27/02/2026
स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के समापन अवसर पर दिनांक 27.02.2026 को भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाप्रबंधक (क्षेत्रीय) महोदय द्वारा स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान हेतु सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा निबंध प्रतियोगिता एवं “सर्वश्रेष्ठ फ्लोर” विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्वच्छता, सहभागिता और उत्कृष्टता — हमारी कार्यसंस्कृति की पहचान। 🌿