैक का बेकअप टाइम एवं इसकी वर्किंग सही होना सुनिश्चित करे ।
९. आपके क्षेत्र मे सभी उपभोंक्ताओ, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के आमजन को विद्युत सुरक्षा की जानकारी देते रहे ।
१०. सभी थ्री फेज एलटी कनेक्शनो मे अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर (ELCB) / रेजीडयुअल करेंट सर्किट ब्रेकर (RCCB) होने से घरों मे अर्थ फाल्ट से बचाव होता है।
११. नंगे सर्विस और लोड वायर, ए.बी.केबल एवं इनके ज्वाईंट से अधिकतर विद्युत् दुर्घटनाएं होती है जिन्हे इन्सुलेटिंग टेप से कवर करना अतिआवश्यक हो जाता है ।
१३. सभी लाइनो की जमीन से ऊंचाई आवश्यक भू-अन्तराल् पर हो ।
१४. किसी भी श्रेणी मे बिना पक्की वायरिंग/ अर्थिंग के स्थाई कनेक्शन नही रिलीज करे । सर्विस लाईन हेतु आर्मर्ड केबल का ही इस्तेमाल करे।
१५. सब-स्टेशन एवम् लाइनों पर कार्य करने से पूर्व इनके उचित शटड़ाउन, आइसोलेशन्, डिस्चार्ज और अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे ।
१६. लाईन एवं सब स्टेशन पर कार्य करते समय सभी निगम और ठेकेदार कर्मी द्वारा सुरक्षा उपकरणों यथा रबर हेंड गलोव्स, इन्सुलेटेड प्लायर, सेफ्टी बेल्ट, अर्थ चेन, डिस्चार्ज रोड इत्यादि का इस्तेमाल सुनिश्चित करे । इन सुरक्षा के साधनो को नमी/ गीले होने से बचाए।
अत्: सभी अभियंता साथियों से अपेक्षा की जाती है कि आप अपने अपने कार्यक्षेत्र मे सुरक्षा के मापदंडो को अपनाते हुए उचित अनुरक्षण करते हुए सिस्टम का प्रचालन् करेंगे एवं सुनिश्चचित करेंगे कि भविष्य में एवं आर.डी. एस .एस. मे किये जाने वाले सभी लाईनों व सब-स्टेशनों के इरेक्शन मे आर.ई.सी. के कंस्ट्रक्षन् स्टेण्डर्ड्स के अनुसार ही हो । इस हेतु कुछ ड्राइंग मै यहाँ प्रेषित कर रहा हू एवं इस सम्बन्ध मे विस्तृत गाइडलाईन शीघ्र ही भेजी जाएगी ।
जनहित मे प्रसारित,
द्वारा,

ए.के.गुप्ता
निदेशक (तकनीकी)
अजमेर डिस्कॉम

राजस्थान सरकार की अभिशंषा पर केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव श्रीमति ऊषा शर्मा IAS का सेवाकाल छः महीने बढ़ा दिया है।  मैडम को...
30/06/2023

राजस्थान सरकार की अभिशंषा पर केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव श्रीमति ऊषा शर्मा IAS का सेवाकाल छः महीने बढ़ा दिया है। मैडम को हार्दिक बधाई। मुझे उन्हें तीन उच्च पदों पर कार्य करते हुए करीब से देखने का सौभाग्य मिला है।1. जब वे शिक्षा विभाग में सचिव थी,2. जब वे RSEB की सचिव थी, और तीसरी बार प्रदेश के शीर्ष पद पर। उनकी कार्य करने की अलग ही शैली रही है। उनका सोच हमेशा सकारात्मक ही रहा है। यही कारण है कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार दोनों ने आपके प्रशासनिक कौशल को मान्यता दी है। ऐसे अधिकारी बिरले ही होते हैं।
पूनः बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था, जिसमें RSEB के तत्कालीन चेयरमैन स्वनाम धन्य श्री पी एन भण्डारी साहब ने पॉवर वर्कर्स एसोसिएश...
28/06/2023

यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था, जिसमें RSEB के तत्कालीन चेयरमैन स्वनाम धन्य श्री पी एन भण्डारी साहब ने पॉवर वर्कर्स एसोसिएशन सदस्यों के साथ दो ढाई घंटे बैठकर वर्कर्स की समस्याओं के साथ साथ मैनेजमेंट के समक्ष चुनौतियों पर खुले मन से विचारविमर्श किया था। विद्युत तन्त्र के सुधार हेतु इस वर्कशॉप से सैंकड़ों सुझाव प्राप्त हुए थे जिन पर कार्यवाही हुई और सचमुच उसका लाभ मिला। छीजत कम करने के लिए एलटी लेस सिस्टम का सुझाव यहीं से निकला था।
चुनाव में राजनेताओं द्वारा विद्युत तन्त्र को द्रोपदी की तरह दाव पर लगाना चिन्ता का विषय रहा जो अभी भी सच साबित हो रहा है।
फ्री बिजली फार्मूला एक उदाहरण है।

Address

C-55 VIDHAN SABHA COLONY , MURLIPURA SCHEME
Jaipura
302010

Telephone

+919414901598

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Power Workers Association Rajasthan Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share