Kisan Helpline Center

Kisan Helpline Center Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kisan Helpline Center, RARI AGRICULTURE, Jaipur.

​खेती की हर समस्या का समाधान, अब एक कॉल पर!
टोल-फ्री नंबर: 1800-180-1551
​सटीक सलाह: सीधे कृषि विशेषज्ञों से प्रमाणित जानकारी।
​हर जवाब: फसल की बीमारी हो या मंडी भाव, सब कुछ जानें।
​भरोसेमंद: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित।
​सलाह और समाधान!

27/08/2026

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी से सावधान रहे पीएम किसान सम्मन निधि योजना से संबंधित आधिकारिक जानकारी को ही सही माने 24वीं किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय नोडल अधिकार से संपर्क करें

01/08/2026

पीएम फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा
14 अगस्त तक करवा सकेंगे फसल के नाम में संशोधन
योजना से बाहर होने की अंतिम तिथि होगी 9 अगस्त
कुल बीमित राशि का 0.50% प्रीमियम किसानों को जमा कराना होगा

बीकानेर, 30 जुलाई। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को खरीफ एवं रबी के दो फसल मौसम के लिए लागू किया है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की परिचालन मार्गदर्शिका व समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों तथा राज्य स्तरीय समन्वय समिति फसल बीमा की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप जारी अधिसूचना के तहत योजना का क्रियान्वयन होना है।

संयुक्त निदेशक (कृषि) श्री मदनलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु खरीफ-26 के लिए बीकानेर जिले में ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित है। कृषक 16 अगस्त तक खरीफ फसलों का बीमा करवा सकते हैं। यदि किसान अपनी फसलों में परिवर्तन करवाना चाहता है, वह 14 अगस्त तक लिखित में बैंक को सुचना उपलब्ध करवाए।

सहायक निदेशक (उद्यान) श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि किसान, भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7065514447 पर व्हाट्सएप कर क्लेम की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसान को फसल में फसल कटाई उपरांत नुकसान होता है, तो नुकसान के 72 घण्टे में 14447 पर शिकायत दर्ज करवाकर अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।
खरीफ खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन 2%, रबी खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन 1.5% व वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलें 5% प्रीमियम किसानों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एव राज्य सरकार करेगी।

प्रीमियम राशि का भुगतान कर इच्छुक किसान इच्छित फसल का बीमा करवा सकते हैं, किसान अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा करवाएं।

बीकानेर जिले में तिल, ग्वार, बाजरा, मोठ, मूंग, मूंगफली और कपास फसल अधिसूचित हैं, जिनका बीमा किसान करवा सकता है और प्रीमियम राशि का विवरण निम्न प्रकार है:-
बीमित राशि एवं प्रीमियम
फसल बीमित राशि प्रीमियम राशि
1.तिल 22256 - 111
2.ग्वार 23166 - 115
3.बाजरा 13167 - 65
4.मोठ 16749 - 83
5.मूंग 46990 - 235
6.मूंगफली 184126 - 920
7.कपास 114402 - 572
8. ज्वार 34423 - 172

DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Government of Rajasthan CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma

नकली बीज, खाद और कीटनाशकों से रहें सावधानकिसी भी शिकायत के लिए तुरंत किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 (सुबह 6 से रात 1...
03/07/2026

नकली बीज, खाद और कीटनाशकों से रहें सावधान
किसी भी शिकायत के लिए तुरंत किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 (सुबह 6 से रात 10 बजे) पर संपर्क करें। आपकी सजगता ही आपकी फसल की सुरक्षा है।


01/07/2026
पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर!किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR...
20/06/2026

पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर!

किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएँ।


07/06/2026

*मानसून 2026 तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, केरल में भारी बारिश का अलर्ट*

दक्षिण-पश्चिम मानसून के और जोर पकड़ने के कारण, केरल में अगले दो दिनों में मानसून की बारिश तेज होने के आसार हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान केरल में सात से 20 सेमी तक भारी से बहुत भारी बारिश होना का अनुमान है। राज्य में पहले ही कुछ स्थानों पर 12 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो मानसून की बढ़ती तीव्रता को दर्शाती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गोवा और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों सहित देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मानसून के जोर पकड़ने से केरल में लगातार बारिश होते रहने के आसार हैं।
संबंधित अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आवश्यकतानुसार वे सतर्कता और सलाह जारी कर सकते हैं है। लोगों विशेष रूप से निचले इलाकों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। राज्य में मानसून अच्छी बारिश हुई है, लेकिन नवीनतम अनुमानों से संकेत मिलता है कि केरल में आगामी दिनों में और बारिश होगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह और सात जून को राज्य भर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। अत्यधिक भारी बारिश के अनुमान से स्थानीय बाढ़, शहरी क्षेत्रों में जलभराव, नदी के जल स्तर में वृद्धि और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों, विशेष रूप से मानसून से संबंधित आपदाओं से ग्रस्त जिलों में भूस्खलन की आशंकाओं को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

📢🌾 तारबंदी अनुदान योजना : महत्वपूर्ण सूचना 🌾📢प्रिय किसान साथियों,कई किसान भाई पहले खेत में तारबंदी करवा लेते हैं और बाद ...
04/06/2026

📢🌾 तारबंदी अनुदान योजना : महत्वपूर्ण सूचना 🌾📢

प्रिय किसान साथियों,

कई किसान भाई पहले खेत में तारबंदी करवा लेते हैं और बाद में अनुदान हेतु फाइल लगाने की बात करते हैं। कृपया ध्यान दें कि अनुदान प्राप्त करने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन (फाइल) करना आवश्यक है।

✅ सही प्रक्रिया: 1️⃣ नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। 2️⃣ आवेदन की प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने का इंतजार करें। 3️⃣ स्वीकृति मिलने के बाद ही खेत में तारबंदी का कार्य करवाएं। 4️⃣ इसके बाद नियमानुसार अनुदान का लाभ प्राप्त करें।

📑 आवश्यक दस्तावेज: 🔹 जमाबंदी (डिजिटल या पटवारी द्वारा प्रमाणित) 🔹 खेत का नक्शा (पटवारी द्वारा प्रमाणित) 🔹 जन आधार कार्ड 🔹 आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (OTP हेतु)

⚠️ पहले तारबंदी करवाने पर अनुदान में परेशानी आ सकती है, इसलिए पहले आवेदन और स्वीकृति, फिर कार्य करवाएं।

📞 अधिक जानकारी के लिए 18001801551 व अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क करें।

🌱 जागरूक किसान – समृद्ध किसान 🌱

🙏 कृपया यह जानकारी अधिक से अधिक किसान साथियों तक पहुंचाएं। 🙏

Address

RARI AGRICULTURE
Jaipur
302018

Telephone

+9118001801551

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kisan Helpline Center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kisan Helpline Center:

Shortcuts

Share