13/07/2026
प्रथम बलिदान दिवस एवं विधालय नामकरण सुमेरपुर तहसील के खिवांदी गाँव के बलिदानी योद्धा फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह जी के प्रथम बलिदान दिवस के अवसर पर उनके ग्राम खिवांदी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया औऱ साथ ही गाँव के विधालय का नामकरण बलिदानी योद्धा के नाम पर शहीद ऋषि राज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिवांदी किया गया l
फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह जी ने पिछ्ले वर्ष 9 जुलाई को जेगुआर विमान क्रैश में देश के रक्षार्थ अपने प्राणों का बलिदान दिया था l इस अवसर पर बलिदान योद्धा को श्रद्धांजलि देने तथा विधालय नामकरण के लिए माननीय श्री जोरा राम जी, कैबिनेट मंत्री, माननीय श्री जोगा राम जी, कैबिनेट मंत्री, माननीय श्री ओटा राम जी, राज्य मंत्री, श्री मानवेंद्र सिंह जी जसोल, माननीय सिरोही सांसद, श्री पुष्प जैन जी, श्री जयेन्द्र सिंह जी गलथनी, श्री प्रताप सिंह जी बिठियां, ब्रिगेडियर प्रताप सिंह राणावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गजेंद्र सिंह राठौड़, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, जन प्रतिनिधि तथा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे l
समारोह में बलिदानी योद्धा के साथी वायूसेना के अधिकारी तथा खिवांदी ग्राम के ग्रामवासी बहुत बड़ी संख्या मे मौजूद रहे l समारोह में बलिदानी योद्धा फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह जी के जीवन एवं उनके बलिदान पर प्रकाश डाला गया तथा विधालय के छात्र छात्राओं को शहीद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया l