09/03/2026
🚩🚩जयपुर जिला कमेटी सीटू की मीटिंग कामरेड किशन सिंह राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें जिला प्रभारी राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रवींद्र शुक्ला उपस्थित रहे , कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
जयपुर 6 मार्च 2026
भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू जिला कमेटी जयपुर की एक आवश्यक मीटिंग आज सीटू राज्य कार्यालय में कामरेड किशन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में सबसे पहले सीटू राजस्थान राज्य कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक किसान और मजदूरों के नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज की मीटिंग मेंउपस्थित साथी निम्न थे---- कामरेड भंवर सिंह शेखावत ,कामरेड संतोष गुर्जर, कॉमरेड भीमाराम जाट, कामरेड सर्वेश सिंह, कामरेड उम्मैद सिंह ,कामरेड सुमन देवी, कामरेड हरेंद्र सिंह ,कामरेड विजय सिंह तंवर , कॉमरेड लक्ष्मण सेन कॉमरेड सुरेश कश्यप , कामरेड किशन सिंह राठौड़, कॉमरेड राजू कुमावत उपस्थित रहे।
महामंत्री कामरेड भंवर सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्य का बटवारा किया गया बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी कामरेड संतोष गुर्जर कॉमरेड सर्वेश सिंह, बगरू औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड किशन सिंह कामरेड उम्मेद सिंह, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड शेर सिंह, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड हरेंद्र सिंह कामरेड भीमाराम जाट, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड लक्ष्मण सेन कॉमरेड राजू कुमावत, कनकपुरा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड भंवर सिंह कामरेड जितेंद्र भारद्वाज कामरेड संतोष गुर्जर, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी कामरेड विजय तंवर,रोड ट्रांसपोर्ट कामरेड किशन सिंह कामरेड गणेश नारायण, स्कीम वर्कर कामरेड विजय सिंह कामरेड सुमन देवी कामरेड उमेद सिंह, असंगठित क्षेत्र के प्रभारी कामरेड हरेंद्र सिंह कामरेड संतोष गुर्जर सोशल मीडिया कामरेड संतोष गुर्जर कामरेड जितेंद्र भारद्वाज, लीगल कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड भंवर सिंह कामरेड किशन सिंह, बिजली प्रभारी किशोर सिंह तंवर ,जिला केंद्र जयपुर कामरेड भंवर सिंह कामरेड सुरेश कश्यप कामरेड किशन सिंह कामरेड विजय सिंह तंवर कॉमरेड हरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा कामरेड सुमन देवी अन्य संगठनों को जिला केंद्र जयपुर के साथी देखते रहेंगे। महामंत्री कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने साथियों को संबोधित करते हुए 12 फरवरी की हड़ताल के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और 12 फरवरी की हड़ताल में सीटू की साथियों ने अच्छी भागीदारी के साथ प्रदर्शन में भाग लिया और 12 फरवरी की हड़ताल की जिला कमेटी में समीक्षा की गई जिसमें कनकपुरा तरुण इंटरनेशनल श्रमिक यूनियन सीटू से महामंत्री संतोष गुर्जर ने रिपोर्ट पेश की और रील श्रमिक संघ से कामरेड जितेंद्र भारद्वाज ने रिपोर्ट पेश की। मालवीय नगर से कामरेड राजू कुमावत ने रिपोर्ट पेश की। बिंदायका से कामरेड सर्वेश सिंह ने रिपोर्ट पेश की ।बगरू से कामरेड उम्मेद सिंह ने रिपोर्ट पेश की निर्माण यूनियन से कामरेड विजय सिंह तंवर ने रिपोर्ट पेश की और सभी साथियों ने बताया कि 12 फरवरी को संस्थान पूर्ण रूप से बंद रखी गई थी दूसरा एजेंडा में महामंत्री भंवर सिंह शेखावत ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम, का जत्था मजदूर विरोधी किसान विरोधी नौजवान विरोधी भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जन जागृति के लिए शहीद स्मारक जयपुर पहुंच रहा है। जिसमें सीटू के साथियों को भागीदारी लेनी है जिसका कोटा निम्न प्रकार से रखा गया है बगरू से 10 साथी तरुण इंटरनेशनल से 10 साथी बिंदायका से पांच साथी रेल से पांच साथी मालवीय नगर से पांच साथी विश्वकर्मा से 10 रोडवेज से पांच साथी एमएनआईटी से पांच साथी झोटवाड़ा से दो साथी , जय क्लब से 10, जयपुर निर्माण यूनियन से 10 साथी, पोद्दार पिगमेंट से पांच साथी, दुर्गापुरा से पांच साथी, दवा प्रतिनिधियूनियन से 10 साथी ,रोडवेज से पांच साथी,, अन्य सभी यूनियन से पांच साथीभाग लेंगे । सभी साथी दोपहर 2: 00 बजे शहीद स्मारक जयपुर पर पहुंचेंगे ।
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जयपुर जिले में मनाया जाएगा जिसमें शहीद स्मारक पर 11 :00 बजे मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जयपुर जिला पदाधिकारी और अन्य संगठनों से महिलाएं साथी भाग लेगी । जयपुर जिले की सभी यूनियनों को 31 मार्च 2026 तक अपना लेवी रिटर्न आवश्यक रूप से जमा करना है ।
जयपुर जिला प्रभारी कॉमरेड रवींद्र शुक्ला ने साथियों को संबोधित करते हुए संगठन की विस्तार के बारे में जोर दिया और संगठन की महत्व के बारे में बताया वर्तमान में देश के अंदर भाजपा सरकार मजदूर विरोधी किसान विरोधी जो नीतियां जल्दी से लागू कर रही है उनके बारे में साथियों को विस्तार से बताया। अध्यक्ष कॉमरेड किशन सिंह राठौड़ ने साथियों को संबोधित करते हुए मीटिंग का समापन किया।
सभी साथियों को आज लिए गए निर्णय को लागू करना है और कल और परसों होने वाले कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस कार्यक्रम में दोनों दिन सीटू के राज्य प्रभारी कामरेड एम साईं बाबू उपस्थित रहेंगे ।
अतः साथी दोनों दिन के कार्यक्रमों को पूरी ताकत के साथ सफल बनाएं
आपका साथी
संतोष गुर्जर ( जिला सचिव) सीटू जिला कमेटी जयपुर