Rajasthan Vidhan Sabha

Rajasthan Vidhan Sabha Official page Of Rajasthan Vidhan Sabha Secretariat, Rajasthan Legislative Assembly, Jaipur.

16 वीं राजस्थान विधानसभा के 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाले षष्टम सत्र से पूर्व आज माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी ...
18/08/2026

16 वीं राजस्थान विधानसभा के 20 अगस्त से प्रारंभ होने वाले षष्टम सत्र से पूर्व आज माननीय अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई।

सदन में सार्थक चर्चा हो और सभी दलों के सदस्य सकारात्मक भूमिका के साथ भागीदारी निभाएं, इस संबंध में सभी दलों के नेताओं से चर्चा की।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जी, सरकारी मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग जी, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान जी, राष्ट्रीय लोकदल के डॉ. सुभाष गर्ग जी, बहुजन समाज पार्टी के श्री मनोज कुमार न्यांगली जी, भारत आदिवासी पार्टी के श्री थावरचंद जी, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा जी उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा में आयोजित समारोह में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी...
15/08/2026

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान विधानसभा में आयोजित समारोह में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आन-बान-शान तिरंगे को नमन किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय अध्यक्ष जी ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।

#स्वतंत्रता_दिवस

राजस्थान की 75 वर्षों की गौरवशाली लोकतांत्रिक विरासत को नमन।आज राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐति...
15/07/2026

राजस्थान की 75 वर्षों की गौरवशाली लोकतांत्रिक विरासत को नमन।

आज राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित “विधायी गौरव यात्रा : वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम” कार्यक्रम में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी द्वारा इस लोकतांत्रिक यात्रा में अपना विशिष्ट एवं दीर्घकालिक योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं पूर्व विधायकों को सम्मानित किया गया।

इस ऐतिहासिक एवं गरिमामय अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी, पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी एवं माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी की भी गणमान्य उपस्थिति रही।

आप सभी सम्मानित जनप्रतिधियों ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, संसदीय परंपराओं के संरक्षण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं।

सदन के भीतर सार्थक विमर्श, जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रभावी पैरवी और सदन के बाहर जनता के विश्वास एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में आप सभी का अमूल्य योगदान राजस्थान विधानसभा के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

आप सभी का पुनः हार्दिक अभिनंदन!!

#राजस्थान_विधानसभा_अमृत_महोत्सव #राजस्थान_विधानसभा

“विधायी गौरव यात्रा”समापन सत्र एवं सम्मान समारोहमाननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के गरिमामय सान्निध्य में र...
15/07/2026

“विधायी गौरव यात्रा”
समापन सत्र एवं सम्मान समारोह

माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के गरिमामय सान्निध्य में राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गरिमामय अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी, पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी एवं माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी की भी गणमान्य उपस्थिति रही।

यह आयोजन लोकतांत्रिक परंपराओं, जनप्रतिनिधियों के समर्पण और राजस्थान विधानसभा की गौरवशाली 75 वर्षीय यात्रा का प्रेरणादायी उत्सव रहा। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान विधानसभा के वरिष्ठ एवं सम्मानित विधायकों को प्रदेश के प्रति उनके अमूल्य योगदान और दीर्घकालीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

#राजस्थान_विधानसभा_अमृत_महोत्सव #राजस्थान_विधानसभा

विधायी गौरव यात्रा, द्वितीय सत्र!! राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज ‘...
15/07/2026

विधायी गौरव यात्रा, द्वितीय सत्र!!

राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज ‘विधायी गौरव यात्रा’ के द्वितीय सत्र में माननीया पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने वर्तमान एवं पूर्व सम्माननीय विधायकों को अपना प्रेरणादायी उद्बोधन प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी व राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के सचिव श्री संदीप शर्मा जी की उपस्थिति में सदन की मर्यादाओं, जन-प्रतिनिधि के उत्तरदायित्व और राजस्थान के विकास में वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की रचनात्मक भूमिका पर अपने विचारों से सदन को लाभान्वित कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

आपका हार्दिक अभिनंदन एवं आभार !!

#राजस्थान_विधानसभा_अमृत_महोत्सव #राजस्थान_विधानसभा

विधायी गौरव यात्रा, प्रथम सत्र!! राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज वर्...
15/07/2026

विधायी गौरव यात्रा, प्रथम सत्र!!

राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के समागम ‘विधायी गौरव यात्रा’ के प्रथम सत्र में माननीय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी जी ने अपना उद्बोधन प्रदान किया।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी व राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के सचिव श्री संदीप शर्मा जी की उपस्थिति में राजस्थान विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व गणमान्य सदस्यों ने अपने प्रबुद्ध विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध बनाया।

#राजस्थान_विधानसभा_अमृत_महोत्सव #राजस्थान_विधानसभा

राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के तत्वावधा...
15/07/2026

राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के तत्वावधान में आयोजित “विधायी गौरव यात्रा : वर्तमान एवं पूर्व विधायकों का समागम” के उद्घाटन सत्र में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा के सम्माननीय वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों को माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, राजस्थान सरकार में माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी ने संबोधित किया।

#राजस्थान_विधानसभा_अमृत_महोत्सव #राजस्थान_विधानसभा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 2 दिन पूर्व राजस्थान विधानसभा परिसर के कर्तव्य द्वार पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव द...
19/06/2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 2 दिन पूर्व राजस्थान विधानसभा परिसर के कर्तव्य द्वार पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी के मार्गदर्शन में ‘योगोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया।

इस सफल आयोजन में प्रदेश के विधायकगण, प्रबुद्धजन एवं विधानसभा के समस्त कार्मिक साथियों की उपस्थिति रही।

आइए, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी नियमित योग करने का संकल्प लें और स्वस्थ, समर्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा की आज संपन्न हुई बैठक में राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ...
19/05/2026

राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा की आज संपन्न हुई बैठक में राजस्थान विधान सभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर “अमृत महोत्सव वर्ष” के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले चार प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ राजस्थान शाखा के उपाध्यक्ष श्री टीकाराम जूली जी, संघ के सचिव एवं विधायक श्री संदीप शर्मा जी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य विधायकगण एवं विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा जी सहित अनेक विशिष्ट जनप्रतिनिधियों एवं आमंत्रित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह अमृत महोत्सव लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मूल्यों, जनविश्वास, महिला सशक्तिकरण, युवा ऊर्जा और नवाचार का विराट उत्सव होगा, जो इतिहास, वर्तमान और भविष्य को एक सूत्र में जोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली आत्मा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर पूर्व एवं वर्तमान विधायकों का सम्मेलन, महिला विधायकों का सम्मेलन, युवा सम्मेलन एवं अखिल भारतीय विधायी महाकुंभ आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।

#राजस्थान_विधानसभा

राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव उद्घोष’ कार्यक्रम में माननीय र...
18/05/2026

राजस्थान विधानसभा के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव उद्घोष’ कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी द्वारा राजस्थान विधानसभा के नवनिर्मित प्रतीक चिह्न (Logo) का विमोचन एवं विभिन्न द्वारों के नामकरण का लोकार्पण किया गया।

अब राजस्थान विधानसभा के विभिन्न द्वार – कर्तव्य द्वार, शौर्य द्वार, शक्ति द्वार, सुशासन द्वार, संकल्प द्वार, बृज द्वार, शेखावाटी द्वार, ढूंढाड़ द्वार, मेवाड़ द्वार, वागड़़ द्वार, मेरवाड़ा द्वार, मारवाड़ द्वार एवं हाड़ौती द्वार के नामों से राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का प्रतिनिधित्व करेंगे।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और जनप्रतिनिधित्व की समृद्ध विरासत को समर्पित इस गरिमामय आयोजन में संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी सहित वर्तमान एवं पूर्व विधानसभा सदस्यों की उपस्थिति रही।

यह ऐतिहासिक अवसर लोकतंत्र की सशक्त परंपरा, जनसेवा के संकल्प और राजस्थान विधानसभा की गौरवमय यात्रा का प्रेरणादायी प्रतीक है। लोकतंत्र की मर्यादा, जनसेवा की परंपरा और गौरवशाली राजस्थान की पहचान के साथ राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष, राष्ट्र निर्माण के संकल्प का अमृत उत्सव हैं।

Address

Pankaj Singhvi Marg, Satya Vihar, Jyothi Nagar, Lalkothi
Jaipur
302005

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Vidhan Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajasthan Vidhan Sabha:

Shortcuts

Share