03/10/2026
विप्र सेना ने नव निर्वाचित विप्र पार्षदों का किया भव्य सम्मान
अलवर। विप्र सेना जिला अलवर द्वारा नव निर्वाचित विप्र पार्षदों के सम्मान में शुक्रवार को कटी घाटी स्थित डोली गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर निगम के नव निर्वाचित विप्र पार्षदों कमलेश मिश्रा, प्रतिभा भारद्वाज, चंद्रकांत शर्मा, अपूर्वा शर्मा, प्रीति शर्मा, अंजू शर्मा, संजय शर्मा, नेहा शर्मा, दिलीप प्रधान, गिर्राज शर्मा, रामानुज शर्मा सहित अन्य पार्षदों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या धाम के महंत गंगा दास जी महाराज एवं काली माता धाम के महंत बजरंग शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता योगेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता ऋषि राज शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विप्र सेना के कमल भारद्वाज का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों एवं उपस्थित विप्र समाज के लोगों ने नव निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए समाज एवं शहर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विप्र युवा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित पार्षदों एवं उपस्थित विप्रजनों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, गोपाल शास्त्री,राजकुमार शर्मा नितेश भारद्वाज, होती लाल शर्मा, मनीष, शुभम शर्मा, अश्वनी मुद्गल, मानवेंद्र भारद्वाज, राजेश जोशी, आकाश मिश्रा, अरविंद पाराशर, प्रभु दयाल शर्मा, नाथूराम शास्त्री, आनंद शर्मा, उषा शर्मा, दीपेश भारद्वाज, सुधा शर्मा, अभिषेक मिश्रा, सुनील तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।