24/08/2026
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति का विस्तार
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय किरोड़ी सिंह बैंसला एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेंद्र सिंह छाबड़ी के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को ग्राम अघापुर, तहसील भरतपुर, जिला भरतपुर में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से श्री सोबरन सिंह पुत्र श्री थान सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, तहसील भरतपुर के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र खटाना द्वारा नवनियुक्त तहसील उपाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष श्री विष्णु नंबरदार तथा उपाध्यक्ष श्री भंवर सिंह भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।