Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad-RGAVP

Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad-RGAVP RGAVP is a registered society conceiving effective poverty alleviation schemes and implementing livelihood related programs in Rajasthan.

The Government of Rajasthan has set up an Independent society, Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad (RGAVP) under the aegis of Rural Development Department. The objective of the Society is to design and implement poverty alleviation and livelihood related programs with the assistance of State, Central Government & External Agencies. At present, RGAVP is implementing four mega livelihood proj

ects supported by Ministry of Rural Development, Government of India, World Bank and the International Fund for Agriculture Development (IFAD).

राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह शुद्ध प्राकृतिक शहद स्वाद, गुणवत्ता और स्वास्थ्य का अनूठा...
03/06/2026

राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह शुद्ध प्राकृतिक शहद स्वाद, गुणवत्ता और स्वास्थ्य का अनूठा संगम है। स्थानीय मधुमक्खी पालन गतिविधियों से प्राप्त यह शहद न केवल आपके परिवार के लिए पौष्टिक है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को भी सशक्त बनाता है।

मात्रा: 500 ग्राम
मूल्य: ₹700/-

'अन्य मात्रा में भी उपलब्ध'

टीना गौड़ ने चुनौतियों के बीच अवसर तलाशे और अपने सपनों को हकीकत में बदल दिया। गांव की अन्य महिलाओं को भी आजीविका से जोड़...
03/06/2026

टीना गौड़ ने चुनौतियों के बीच अवसर तलाशे और अपने सपनों को हकीकत में बदल दिया। गांव की अन्य महिलाओं को भी आजीविका से जोड़ते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है। आज उनकी यह यात्रा कई ग्रामीण महिलाओं के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Rajeevika is taking another important step towards strengthening Financial Inclusion and enterprise promotion for rural ...
02/06/2026

Rajeevika is taking another important step towards strengthening Financial Inclusion and enterprise promotion for rural women. In this direction, a 3-day training programme on the Individual Enterprise Loan Application (IELA) System commenced on Tuesday under DAY-NRLM.

Developed under DAY-NRLM, the IELA System is a digital platform to support women SHG members in applying for individual enterprise loans for starting or expanding their livelihood activities.

The training focuses on preparing enterprise loan applications on the IELA system, filling Business Analysis Forms with required business and financial details, LokOS-based submission, and coordination with banks for timely credit linkage of eligible SHG women entrepreneurs.

The programme is being facilitated by National Resource Persons Dr. Rajendra Jha and Shubhankar Jha.

In the coming days, similar trainings will also be conducted division-wise to ensure wider field-level rollout of the IELA system across Rajasthan.

Through this initiative, Rajeevika aims to improve access to formal credit and promote sustainable rural women-led enterprises.

SHGWomen WomenEntrepreneurs RuralLivelihoods Rajasthan

post copy-राजीविका एवं लखपति दीदी योजना के तहत एसएचजी महिला उद्यमियों को अधिक अवसरों, बेहतर बाजार पहुंच और वित्तीय सशक्त...
02/06/2026

post copy-

राजीविका एवं लखपति दीदी योजना के तहत एसएचजी महिला उद्यमियों को अधिक अवसरों, बेहतर बाजार पहुंच और वित्तीय सशक्तिकरण से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में सोमवार को राजीविका कार्यालय में कनवर्जेंस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में राजीविका की राज्य मिशन निदेशक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ एसएचजी महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।



सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक में मुख्यमंत्री कार्यालय की उच्च स्तरीय टीम ने राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं स...
02/06/2026

सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक में मुख्यमंत्री कार्यालय की उच्च स्तरीय टीम ने राजीविका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम ने अन्नपूर्णा रसोई, सीएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र, सक्षम केंद्र, बकरी पालन, पोषण वाटिका, जैविक खेती एवं महिला उद्यमों का निरीक्षण करते हुए सफलता की कहानियों का संकलन भी किया।

भ्रमण के दौरान महिलाओं ने राजीविका से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता, बढ़ी आय और सामाजिक सशक्तिकरण के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही वंदे गंगा अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों का भी अवलोकन किया गया।

पोस्ट कॉपी सोमवार को राजीविका कार्यालय में, श्री कृष्ण कुणाल, शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार की अध्यक्षत...
02/06/2026

पोस्ट कॉपी

सोमवार को राजीविका कार्यालय में, श्री कृष्ण कुणाल, शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय अंतर-विभागीय अभिसरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करते हुए ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए नई संभावनाओं एवं सहयोगात्मक पहलों को बढ़ावा देना था।

बैठक में पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से आजीविका अवसरों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। पशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, दुग्ध संग्रहण केंद्रों की स्थापना, ऊँटनी के दूध के संग्रहण को बढ़ावा देने तथा जनजातीय क्षेत्रों में सामुदायिक मत्स्य पालन जैसी पहलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यह अभिसरण मॉडल ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं समुदायों को सतत एवं विविध आजीविका अवसरों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



.jaipur

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत सेवंत्री में राजीविका के संयुक्त प्रयास से श्रमदान, स...
01/06/2026

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत सेवंत्री में राजीविका के संयुक्त प्रयास से श्रमदान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कबीर बावड़ी एनीकट पर साफ-सफाई, वृक्षारोपण कर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई एवं उपस्थित सभी नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

संघर्षों से भरे रास्ते पर रीना देवी ने हार मानने के बजाय आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी। ई-मित्र केंद्र की शुरुआत ने न केवल...
31/05/2026

संघर्षों से भरे रास्ते पर रीना देवी ने हार मानने के बजाय आत्मनिर्भरता की नई राह चुनी। ई-मित्र केंद्र की शुरुआत ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक मजबूती दी, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और खुशहाली भी लेकर आई।

आज रीना देवी अपने गांव की अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनका सफर यह संदेश देता है कि हौसला, मेहनत और सही अवसर मिल जाएं, तो छोटे कदम भी बड़ी सफलता की शुरुआत बन सकते हैं।

तंबाकू मुक्त जीवन, स्वस्थ समाज की आधारशिला है। World No To***co Day के अवसर पर राजीविका परिवार सभी नागरिकों से स्वस्थ जी...
31/05/2026

तंबाकू मुक्त जीवन, स्वस्थ समाज की आधारशिला है। World No To***co Day के अवसर पर राजीविका परिवार सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं तंबाकू सेवन से दूर रहने की अपील करता है।

आइए, स्वयं और अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

***coDay ***co SelfHelpGroups"

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजीविका द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 5 दिवसीय अपसाइकल ग्लास बॉटल क्राफ्ट प...
30/05/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजीविका द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 5 दिवसीय अपसाइकल ग्लास बॉटल क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने व्यर्थ समझी जाने वाली कांच की बोतलों को रचनात्मक तकनीकों के माध्यम से आकर्षक सजावटी एवं उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित करने की कला सीखी।

प्रशिक्षण के दौरान पुरानी बोतलों से होम डेकोर आइटम, प्लांटर, लैंप, गिफ्ट आर्टिकल्स एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए गए।

यह पहल ‘Reduce, Reuse and Recycle’ के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर प्रदान कर रही है।

Address

3rd Floor, RFC-Block , C-Scheme Udyog Bhawan
Jaipur
302001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

+911412227025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad-RGAVP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rajasthan Grameen Aajeevika Vikas Parishad-RGAVP:

Share