Vikas Kumar IPS

Vikas Kumar IPS I am an IPS officer from Rajasthan cadre. Presently working as IGP of Anti Narcotics Task Force(ANTF) of Rajasthan.
(9)

28/05/2026

"नशे के विरुद्ध निर्णायक संग्राम है
धरातल से नशे का मिटाना नाम है
जब साथ जुड़े जनता और पुलिस
नशा- ध्वंस बाएं हाथ का काम है "

कुछ गलत तो नहीं कहा मैंने.........

“कबीरा संगत साधु की, ज्यों गंधी की बास।  जो कुछ गंधी दे नहीं, तो भी बास सुबास।।"     इस दोहे का अर्थ यह है कि अच्छे और स...
23/05/2026

“कबीरा संगत साधु की, ज्यों गंधी की बास।
जो कुछ गंधी दे नहीं, तो भी बास सुबास।।"

इस दोहे का अर्थ यह है कि अच्छे और सज्जन लोगों की संगति हमेशा लाभदायक होती है। जिस तरह इत्र या सुगंध बेचने वाले (गंधी) के पास अगर आप कुछ पल बैठें, और वह आपको कोई इत्र न भी दे, फिर भी उसके पास से आने वाली खुशबू आपके मन-मस्तिष्क को महका देती है। उसी प्रकार अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से उनके गुण और अच्छे विचार अनजाने में ही हमारे अंदर आ जाते हैं।

ANTF के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के चेहरे पर आच्छादित आभा और होठों पर पसरी दीर्घ मुस्कान …..इस दोहे को शत प्रतिशत चरितार्थ करती प्रतीत होती है

कल ANTF परिसर में नशामुक्ति योद्धाओं के सम्मान में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम की एक झलकी..

15/05/2026

जालोर के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में देश के नौनिहालों के साथ नशामुक्ति हेतु संवाद , नशामुक्ति के अग्रदूतों का शपथ ग्रहण और नशे के दानव से मिलकर संग्राम करने का संकल्प …….तरुण विद्यार्थियों की संकल्प शक्ति हमारे प्रदेश को नशामुक्त कर नवविहान का उदय करेगी ….इसमें किंचित मात्र भी संशय नहीं है …
एक और एक मिलकर ग्यारह से भी बड़े होते हैं
आओ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ सभी खड़े होते हैं

07/05/2026

युद्ध स्तर पर सफ़ाई अभियान चल रहा है …..शीघ्र ही अपना राजस्थान निर्मल, स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त राजस्थान होगा ….चल रहा है स्वयंभू सरगनाओं और सक्रिय सूत्रधारों के सफ़ाये का संग्राम ….. संघर्ष की सीढ़ियों पर सफलताओं के सिलसिले की शृंखला गढ़ी जा रही है …एक के बाद एक नशे के बड़े स्तंभ ढह रहे हैं और रखी जा रही है आधारभूत बुनियाद नशामुक्त समाज के पुनरुत्थान की….
घर की सफ़ाई जारी है
नशे पे हमसब भारी हैं

28/04/2026

कितनी विपरीत परिस्थितियों में जोखिम भरी चुनौतियों का सामना कर समाज की रक्षा का कार्य करती है पुलिस….इसका एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत है ….जब तस्करों की अंधाधुंध फायरिंग का मुक़ाबला करते हुए धैर्य, साहस , संयम और पेशेवर प्रतिबद्धता का अद्भुत परिचय दिया राजस्थान के antf बलबीर जांबाज़ लड़ाकों ने ….
वीडियो अंत तक देखें और इन लड़ाकों का उत्साहवर्धन कर अपने राजस्थान को नशामुक्त करने के संकल्प को मूर्त स्वरूप प्रदान करें

16/04/2026

‪ नींव नशा है ,नाश निमित्त , गठजोड़ प्रबल आपस में है
नशा निशा का नाश करें , अब यही नशा नस-नस में है

ANTF के जांबाज़ कर्मवीरों का शत शत अभिनंदन …. अपने वृषभ स्कंधों पर राजस्थान को नशामुक्त कर नवविहान लाने का दुरूह दारोमदा...
05/04/2026

ANTF के जांबाज़ कर्मवीरों का शत शत अभिनंदन …. अपने वृषभ स्कंधों पर राजस्थान को नशामुक्त कर नवविहान लाने का दुरूह दारोमदार संभाले… कर्मभूमि के रणक्षेत्र में अविचलित और निर्लिप्त भाव से सुदृढ़ कदम उठाते…. परिवर्तन के रथसारथियों का सतत आभारी रहेगा हमारा राजस्थान प्रदेश …. ईश्वर हमारी सहायता करें !

27/03/2026
23/03/2026

एम डी मतलब मृत्युदूत एम डी मौत का द्वार है
लील रहा मानवता को, पीड़ित इससे संसार है
मार भगाने की है चुनौती जो हमको स्वीकार है
मिलकर सब संघर्ष करेंगे तभी नशे की हार है

18/03/2026

नशा जीतेगा? नशेड़ी जीतेंगे…. नशाखोर जीतेंगे ……नशेबाज जीतेंगे …नशे के सौदागर जीतेंगे ? …… या फिर हमारे राजस्थान का पराक्रम जीतेगा ? … परिश्रम जीतेगा ? …… परंपरा जीतेगी ……पुण्य प्रताप जीतेगा ?

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Kumar IPS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share