Gups Chan Chukya Dudu Jaipur

Gups Chan Chukya Dudu Jaipur The school GOVT UPS CHAN CHUKYA is located in the area CHAN CHUKYA-MAHALAN of DUDU... in the JAIPUR district of RAJASTHAN state.

सेवानिवृत्त हुए बड़े सर...राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चाणचुक्या के पूर्व प्रधानाध्यापक.....(वर्तमान पदस्थापन-रा.उ.प्रा....
03/08/2024

सेवानिवृत्त हुए बड़े सर...
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चाणचुक्या के पूर्व प्रधानाध्यापक.....
(वर्तमान पदस्थापन-रा.उ.प्रा.वि.केरिया मोखमपुरा) हमारे सभी के प्रिय "बड़े सर" श्री जयकुमार जी पालीवाल 35 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर दिनांक 31-07-2024 को सेवानिवृत्त हुए....
बड़े सर का स्थानीय विद्यालय परिवार से अटूट प्रेम रहा है और स्थानीय विद्यालय के इतिहास में आपका नाम स्वर्णाक्षरों में और आपका कार्यकाल स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज रहेगा एवम विद्यालय विकास के संबंध में आपके कृतित्व को सदैव स्मरण में रखा जाएगा....
यद्यपि आपको स्थानीय विद्यालय से राजकीय औपचारिकताओं के कारण दिसंबर 2016 में स्थानांतरित कर दिया गया था परंतु आपकी प्रेरणा और आपके आदर्शों की कांति आज भी विद्यालय में परिलक्षित होती है....
आप जैसा आदर्श, विनम्र,कर्तव्यनिष्ठ,समय का पाबंद,स्वानुशासित, ईमानदार और प्रेरक व्यक्ति निश्चित तौर पर आज के दौर में कोई दूसरा मिलना असंभव सा प्रतीत होता है...
ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला समय आपके लिए स्वास्थ्य, समृद्धि,आध्यात्म एवम शांति लेकर आए और आप सदैव प्रसन्नचित्त रहें एवम समय समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहें...... सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं....💐💐💐

शिक्षक अभिनंदन.......पूर्व छात्रा गायत्री शर्मा द्वारा अध्यापक पद पर चयनोपरांत अपने गुरुजनों का अभिनंदन किया गया.....
19/09/2023

शिक्षक अभिनंदन.......

पूर्व छात्रा गायत्री शर्मा द्वारा अध्यापक पद पर चयनोपरांत अपने गुरुजनों का अभिनंदन किया गया.....

....रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं.....  सदा खिलते रहो... खिलखिलाते रहो..... ये कहते हैं ये होली के रंग..........
07/03/2020

....रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं.....
सदा खिलते रहो... खिलखिलाते रहो..... ये कहते हैं ये होली के रंग.......💐💐💐💐

"वार्षिकोत्सव-2019-20"विद्यालय ने अपने प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग का...
20/02/2020

"वार्षिकोत्सव-2019-20"
विद्यालय ने अपने प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से किया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये और शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों हेतु पुरस्कार प्राप्त किये... इस अवसर पर पूर्व छात्रों का सम्मान भी किया गया.....कार्यक्रम में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी महोदय श्री सुरेंद्र कुमार जी जैन और CBEO कार्यालय दूदू के पदाधिकारी श्री किशन जी वर्मा द्वारा विद्यालय परिवार को सम्बलन प्रदान किया गया..
महलां परिक्षेत्र के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों और कार्मिकों की उपस्थिति इस अवसर पर सुखद रही.....💐

"गणतंत्र दिवस समारोह-2020"..... विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम.....अभिभावक-अध्यापक-विद्यार्थियों का उत्साह...ट्रेनी शि...
27/01/2020

"गणतंत्र दिवस समारोह-2020"..... विद्यालय में गणतंत्र दिवस की धूम.....अभिभावक-अध्यापक-विद्यार्थियों का उत्साह...ट्रेनी शिक्षकों का युवा जोश... नवनिर्वाचित सरपंच और भामाशाहों का सम्मान.... विद्यालय के विकास की गति और तेज़......... शानदार आयोजन...

"स्वेटर वितरण कार्यक्रम"..... विद्यालय अध्यापक श्री कैलाश जी के जन्मदिवस पर विद्यालय स्टॉफ की प्रेरणा और सहयोग से विद्या...
12/12/2019

"स्वेटर वितरण कार्यक्रम"..... विद्यालय अध्यापक श्री कैलाश जी के जन्मदिवस पर विद्यालय स्टॉफ की प्रेरणा और सहयोग से विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये गए..... सभी की ख़ुशी और संतुष्टि देखते ही बनती है....

.......बाल सभा आयोजन दिनांक-30-08-2019....  गाँव के बीच तेजाजी के चबूतरे पर भक्तिरस और श्रृंगार से भरपूर सांस्कृतिक प्रस...
30/08/2019

.......बाल सभा आयोजन दिनांक-30-08-2019.... गाँव के बीच तेजाजी के चबूतरे पर भक्तिरस और श्रृंगार से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य अभिभावकों का सानिध्य तथा श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा सम्बलन.........

..... स्वतंत्रता दिवस -15-08-2019... रक्षा बंधन पर्व की व्यस्तताओं और मौसम के खौफनाक मिज़ाज़ के बीच विद्यार्थियों और अभिभा...
15/08/2019

..... स्वतंत्रता दिवस -15-08-2019... रक्षा बंधन पर्व की व्यस्तताओं और मौसम के खौफनाक मिज़ाज़ के बीच विद्यार्थियों और अभिभावकों-अध्यापकों का उत्साह एक सफल आयोजन की कुंजी रहा...... कौन रोक सकता है हमें जब हम दृढ संकल्प हों....... जय हिंद ... जय भारत.....

....सामुदायिक बाल सभा दिनांक-02-07-2019..नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत,पाठ्यसामग्री वितरण....घर घर संपर्क...अभिभाव...
02/07/2019

....सामुदायिक बाल सभा दिनांक-02-07-2019..नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत,पाठ्यसामग्री वितरण....घर घर संपर्क...अभिभावकों को सम्बलन तथा अभिभावकों से पृष्ठ पोषण......... प्रवेशोत्सव कार्यक्रम...💐💐

21/06/2019

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य संकल्प........

....अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -21-06-2019.....आदरणीय प्रधान मंत्री एवं राजस्थान शिक्षा विभाग की प्रेरणा से विद्यालय में अं...
21/06/2019

....अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -21-06-2019.....
आदरणीय प्रधान मंत्री एवं राजस्थान शिक्षा विभाग की प्रेरणा से विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें अभिभावकों-विद्यार्थियों -अध्यापकों ने एक साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया.....

...विद्यालय की आत्मा......  प्राथमिक शाखा(primary wing) कक्षा-1 और कक्षा-2.......और उनके मार्गदर्शक (mentors).........  ...
18/04/2019

...विद्यालय की आत्मा...... प्राथमिक शाखा(primary wing) कक्षा-1 और कक्षा-2.......और उनके मार्गदर्शक (mentors)......... किसी भी विद्यालय का भविष्य उसकी प्राथमिक कक्षाओं पर निर्भर करता है...... और देश का भी.......

Address

Village-mahalan
Jaipur
303007

Telephone

+919314870737

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gups Chan Chukya Dudu Jaipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share