30/04/2026
#समाज_सुधारक
आज ही दिन एक महान व्यक्तित्व के धनी ने इस दुनिया से विदा ली थी,
वो हमेशा से ही हमारे आदर्श रहे है,
आज उनकी पुण्यस्मरण तिथि है,
और आज हम उस महान इंसान को याद करते है !
*समाज सेवा और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे पूर्व प्रधान #श्री_बोदीलाल_मीणा
*जयपुर।* राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जयपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी व राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जयपुर के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान चाकसू बोदीलाल मीणा को समाज सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। समाज का ेदेन एवं मानवता के प्रति उनके समर्पण भाव के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। मीणा समाज में मृत्यु भोज जैसी अनेक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बोदीलाल को आज समाज के लोगों द्वारा याद किया जा रहा है।
*जीवन परिचय*
बोदीलाल मीणा का जन्म जयपुर जिले कोठखावदा तहसील स्थित गोविंदपुरा गांव के किसान परिवार में हुआ था। इनके पिताजी बद्रीनारायण मीणा एक साधारण किसान होने के साथ इनकी माता छोटी देवी ग्रहिणी थी। बोदीलाल जी का जन्म वैसे तो गरीब परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने पढ़ाई जारी रखने के लिए दिन में मजदूरी करने के साथ रात को पढ़ाई करते थे। वर्ष 1977 में राजस्थान सरकार के राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज विभाग में सरकारी नौकरी ज्वॉइन की। हालांकि यह विभाग सरकार के दूसरे विभाग में मर्ज हो गया था। इनका राज्य सेवा में प्रथम पदस्थापन जोधपुर में रहा। बचपन से ही सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में रूचि होने के चलते वर्ष 1988 में पंचायत समिति चाकसू के प्रधान चुने गए। इसी दौरान वे जयपुर उप जिला प्रमुख भी बने। बोदीलाल बड़े मिलनसार, हंसमुख तथा सरल स्वभाव के थे। इनका बचपन बहुत गरीबी में गुजरा, लेकिन उदार प्रकृति तथा दानशीलता के कारण ये ऋणी हो गए।
*समाज के उत्थान को लेकर लिए थे कठोर फैसले*
बोदीलाल जी हमेशा से ही समाज के लोगों को संदेश दिया था कि कोई भी चीज या बुराई बिना समाज के सहयोग से नहीं सुधर सकती। जब तक आम आदमी व समाज में बदलाव नहीं आता तब तक बुराई को हटाया नहीं जा सकता। जब समाज जागरूक होगा तभी सामाजिक बुराइयां खत्म की जा सकती है। इसी पर बोदीलाल जी का पूरा जीवन भर फोकस रहा। सरकारी नौकरी छोड़कर सीधे चाकसू पंचायत समिति के प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने जनसेवा के साथ शुरू से ही गरीबों की सेवा की। 27 सितंबर वर्ष 2015 में मीणा पालडी में समाज के प्रदेश स्तर की महापंचायत का अधिवेशन बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, जामणा प्रथा, शादी समारोह में डीजे साउंड एवं आतिशबाजी पर रोक, बाल विवाह व समाज में शराबबंदी जैसी अनेक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज के उत्थान के लिए कठोर फैसले लिए गए, जो आज एक समाज के लिए मिसाल बन गए है। जयपुर जिले के मीणा समाज में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
*मृत्यु भोज जैसी कुरीति को किया समाप्त*
बोदीलाल ने मीणा समाज से मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की पहल की थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ चर्चा कर मृत्यु भोज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। इसके अलावा उन्होंने समाज की तलाकशुदा महिलाओं की फिर से शादी करवाई, जिसको समाज ने सहर्ष स्वीकारा और बोदीलाल द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को खूब याद किया गया। बोदीलाल मीणा राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ जयपुर के जिला अध्यक्ष पद पर वर्ष 2008 से 30/04/2021 तक पद स्थापित थे।
उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन🙏🙏
विशनपाल मीना चाकसू
प्रधान बोदीलाल मीणा चाकसू