अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ राजस्थान के 6 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओ की प्रतिनिधि आवाज राजस्थान के 1 5 0 से अधिक स्वेच्छिक उपभोक्ता संगठनो का प्रांतीय महासंघ

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से भारत यात्रा शुरू हो रही है I अधिक से अधिक लोगों तक...
08/12/2025

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए 24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से भारत यात्रा शुरू हो रही है I अधिक से अधिक लोगों तक Share कर इस अभियान से जुड़े, जागरूक उपभोक्ता बने https://youtu.be/FnnUqX7J9Ss?si=_wZecNHWbG0borp2

...

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई
15/12/2024

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ महासंघ के मुख्य संरक्षक डॉक्टर अनंत शर्मा जी ने आज माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी से आ...
23/06/2024

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ महासंघ के मुख्य संरक्षक डॉक्टर अनंत शर्मा जी ने आज माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी से आगामी बजट पर चर्चा की Dr. Anant Sharma, today met with CM of Rajasthan Mr. Bhajan Lal Sharma and present suggestions for the upcoming Budget. He was invited by the state Government.

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ आज राजस्थान के आगामी बजट को लेकर हुआ संवाद , मैंने उपभोक्ता हित में उनको दिए महत्वपूर्ण सुझाव, मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई चर्चा अन्य मंत्री गण भी थे उपस्थित I राज्य में कंज्यूमर इंटरेस्ट एंड फेयर बिजनेस इनकरेजमेंट बोर्ड CIFBEB के गठन की की मांग I माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट में विभिन्न बिंदुओं को शामिल करने के लिए दिया आश्वासन I CCI Institute for Consumer Education & Management VCA PCA Day 2024 Consumernews.online Consumers world Consumers World Group of Publication Central Council of VCA & PCA CANS


जयपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में एनजीओ एवं सिविल सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि एनजीओ तथा सिविल सोसायटी के सदस्य जमीनी स्तर पर काम कर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं उपभोक्ता फोरम प्रतिनिधियों से बजट पूर्व संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, शिक्षा, पोषण, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव होता है। इस बजट पूर्व चर्चा में प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उन्हें आगामी परिवर्तित बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट को समावेशी एवं जनोन्मुखी रूप प्रदान किया जाए। इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों तथा सिविल सोसायटी की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ की मूल भावना के साथ सभी हितधारकों से आगामी परिवर्तित बजट के लिए उपयोगी फीडबैक लिया जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, महिलाओं को समान अवसर, गरीब कल्याण, किसानों का सामाजिक-आर्थिक विकास, युवा कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहे, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर जन-जागरूकता से लेकर नशा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण, विस्तार तथा सहज उपलब्धता के लिए नीति निर्माण कर रही है। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधे लगाने का कार्य मिशन मोड पर किया जा रहा है।

बैठक में एनजीओ, सिविल सोसायटी तथा उपभोक्ता फोरम के प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, अवसंरचना विकास, आदिवासी कल्याण, घुमंतू कल्याण, स्वरोजगार, गौसेवा, कचरा प्रबंधन, उपभोक्ता हितों के संरक्षण आदि संबंधित विषयों पर सुझाव साझा किए।

बजट पूर्व संवाद में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्री कुलदीप रांका, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-----

उपभोक्ता की भाषा में उपभोक्ता की धड़कन I उपभोक्ता न्यूज़ के लिए महत्वपूर्ण यूट्यूब चैनल I आज यह लिंक को क्लिक कर सब्सक्र...
29/04/2024

उपभोक्ता की भाषा में उपभोक्ता की धड़कन I उपभोक्ता न्यूज़ के लिए महत्वपूर्ण यूट्यूब चैनल I आज यह लिंक को क्लिक कर सब्सक्राइब करेंhttps://www.facebook.com/share/p/84Fhqwe9aNSuz9b9/?mibextid=oFDknk

Share your videos with friends, family, and the world

प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां स्थापना दिवस समारोह ...
17/11/2023

प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 32वां स्थापना दिवस समारोह एवं उपभोक्ता शक्ति दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 14 नवंबर 2023 को महासंघ के मुख्यालय में समारोह पूर्वक आयोजित हुआ I इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के उपभोक्ताओं का मांग पत्र भी देश के सबसे बड़े उपभोक्ता आंदोलनकारी और उपभोक्ता संगठनों के राष्ट्रीय परीसंघ कंज्यूमर कनफेडरेशन के संस्थापक औरराष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा ने जारी किया t

प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 29 वा प्रांतीय महासम्मेलन ...
22/09/2022

प्रदेश के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 29 वा प्रांतीय महासम्मेलन 11 सितंबर 2022 को राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में संपन्न हुआ I इस अवसर पर सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत शर्मा मुख्य अतिथि से और इसकी अध्यक्षता अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र प्रकाश ने की I इस अवसर पर महासंघ की साधारण सभा की बैठक भी आयोजित हुई और निर्वाचन अधिकारी मोहित द्वारा नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया I नई कार्यकारिणी 9 अक्टूबर को शपथ ग्रहण के साथ पदभार ग्रहण करेगी I शपथ ग्रहण कार्यक्रम कोटा में आयोजित किया जाएगा I

19/06/2022
26/01/2022

Jai ho

Great Boss, we support and Share
07/01/2022

Great Boss, we support and Share

राजस्थान सरकार ने आज आगामी राज्य बजट पर अपने सुझाव के लिए मुझे आमंत्रित किया, मैंने महामारी के इस बुरे दौर में आम आदमी की बुनियादी जरूरतें जैसे रोटी,कपड़ा, मकान, चिकित्सा, शिक्षा और सफाई की जरूरत पूरी होने के लिए राज्य की ओर से एक समेकित कार्यक्रम बजट में शुरू करे जाने की मांग की ओर अस्पताल व अन्य जगह हो रहे शोषण को रोकने के लिए उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े विभागों और तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया I आशा है कि आगामी बजट में इन सब विषयों को लेकर प्रभावी पर नजर आएगी I साथ ही आम आदमी के हित से जुड़े कई अन्य विषयों पर अपने विचार रखें I आमंत्रण के लिए मैं राज्य सरकार का आभारी हूं I
Dr. Anant Sharma

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 28 वा प्रांतीय महासम्मेलन आज जयपुर में संपन्न हुआ इस अवसर पर राज्य सरकार के उपभोक...
17/12/2021

अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ का 28 वा प्रांतीय महासम्मेलन आज जयपुर में संपन्न हुआ इस अवसर पर राज्य सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि थे और भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत शर्मा महा सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर सम्मिलित हुए I राज्य के सभी संभागों के 150 से अधिक प्रतिनिधि महा सम्मेलन में सम्मिलित हुए और राज्य में उपभोक्ता आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया I खाचरियावास जी ने उपभोक्ता आंदोलन को आगे बढ़ाने और आम उपभोक्ता को शोषण मुक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए जाने की घोषणा की और उपभोक्ता आंदोलन में हमारे योगदान की सराहना की हम इसके लिए माननीय मंत्री महोदय के आभारी हैं I भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक कनिका कालिया एवं एगमार्क का विभाग के सहायक कृषि विपणन सलाहकार भारत सरकार दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि महासंघ के संरक्षक सुरेश व्यास, मुकेश वैष्णव विशिष्ट एवं कैंस के महासचिव देवेंद्र मोहन माथुर विशिष्ट वक्ता थे I महासंघ के अध्यक्ष बीपी हलचल ने अध्यक्षता की महासचिव योगेश पालीवाल ने प्रतिवेदन पेश किया और मंच संचालन महासंघ के उपाध्यक्ष दीक्षिता का पापड़ीबाल ने किया I भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जी आर यादव, महामंडलेश्वर महंत पुरुषोत्तम भारती, राज्य उपभोक्ता संरक्षण की पूर्व सदस्य सुषमा तवर, सागर सिंह राठौड़, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल सिंह पद्मावत, कमलेश नाटाणी, संजय खंडेलवाल, सुरेश कौशल, किशोर सोनी, गोवर्धन शर्मा, अशोक गौतम, मीनाक्षी शर्मा, राजकुमार शर्मा, आशा सक्सेना सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया I कई तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए जिनमें विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और निर्णय लिए गए I

17.12.2021, दोपहर 12:30 बजे आप सादर आमंत्रित हैं
16/12/2021

17.12.2021, दोपहर 12:30 बजे आप सादर आमंत्रित हैं

Address

Javahar Lal Neharu Marg
Jaipur
302004

Telephone

+911412600009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category