06/07/2026
चित्तौड़गढ़ के विकास को मिली नई गति! 🚧🇮🇳
राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (कोटा रोड) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (भीलवाड़ा रोड) को जोड़ने वाली चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की स्वीकृति हेतु अधिसूचना जारी होना समूचे चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह परियोजना क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित यातायात, औद्योगिक विकास, पर्यटन को बढ़ावा तथा आमजन को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी तथा चित्तौड़गढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री सी.पी. जोशी जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
विकसित चित्तौड़गढ़ – विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम। 🇮🇳
#भारत_का_विकास