31/05/2026
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष के रूप में पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में मुझे अपने कैडर, विभाग एवं सड़क सुरक्षा के हित में कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान परिवहन विभाग के निरीक्षकों के समक्ष अनेक चुनौतियाँ थीं। कुछ संगठित परिवहन माफिया एवं अवैध तत्व विभागीय कार्यों में बाधा बनकर कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे।
मैं राजस्थान सरकार, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस प्रशासन तथा विशेष रूप से मीडिया जगत के उन सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने निष्पक्ष, साहसिक एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को जनता तक पहुँचाया और कानून के पक्ष में खड़े रहे।
मीडिया की सकारात्मक भूमिका ने न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायता की, बल्कि परिवहन निरीक्षकों के मनोबल को भी सुदृढ़ किया। सड़क सुरक्षा, विधि के शासन तथा जनहित के लिए चलाए गए अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में आप सभी की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
मैं सभी पत्रकार बंधुओं, समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। आशा है कि भविष्य में भी हम सब मिलकर सुरक्षित सड़कें, पारदर्शी व्यवस्था और सशक्त प्रशासन के लक्ष्य की दिशा में कार्य करते रहेंगे।
सादर
राजेश कुमार चौधरी
प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व)
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ
“संघर्ष मेरा था, लेकिन उसे जन-जन तक पहुँचाने का कार्य मीडिया ने किया। सत्य और सड़क सुरक्षा के इस अभियान में साथ देने वाले सभी पत्रकार साथियों का हृदय से आभार।” – राजेश कुमार चौधरी।