17/05/2026
✨ आओ गाँव चलें | प्रवासी प्रकोष्ठ पहल ✨
“अपना गाँव – अपनी जिम्मेदारी” की भावना के साथ पाली जिला प्रशासन द्वारा “आओ गाँव चलें” अभियान को नई दिशा देते हुए प्रवासी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
इस पहल के माध्यम से देश-विदेश में बसे प्रवासी पालीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया है। साथ ही, “मिशन मानसर” के तहत युवाओं एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
राजस्थान फाउंडेशन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, ऐसे प्रयासों का स्वागत करता है, जो प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि के विकास से जोड़ते हुए जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग को सशक्त बनाते हैं।
आइए, मिलकर अपने गाँव, अपनी संस्कृति और अपने राजस्थान के भविष्य को और मजबूत बनाएं।