Nagar Nigam Jaipur Greater

Nagar Nigam Jaipur Greater Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nagar Nigam Jaipur Greater, Government Organization, Pandit Dindayal Uppadhyay Bhawan, Lal Kothi Tonk Road, Jaipur.

This is the Official page of Nagar Nigam Greater Jaipur (Municipal Corporation) is the urban local body responsible for maintaining the city's civic infrastructure and carrying out associated administrative duties.

04/03/2025
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ ...
18/02/2023

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ की आराधना के पवित्र पर्व 'महाशिवरात्रि' की समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

12/11/2021

अब तो बच्चे भी समझ गए कि हर दिन, तीन डस्टबिन का इस्तेमाल करना है। आपका क्या सीन है?

#बड़ाईज़ीहै

03/06/2021

मास्क पहनें, हाथ धोएं और दूसरों से उचित दूरी बना कर रखने से आप खुद को और दूसरों को COVID-19 के संक्रमण से बचा सकते है। याद रखें, सफाई, दवाई, कड़ाई, जीतेंगे कोरोना से लड़ाई।

कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की देखभाल है जरुरी  #कोरोना_हारेगा_राजस्थान_जीतेगा
02/06/2021

कोरोना महामारी के दौरान बच्चों की देखभाल है जरुरी
#कोरोना_हारेगा_राजस्थान_जीतेगा

घर पर अपने बच्चे को उनकी रुचि के मुताबिक कार्यों में व्यस्त रखें और उन्हें कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करने के बारे में समझाएं। याद रखें, सफाई, दवाई, कड़ाई, जीतेंगे कोरोना से लड़ाई।

29/05/2021

आइए, साथ मिलकर कोरोना को हराएं। टीका लगवा कर अपने परिवार के लिए सुरक्षित की ढ़ाल बनाएं। डरे नहीं, अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5...
20/04/2021

प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश में 19 अप्रेल से 3 मई की प्रातः 5 बजे तक जन अनुशासन पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान आवश्यक गतिविधियां अनुमत रहेंगी।

कोविड 19 के लिए विशेष हेल्पलाइन नम्बर जारी करेगा ग्रेटर निगम, महापौर डॉ सौम्या गुर्जर जी की अध्यक्षता में आयोजितकार्यकार...
19/04/2021

कोविड 19 के लिए विशेष हेल्पलाइन नम्बर जारी करेगा ग्रेटर निगम, महापौर डॉ सौम्या गुर्जर जी की अध्यक्षता में आयोजित
कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास।

प्रेस विज्ञप्ति 19- 04- 2021 👇👇

जयपुर, 19 अप्रैल। कोविड-19 महामारी के प्रकोप से आमजन को बचाने के लिये नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उपलब्ध करवाये जाने वाली सेवाओं का तुरन्त लाभ मिल सके इसके लिये निगम द्वारा एक विषेष हैल्पलाइन नम्बर जारी किया जायेगा जिसे जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जायेगा। महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में सोमवार को ईसी हाॅल में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किये गये।

आयुक्त यज्ञ मित्र सिंहदेव ने बताया कि 3 जोन क्षेत्रों में 50-50 लाख की एवं जिन जोनों में जेडीए एवं हाउसिंग बोर्ड का क्षेत्र है उनमें आवष्यकतानुसार रोड़ रिपेयरिंग की निविदायें जारी की गई है। उन्होंने बताया कि निगम के प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाख रूपये के विकास कार्य सम्बन्धित पार्षद की अभिषंषा पर एक माह में प्रारम्भ कर दिये जायेगे। इसी प्रकार प्रत्येक वार्ड में 100-100 नई रोड़ लाईट 30 दिवस में लगवाई जायेगी।
आयुक्त ने बताया कि जिन ठेकेदारों को कार्यादेष जारी किया गया है यदि उनके द्वारा हड़ताल का बहाना कर कार्य नहीं किया जाता है तो उनको ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की जायेगी। जिन कार्यो की नवीन निविदायें की जा रही है उनका काम शीघ्र प्रारम्भ करना होगा।

क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमित एवं उनके परिजन भूखे नहीं रहे इसके लिये राज्य सरकार के निर्देषानुसार इंदिरा रसोई के माध्यम से यथा स्थान भोजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ ही 5-5 वार्डो का कलस्तर बनाकर प्रभारी अधिकारी, स्थानीय पार्षद एवं चैयरमेन के संयुक्त नेतृत्व में कोविड-19 के कारण होने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये काम किया जायेगा। इस दौरान निगम की समितियों के चेयरमैन एवं आला अधिकारी उपस्थित रहे।

19/04/2021

ग्रेटर निगम की मालवीय नगर जोन में बड़ी कार्रवाई

उपायुक्त मालवीय नगर सुरेश चौधरी जी के नेतृत्व में 15 दिनों के लिए स्पा और कैफ़ेस को सीज किया गया।

साथ ही लाल कोठी स्थित कॉसमॉस कैफे एंड लाउंज को कोविड-19 प्रोटोकोल का उल्लंघन करने पर सीज किया गया।


प्रेस विज्ञप्ति 19-04-2021 👇👇

कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर स्पा और कैफे 15 दिन के लिये सीज

जयपुर, 19 अप्रैल। नगर निगम ग्रेटर जयपुर आयुक्त यज्ञ मित्र सिंहदेव के निर्देष पर मालवीय नगर जोन उपायुक्त सुरेष चैधरी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यवाही करते हुये टीम ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर लालकोठी स्थित लवाना स्पा और काॅसमाॅस कैफे एंड लांउज को 15 दिन के लिये सीज कर दिया।

इसी प्रकार सतर्कता शाखा द्वारा लालकोठी सब्जी मण्डी में सोषल डिस्टेसिंग का पालन करवाने तथा 5 बजे निर्धारित समय पर बाजार बंद करवाने के लिये विषेष अभियान चलाया। पुलिस निरीक्षक राकेष यादव के नेतृत्व में सतर्कता शाखा के कार्मिकों ने सब्जी विक्रेताओं को पाबंद किया कि दुकानों के आगे निर्धारित दूरी पर गोले बनवाये और बिना मास्क लगाये आये लोगों को सामान नहीं दे। इस दौरान वाईन शाॅप पर दो हजार रूपये जुर्माना भी लगाया गया।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा पूरे प्रदेश में 19 अप्रैल से 3 मई तक “जन...
19/04/2021

राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा पूरे प्रदेश में 19 अप्रैल से 3 मई तक “जन अनुशासन पखवाड़ा” मनाया जाएगा जिसकी पूरी जानकारी संलग्न है👇🏻

कोरोना से तो हम जीतकर रहेंगे, बस आप 'दवाई भी, कड़ाई भी' के नियम को ना भूलें।
18/04/2021

कोरोना से तो हम जीतकर रहेंगे, बस आप 'दवाई भी, कड़ाई भी' के नियम को ना भूलें।

कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा घातक है।मास्क और दूरी, बचाव के लिए है जरूरी।
17/04/2021

कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा घातक है।
मास्क और दूरी, बचाव के लिए है जरूरी।

Address

Pandit Dindayal Uppadhyay Bhawan, Lal Kothi Tonk Road
Jaipur
303012

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Nigam Jaipur Greater posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nagar Nigam Jaipur Greater:

Share