30/05/2026
🚨 नशे में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क चालकों के जीवन को भी खतरे में डालता है।
यातायात पुलिस जयपुर द्वारा जांच के दौरान वाहन चालक को रोका गया। ब्रेथ एनालाइज़र टेस्ट में चालक नशे की हालत में पाया गया। जांच के दौरान चालक द्वारा पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया गया।
नियमों की अवहेलना एवं सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर वाहन को जब्त किया गया तथा ₹11,000 का चालान किया गया। साथ ही पुलिस कर्मियों से गलत व्यवहार करने पर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु शिकायत दर्ज करवाई गई।
यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं।