जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार

जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार | Water Resources Department, Government of Rajasthan

राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।Suresh Singh Rawat
06/05/2026

राजस्थान सरकार में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Suresh Singh Rawat

"जल है तो कल है।"आइये, जल की जीवन में उपयोगिता समझें। पानी की प्रत्येक बूँद अनमोल है, इसे आत्मसात करें और जल संरक्षण का ...
10/04/2026

"जल है तो कल है।"

आइये, जल की जीवन में उपयोगिता समझें। पानी की प्रत्येक बूँद अनमोल है, इसे आत्मसात करें और जल संरक्षण का संकल्प लें।

#जलसंसाधनदिवस

“अपवन्तरमृतमप्सु”जल अमृत है, जल औषधि है।"विश्व जल दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रकृति के आधारभूत पंच तत्वों में...
22/03/2026

“अपवन्तरमृतमप्सु”
जल अमृत है, जल औषधि है।

"विश्व जल दिवस" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रकृति के आधारभूत पंच तत्वों में से एक 'जल' की महत्ता को समझें, इसके शोधन और संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करें तथा अन्य जनों को भी जागरूक करें।

20/02/2026
19/02/2026

हथिनीकुंड बैराज से यमुना जल शेखावाटी क्षेत्र में लाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की पहल एवं केन्द्र सरकार के सकारात्मक मार्गदर्शन से राज्य सरकार ने हरियाणा से एमओयू कर अपने हिस्से का पानी लाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है।

दोनों राज्यों द्वारा संयुक्त टास्क फोर्स से नियुक्त सलाहकारों की ओर से सुझाए गए अलाइनमेंट पर हरियाणा की लिखित स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस प्रतीक्षित परियोजना के लिए राज्य बजट 2026-27 में 32 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

(राजस्थान विधानसभा में मीडिया को संबोधित करते हुए)

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान Bhajanlal Sharma

19/02/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की पहल पर प्रदेश के जीर्ण-शीर्ण अवस्था के बांधों और तालाबों के जीर्णोंद्धार के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 में प्रथम चरण में लगभग 200 बांधों और तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए 300 करोड़ ₹ स्वीकृत किए गए हैं।

(राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान)

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
Narendra Modi Nitin Nabin C R Paatil Bhajanlal Sharma Madan Rathore BJP Rajasthan

19/02/2026

₹ 2330 करोड़ की लागत से बन रहा है चंबल जलसेतु, जिस से बीसलपुर और ईसरदा बांध हमेशा लबालब रहेंगे।

'राम जल सेतु परियोजना' के अंतर्गत चंबल नदी पर बन रहा 2.3 कि.मी. लंबा 'जलसेतु' राजस्थान के 17 जिलों के 3 करोड़ से अधिक लोगों की प्यास बुझाएगा।

#राम_जलसेतु_परियोजना #चंबल_जलसेतु #आपणो_अग्रणी_राजस्थान Narendra Modi Bhajanlal Sharma C R Paatil

आज माननीय जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत बूंदी जिले के गुहाटा स्थित नि...
09/02/2026

आज माननीय जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी ने राम जल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत बूंदी जिले के गुहाटा स्थित निर्माणाधीन चंबल एक्वाडक्ट कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लगभग 2.3 किमी लंबाई में बन रहे इस महत्वपूर्ण एक्वाडक्ट के कार्यों को गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी को दिए। मई 2025 में प्रारंभ हुई इस परियोजना को जून 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिसकी लागत लगभग ₹2,300 करोड़ है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य स्थल पर करीब 2 किमी पैदल चलकर प्रत्येक बिंदु का अवलोकन किया तथा अभियंताओं और श्रमिकों से संवाद कर उन्हें अभिप्रेरित किया। साथ ही, सभी को सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों को मिशन मोड पर गति देने के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं जल सुरक्षा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह महत्वाकांक्षी परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों की लगभग 3.25 करोड़ आबादी को पेयजल, सिंचाई एवं औद्योगिक उपयोग हेतु जल उपलब्ध कराने वाली यह योजना प्रदेश के सतत विकास, जल प्रबंधन सुदृढ़ीकरण और राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक एवं मील का पत्थर साबित होगी।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #राम_जल_सेतु_लिंक_परियोजना Narendra Modi Bhajanlal Sharma Suresh Singh Rawat

"राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में राजस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन"नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार ...
18/11/2025

"राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में राजस्थान का उत्कृष्ट प्रदर्शन"

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार - JSJB 1.0 (जल शक्ति जन अभियान) के राष्ट्रीय समारोह में माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी ने राजस्थान को Best Performing State/UT श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया।

राजस्थान द्वारा JSJB 1.0 के अंतर्गत कुल 3,64,968 जल संरक्षण कार्य पूर्ण करते हुए जल संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रशंसा प्राप्त हुई।

इसी क्रम में जिला स्तर पर राजस्थान को दोहरी उपलब्धि प्राप्त हुई और राष्ट्रीय स्तर पर जिला श्रेणी (Western Zone, Category-1) में भीलवाड़ा जिले ने 1,04,945 कार्य पूरे करते हुए प्रथम पुरस्कार तथा बाड़मेर जिले ने 79,055 कार्य पूरे करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

दोनों जिलों को उत्कृष्ट जल संरक्षण कार्यों हेतु 2-2 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के संकल्पवान नेतृत्व में जल संसाधन विभाग द्वारा किए गए नवाचार, वर्षाजल संचयन संरचनाएं, भू-जल पुनर्भरण प्रयास तथा जन सहयोग आधारित मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई।

इस गौरवशाली उपलब्धि पर समस्त प्रदेशवासियों का उनकी सक्रिय भूमिका एवं सहयोग हेतु हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!!

ंसाधन ंसाधन_विभाग
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान President of India Bhajanlal Sharma C R Paatil

आज सचिवालय स्थित कार्यालय में माननीय जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी ने विभाग के अधिकारियों के साथ राम जलसेतु ल...
29/10/2025

आज सचिवालय स्थित कार्यालय में माननीय जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत जी ने विभाग के अधिकारियों के साथ राम जलसेतु लिंक परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने परियोजना से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह परियोजना प्रदेश में जल संसाधनों के समुचित दोहन, सिंचाई विस्तार एवं पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया ताकि परियोजना शीघ्र पूर्ण होकर जनहित में अधिकतम लाभ प्रदान कर सके।

Narendra Modi Bhajanlal Sharma Suresh Singh Rawat

Address

Department Of Water Resources Indira Gandhi Nahar Mandal, Bhawani Singh Road, C Scheme, Ashok Nagar, Jaipur Jaipur
Jaipur
302005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share