Government of Rajasthan

Directions Website Contact the organization

Government of Rajasthan Official handle of Government of Rajasthan, राजस्थान सरकार का आधिकारिक अकाउंट

The Government of Rajasthan, is the supreme governing authority of the Indian state of Rajasthan and its 33 districts.

09/10/2026

‘मेरे सपनों का भारत’ - जहाँ बच्चे चित्रों, शब्दों और अपने विचारों के जरिए बताते हैं कि, उनके सपनों का भारत कैसा हो। ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत यह गतिविधि बच्चों की कल्पनाओं, सीखने और भविष्य की सोच को अभिव्यक्ति का मंच दे रही है।
क्योंकि मेरे सपनों का भारत ही, हमारे विकसित भारत की नींव है।



#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#विकसित_भारत2047

उदयपुर की दीर्घकालीन जल सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम, देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के अंतर्गत, बांध एवं टनल का ...
09/10/2026

उदयपुर की दीर्घकालीन जल सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम, देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के अंतर्गत, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में, इस अंतर-बेसिन जल हस्तांतरण परियोजना के अंतर्गत, साबरमती बेसिन का जो अमूल्य जल व्यर्थ बहकर अरब सागर में चला जाता था, उसे बनास बेसिन की ओर मोड़कर, उदयपुर की जल व्यवस्था से जोड़ने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है।
Bhajanlal Sharma
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

जयपुर के रामबाग सर्किल, जेडीए चौराहा तथा ओटीएस चौराहा को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की पहल, प्रारंभ कर दी गई है। यह अभिय...
09/10/2026

जयपुर के रामबाग सर्किल, जेडीए चौराहा तथा ओटीएस चौराहा को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की पहल, प्रारंभ कर दी गई है। यह अभियान, आगामी 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा। जेडीए, नगर निगम, पुलिस, यातायात विभाग एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करने वाले, गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से यह पहल की गई है। जिला कलक्टर ने भिक्षावृत्ति पुनर्वास गृह योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में, यह जानकारी दी।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने टोंक जिला मुख्यालय स्थित, कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय-जन भागीदारी अभियान, ईसरदा बांध ...
09/10/2026

मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने टोंक जिला मुख्यालय स्थित, कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय-जन भागीदारी अभियान, ईसरदा बांध एवं पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की प्रगति को लेकर, समीक्षा बैठक ली। उन्होंने, जल संचय अभियान में जन भागीदारी, ईसरदा बांध निर्माण एवं पेयजल वितरण तथा पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स के संबंध में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा कर, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण कर, शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान, उन्होंन...
09/10/2026

वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण कर, शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान, उन्होंने चार शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इनमें डीडवाना-कुचामन के श्री आशाराम, भीलवाड़ा के श्री कुमार सिंह जी, जयपुर के श्री रमा किशन पुरोहित तथा जोधपुर के श्री भूपेंद्र सेन शामिल रहे। उन्होंने शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के लिए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 71 स्थित, सागर विहार कॉलोनी की विभिन्न गल...
09/10/2026

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 71 स्थित, सागर विहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों में, सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा, 47.99 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़कों के निर्माण से, क्षेत्रवासियों तथा आसपास की कॉलोनियों के नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि, दीपावली से पहले प्रमुख सड़कों पर हेरिटेज लाइट एवं डेकोरेटिव पोल लगाए जाएँगे।
Vasudev Devnani
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन ने आज 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परिवादियों से संवाद कर, उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्ह...
09/10/2026

प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन ने आज 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परिवादियों से संवाद कर, उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कुल, आठ परिवादियों से बातचीत की, जिनमें से तीन परिवादियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा पाँच परिवादियों से लैंडलाइन के माध्यम से संवाद किया। जनसुनवाई के दौरान, भरतपुर के श्री ललित कुमार मुदगल, डीग के श्री मियाजुद्दीन, करौली के श्री भोलू, सीकर के श्री तेज पाल एवं श्री सुशील कुमार जी, जयपुर के श्री अनुज जसोरिया, श्री नाथू लाल तथा श्री राजू ने अपनी समस्याएँ रखीं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने नई दिल्ली में, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्य...
09/10/2026

उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने नई दिल्ली में, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित, विभागीय शिखर सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान, उन्होंने राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में महिला सशक्तीकरण, बाल कल्याण, बालिका शिक्षा, पोषण एवं आँगनबाड़ी सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे, उल्लेखनीय कार्यों और नवाचारों को साझा किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मातृशक्ति को सशक्त बनाने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए, निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
Annapurna Devi
Diya Kumari
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशन में, मरीजों और उनके परिजनों को मेडिकल एवं हेल्थकेयर उत्पादो...
09/10/2026

उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशन में, मरीजों और उनके परिजनों को मेडिकल एवं हेल्थकेयर उत्पादों की सही मात्रा तथा आवश्यक जानकारी, उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक मापविज्ञान प्रकोष्ठ, राजस्थान द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। जयपुर में कुल जब्ती: Absorbent Cotton Wool के 2,020 पैकेट, जिनका कुल घोषित वजन 554 किलोग्राम है। इसके अतिरिक्त, Crystal Care Latex Gloves के 165 पैकेट जब्त किए गए।
Sumit Godara - विधायक लूणकरणसर
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के ...
08/10/2026

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ, समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और समाज तक पहुँचने की क्षमता है। जोश (जाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ) टीमों के माध्यम से, युवाओं को टीबी के खिलाफ जागरूकता और जनभागीदारी के अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोश टीमें टीबी के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच और पूरा इलाज कराने का संदेश समुदाय तक पहुँचाने के साथ ही, टीबी से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

#आपणो_अग्रणी_राजस्थान

Address

Chief Minister Office , Secretariat
Jaipur
302005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government of Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government of Rajasthan:

Shortcuts

Share