BJYM Rajasthan

BJYM Rajasthan Official Page Of Bharatiya Janta Yuva Morcha, Rajasthan (BJYM Rajasthan)

नगर निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नसीराबाद नगर पालिका में जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन सिंह शेखावत एव...
06/09/2026

नगर निकाय चुनाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नसीराबाद नगर पालिका में जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन सिंह शेखावत एवं विधानसभा संयोजक एड. रणविजय सिंह शेखावत के नेतृत्व में भव्य रैली एवं सघन जनसंपर्क किया गया।

आज खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद में जिला संयोजक सुनील सिराधना के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा य...
06/09/2026

आज खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी नगर परिषद में जिला संयोजक सुनील सिराधना के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमें स्थानीय युवाओं से संवाद कर आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की तथा भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सांगानेर विधानसभा में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। ...
06/09/2026

आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सांगानेर विधानसभा में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी 11 सितंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री लोकेन्द्र सिंह रायथलिया, श्री आदित्य पुजारी, प्रदेश मंत्री श्री धीरज गौतम, प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज वशिष्ठ उच्चैन, नगर निकाय जयपुर शहर संयोजक श्री नितिन शर्मा एवं श्री अभिषेक लाड़ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज जयपुर के वार्ड नंबर 89 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Shankar Gora ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री...
05/09/2026

आज जयपुर के वार्ड नंबर 89 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री Shankar Gora ने भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री भवानी सिंह राजावत के साथ उनके समर्थन में जन-जन से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री Lokendra Singh Raythaliya, प्रदेश मंत्री श्री धीरज गौतम, प्रदेश मन की बात संयोजक श्री अमन सैनी, प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज वशिष्ठ एवं नगर निकाय जयपुर शहर संयोजक श्री नितिन शर्मा सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा वार्ड नं. 59 में युवा चौपाल एवं चाय पर चर्चा कार्य...
05/09/2026

नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जोधपुर शहर द्वारा वार्ड नं. 59 में युवा चौपाल एवं चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर आगामी 11 सितंबर को कमल के फूल के निशान पर मतदान कर भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह बुड़किया, युवा मोर्चा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री गौरव जैन, निकाय चुनाव प्रभारी श्री शुभम हंस, श्री विवेक मथुरे एवं श्री उर्मित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

भाजपा का बढ़ता परिवार, मिल रहा अपार जनसमर्थन! 🚩उदयपुर नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड नं. 74 में रावत समाज के बीच भारतीय जन...
05/09/2026

भाजपा का बढ़ता परिवार, मिल रहा अपार जनसमर्थन! 🚩

उदयपुर नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड नं. 74 में रावत समाज के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री Rishikesh Meena ने जनसंपर्क कर युवा एवं बुजुर्गों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई तथा नुक्कड़ सभा के माध्यम से संवाद किया।

रावत समाज के युवाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वार्ड 74 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री पंकज बोरना जी उपस्थित रहे।

उदयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर गत दिवस उदयपुर के गणेश बोहरा मंदिर सर्किल पर उदयपुर शहर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चा...
05/09/2026

उदयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर गत दिवस उदयपुर के गणेश बोहरा मंदिर सर्किल पर उदयपुर शहर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चाय पर चर्चा का आयोजन किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और उदयपुर शहर प्रभारी श्री Rishikesh Meena, सह- प्रभारी श्री सुरेश सदरी, प्रदेश मंत्री श्री कृष्ण पाल सिंह चुंड़ावत एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री रणजीत सिंह, श्री हिमांशु बागड़ी, श्री ध्रुव श्रीमाली एवं श्री मोहित उपस्थित रहें।

आज अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष ए...
04/09/2026

आज अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय के संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजमेर प्रभारी श्री दीनदयाल गुर्जर ने भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर विभिन्न सभाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने आमजन से आगामी 11 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।

☕ चाय पर चर्चा | युवाओं के साथ संवादआज जोधपुर शहर में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपा...
04/09/2026

☕ चाय पर चर्चा | युवाओं के साथ संवाद

आज जोधपुर शहर में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जोधपुर शहर प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह बुड़किया ने युवा साथियों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ कर संवाद किया।

साथ ही नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने हेतु युवा शक्ति से एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक श्री उर्मित शर्मा जी सहित युवा साथी उपस्थित रहें।

Address

BJP Office
Jaipur
302001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJYM Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share