डॉ सतीश पूनियां BJP

डॉ सतीश पूनियां BJP प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी (राजस्थान)

17/02/2021
आगामी निकायों में चुने कमल की सरकार !आपका एक वोट आपके भविष्य के साथ देश के भविष्य को भी सुनिश्चित करता है, अतः आज  #राष्...
25/01/2021

आगामी निकायों में चुने कमल की सरकार !

आपका एक वोट आपके भविष्य के साथ देश के भविष्य को भी सुनिश्चित करता है, अतः आज #राष्ट्रीय_मतदाता_दिवस पर हम प्रण लें कि मतदान अवश्य करेंगे और करवाएंगे। सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रदेश सरकार के 2 साल के जंगलराज से समाज का हर तबका परेशान, हैरान और व्याकुल है, अपराधी बेखौफ होकर कानून व्यवस्था की खुल...
28/12/2020

प्रदेश सरकार के 2 साल के जंगलराज से समाज का हर तबका परेशान, हैरान और व्याकुल है, अपराधी बेखौफ होकर कानून व्यवस्था की खुले आम धज्जियां उड़ा रहे, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, किसान कर्ज माफी की आस लगाए बैठे है, गहलोत जी अब तो प्रदेश की जनता के साथ न्याय कर दो।

आज सोई हुई राज्य सरकार को जगाने ने लिए भाजपा राजस्थान के ओबीसी मोर्चा ने हुंकार भरी और सरकार की निष्क्रियता और वादाखिलाफी के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

ाल_राजस्थान_बेहाल

ये हैं भारत के प्रसिद्ध मेंदाता अस्पताल की प्रतिभाशाली डॉ. सुशीला कटारिया जिन्होंने मुझे कोरोना संक्रमण से मुक्त कराकर म...
10/11/2020

ये हैं भारत के प्रसिद्ध मेंदाता अस्पताल की प्रतिभाशाली डॉ. सुशीला कटारिया जिन्होंने मुझे कोरोना संक्रमण से मुक्त कराकर मेरे जीवन को एक नया संबल दिया। मैं मेदांता के समस्त डॉक्टर्स,अधिकारियों और कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उनके सद्प्रयासों और सेवाओं से मुझे आरोग्य मिला।

लघु भारत-गुडगाँव के मेदान्ता में ....देश के लगभग हर हिस्से से ये नर्सिंग और स्वास्थ्य कर्मियों यहाँ उत्कृष्ट सेवाएं दे र...
10/11/2020

लघु भारत-गुडगाँव के मेदान्ता में ....देश के लगभग हर हिस्से से ये नर्सिंग और स्वास्थ्य कर्मियों यहाँ उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं, देश के लोग तो उपचार के लिए यहाँ आते ही हैं लेकिन विदेशों से भी अच्छी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।
मेरा विगत लगभग 10 दिनों का अनुभव उत्साहित करने वाला है,यहाँ के सभी लोगों ने अच्छी सेवाएं दी हैं, खासतौर पर मेरी बेटियों जैसी शीतल और मनप्रीत आदि लगभग 25 के स्टाफ ने B2B3 के 14 वें फ्लोर पर अपने सेवा भाव से कभी एकाकी और कमजोर नहीं होने दिया।मेरे जीवन की अनेकों स्मृतियों के अध्याय में एक पन्ना और जुड़ गया। मैं मेदांता के इस स्टाफ़ के सेवाभाव को कभी विस्मृत नहीं कर पाऊंगा,मैं और मेरा परिवार उनके सदैव कृतज्ञ रहेंगे। एक बार पुनः मेदांता के इन कोरोना योद्धाओं का ह्रदय से अभिनन्दन।

मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के स्थापना दिवस पर आप सभी क...
25/10/2020

मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

जय माता दी।आज जन्मदिवस पर आमेर की शिलादेवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
24/10/2020

जय माता दी।
आज जन्मदिवस पर आमेर की शिलादेवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री जी ‘‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’’ देख रहे हैं, 2023 में राजस्थान कांग्रेस मुक्त हो जायेगा।मुख्यमंत्री जी की बौख...
11/07/2020

मुख्यमंत्री जी ‘‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’’ देख रहे हैं, 2023 में राजस्थान कांग्रेस मुक्त हो जायेगा।

मुख्यमंत्री जी की बौखलाहट और हताशा से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के अन्दर जो अन्तर्कलह और अन्तर्विरोध है उसका ठीकरा वो भाजपा पर फोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत के साथ देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज होती जा रही है, जिससे परेशान होकर कांग्रेस विचार और व्यवहार से अप्रासंगिक हो गई है।

मुख्यमंत्री पहली बार इतने विचलित दिखे हैं, वो अपने घर के अन्दर (कांग्रेस सरकार) चल रहे झगड़े एवं आपसी खींचतान को संभाल नहीं पा रहे हैं और वे लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं, स्वर्गीय इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में देश में आपातकाल लगाया गया और कांग्रेस शासन में अनुच्छेद 356 का 93 बार दुरूपयोग किया गया। इसलिए मुख्यमंत्री गहलोत का लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र का अपमान बार-बार कांग्रेस ने ही किया है। भाजपा तो लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान के विधायकों के बारे में कहा कि बकरा मण्डी की तरह यहाँ विधायक खरीदे जा रहे हैं तो वे बतायें कि क्या प्रदेश के विधायक बकरें हैं। हाॅर्स ट्रेंडिंग, ऐलिफेन्ट ट्रेडिंग से आगे बढ़कर गहलोत अब बकरा मण्डी की बात करने लगे हैं, जो अशोभनीय और निंदनीय है। मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान के विधायकों के लिए नीचतापूर्ण शब्दों का प्रयोग कर उनकी गरिमा का हनन किया है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रेस काँफ्रेंस में गद्दार शब्द का जिक्र किया है, वे खुलासा करें कि कौन गद्दार हैं। राज्यसभा चुनाव में मुख्यमंत्री दम्भ भरते थे, फिर लगभग 10 दिनों तक फाइव स्टार होटल में विधायकों की बाडाबंदी क्यों करवायी। मुख्यमंत्री ने एसओजी और एसीबी का भय दिखाकर निर्दलीय और छोटे विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश की और अभी भी वो ऐसा ही कर रहे हैं। सीपीआईएम के एक विधायक का व्हिप का उल्लंघन कर वोट करना इसका उदाहरण है।

राजस्थान में अराजकता, भ्रष्टाचार, अपराध पर बोलने से मुख्यमंत्री बचते हैं। इन मुद्दों की तरफ इनका कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश की जनता तीन महीने के बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग कर रही है। साथ ही स्कूलों की फीस को लेकर भी समाधान निकालने की मांग की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत जनहित के मुद्दों का समाधान करने के बजाय सरकार के अन्दर चल रहे अन्तर्कलह, अन्तर्विरोध और सरकार की पौने दो साल की विफलता को छुपाने के लिए भाजपा पर झूठा आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने में लगे हुए है।

आज सिरोही के श्री तेजराज सोलंकी जी ने पीएम केयर्स फंड में योगदान के लिए 51 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया।
05/07/2020

आज सिरोही के श्री तेजराज सोलंकी जी ने पीएम केयर्स फंड में योगदान के लिए 51 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया।

जम्मू कश्मीर के बारामुला में मातृभूमि की रक्षा करते वीरगति को प्राप्त हुए राजस्थान सीकर के बावड़ी गांव निवासी सीआरपीएफ ज...
03/07/2020

जम्मू कश्मीर के बारामुला में मातृभूमि की रक्षा करते वीरगति को प्राप्त हुए राजस्थान सीकर के बावड़ी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान श्री दीपचंद वर्मा को सादर नमन भावभीनी श्रद्धांजलि 🇮🇳

युवा नेता भाई दिनेश गरेड का अकस्मात् निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है एवं संपूर्ण भाजपा परिवार सदैव उनके परिजनो...
22/06/2020

युवा नेता भाई दिनेश गरेड का अकस्मात् निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है एवं संपूर्ण भाजपा परिवार सदैव उनके परिजनों के साथ है। आज उनके पिताजी बंशीलाल जी को आर्थिक सहायतार्थ BJP Rajasthan की ओर से चेक सौपकर आंशिक संबल प्रदान किया।

Address

आमेर , जयपुर
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when डॉ सतीश पूनियां BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share