समर्पण संस्था जयपुर

समर्पण संस्था जयपुर जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्तियों की सहायतार्थ ...

18/03/2026
भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर , छत्तीसगढ़ की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. सुरैया बानो बनी समर्पण संस्था की एज्युकेशनल एस...
18/03/2026

भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर , छत्तीसगढ़ की असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ. सुरैया बानो बनी समर्पण संस्था की एज्युकेशनल एसोशिएट ( शैक्षिक सहयोगी).....
डॉ. सुरैया बानो ने संस्था के नियमानुसार एक निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी (छात्रा- तान्या ) की शिक्षा की ज़िम्मेदारी ली है । हर वर्ष की तरह आज शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रा तान्या के लिए शैक्षिक सहयोगी राशि ₹ 5000 संस्था खाते में ट्रांसफर की है ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. सुरैया वर्ष 2021 से नियमित शैक्षिक सहयोग प्रतिवर्ष भेंट करती है । डॉ. सुरैया अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती रहती है ।
दातार आपको तन मन धन की अपार ख़ुशियाँ दे ।
18-03-2026

समर्पण संस्था की सम्मानीय सदस्य और सनहर्ट टाइल्स की बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर श्रीमती मोनिका मीना बनी एज्युकेशनल ब्रांड ए...
18/03/2026

समर्पण संस्था की सम्मानीय सदस्य और सनहर्ट टाइल्स की बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर श्रीमती मोनिका मीना बनी एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर….
श्रीमती मोनिका जी ने आज कार्यालय में मुलाक़ात के दौरान संस्था के नियमानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 में निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग की ज़िम्मेदारी लेते हुए संस्था द्वारा निर्धारित एज्यूकेशनल ब्रांड एम्बेसेडर की योगदान राशि ₹21000 संस्था खाते में ट्रांसफर की है । और संस्था द्वारा निर्धारित एज्युकेशनल ब्रांड एम्बेसडर फॉर्म भरकर दिया है ।
दातार आपको तन मन धन की अपार ख़ुशियाँ दे ।
18-03-2026

समर्पण संस्था के 16 वें रक्तदान शिविर में 88 युनिट रक्त एकत्रित  ।जीवन बचाने का महत्वपूर्ण उपहार है रक्तदान ।           ...
15/03/2026

समर्पण संस्था के 16 वें रक्तदान शिविर में 88 युनिट रक्त एकत्रित ।
जीवन बचाने का महत्वपूर्ण उपहार है रक्तदान ।
- श्री बी एस रावत
जयपुर, 15 मार्च। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर में आयोजित 16 वें रक्तदान शिविर में कुल 88 युनिट रक्त एकत्रित किया गया ।
शिविर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय ब्लड बैंक द्वारा 40, राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा 22 व स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक द्वारा 26 युनिट रक्त एकत्रित किया गया ।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रावत एज्युकेशनल ग्रुप के चेयरमैन श्री बी. एस. रावत ने संस्था पदाधिकारियों के साथ फ़ीता काटकर किया ।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
सेमिनार मे मुख्य अतिथि श्री बी एस रावत ने कहा कि “ रक्तदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण उपहार है । एक व्यक्ति के रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है ।हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए ।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईएएस डॉ. नीरज के. पवन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर स्वयं ने भी रक्तदान किया ।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की तरफ से प्रशंसा पत्र भी प्रदान किये गये ।
इस अवसर अनेक गणमान्य नागरिकों व संस्था पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया ।
मंच संचालन शिक्षिका श्रीमती मोनिका खण्डेलवाल ने किया ।

जयपुर विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री वेद प्रकाश वर्मा बने समर्पण संस्था के सिल्वर डोनर ( ₹50...
12/01/2026

जयपुर विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री वेद प्रकाश वर्मा बने समर्पण संस्था के सिल्वर डोनर ( ₹500 प्रतिमाह आटोमैटिक डेबिट ) ….
दातार आप को तन मन धन की अपार ख़ुशियाँ दे ।
12-01-2026

राजस्थान पुलिस की मुख्य निरीक्षक श्रीमती माया बैरवा बनी गोल्ड डोनर और मोड्यूलर किचन एक्सपर्ट श्री संजीत कुमार कुशवाह बने...
09/01/2026

राजस्थान पुलिस की मुख्य निरीक्षक श्रीमती माया बैरवा बनी गोल्ड डोनर और मोड्यूलर किचन एक्सपर्ट श्री संजीत कुमार कुशवाह बने सिल्वर डोनर….
समर्पण संस्था के दादा पोता निवास के संचालन हेतु दानदाताओं के लिए विशेष दान योजना ( प्रतिमाह आटोमैटिक डेबिट) में अब तक निम्न दानदाता जुड़ चुके है….
ब्रोंज डोनर ( Bronze Donor)- ₹200 प्रतिमाह
1. श्री राम प्रकाश जारवाल
2. श्री राम लाल ‘रोशन’
3. श्री लोकेश माल्या
4. श्री रामजी लाल बैरवा
5. श्री हरि चरण जाटव
6. श्री सुनील बैरवा
7. श्री प्रकाश बैरवा
सिल्वर डोनर ( Silver Donor) - ₹500 प्रतिमाह
1. श्री सी एल वर्मा
2. श्री हीरा लाल बैरवा
3. डॉ. राकेश के सिंह
4. श्री संजीत कुमार कुशवाह
गोल्ड डोनर ( Gold Donor)- ₹1100 प्रतिमाह …..
1. श्रीमती माया बैरवा
डायमंड डोनर ( Diamond Donor)- ₹2100 प्रतिमाह
1. डॉ. दौलत राम माल्या
निवेदन….🙏🏻
इस विशेष दान योजना में जुड़ने के लिए कार्यालय प्रबन्धक श्री त्रिलोक माल्या जी ( 95712 23681 ) को निम्न विवरण निर्धारित प्रपत्र में सेंड करें …नाम , मोबाइल नम्बर, अकाउंट नम्बर, ईमेल, आधार नम्बर

03/01/2026

Lecture on Excellent living

Address

192/38, कुम्भा मार्ग प्रताप नगर , सांगानेर जयपुर
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when समर्पण संस्था जयपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to समर्पण संस्था जयपुर:

Share

Category