17/09/2025
“विकसित भारत-2047” के विज़न को केंद्रीय विषय बनाते हुए दिनांक 17.09.2025 से 02.10.2025 तक प्रदेशभर में “सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में दिनांक 17.09.2025 को राजकीय केन्द्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट हॉल, जयपुर में “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत स्वच्छता संबंधी कार्य संपन्न किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार निम्हल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री अर्जुन सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही।