हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ

  • Home
  • India
  • Jaipur
  • हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ

हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ, jaipur, Jaipur.

कृपया अपने व्यवसाय का विवरण एवं ग्रुप को अधिक से अधिक समाज बंधुओं में शेयर करे।
Join us
https://www.facebook.com/groups/552355000300551/?ref=share&mibextid=NSMWBT

🙏 समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण 🙏आज अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मेंहरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्...
16/05/2026

🙏 समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण 🙏
आज अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में
हरियाणा गौड़ ब्राह्मण धर्मशाला ट्रस्ट, गोनेर महल-टीलावाला (तहसील सांगानेर, जयपुर) के निर्माणाधीन भवन एवं सेवा कार्यों हेतु
राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दानदाता
श्री रामभजन बापलावत एवं
श्री रामावतार बापलावत (GS) द्वारा
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिरधी चन्द शर्मा को
₹1,11,000/- (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की नगद सहयोग राशि भेंट की गई।
आपका यह उदार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण भाव वास्तव में अनुकरणीय है।
समाज हित में किए जा रहे इस पुण्य कार्य हेतु बापलावत टीलावाला परिवार का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत साधुवाद। 🌸

 #डॉ_विनीता_शर्मा (नगराजपुरा तूंगा ) को MBBS इंटर्नशिप में  ॉस्पिटल सोडाला जयपुर ज्वाइन करने पर हार्दिक बधाई , आपके मेडि...
16/05/2026

#डॉ_विनीता_शर्मा (नगराजपुरा तूंगा ) को MBBS इंटर्नशिप में ॉस्पिटल सोडाला जयपुर ज्वाइन करने पर हार्दिक बधाई , आपके मेडिकल करियर की यह नई शुरुआत सफलता और अनुभवों से भरी हो। उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।”

🚩 विचारणीय विषय 🚩आप ब्राह्मण हैं — समाज में ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों के प्रेरक माने जाते हैं।ऐसे में इतने बड़े सामाज...
30/04/2026

🚩 विचारणीय विषय 🚩

आप ब्राह्मण हैं — समाज में ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों के प्रेरक माने जाते हैं।
ऐसे में इतने बड़े सामाजिक एवं पावन कार्यक्रम में अशोभनीय मनोरंजन (नृत्य आदि) का विचार भी गंभीर चिंतन का विषय है।

सामूहिक विवाह जैसे पुण्य कार्य से हम एक सामाजिक बुराई को समाप्त करने का प्रयास करते हैं,
लेकिन यदि उसी मंच पर अनुचित गतिविधियां हों, तो यह समाज को दूसरी दिशा में ले जाने जैसा है।

🙏 हमारा विनम्र निवेदन है कि ऐसे आयोजनों की गरिमा, सादगी और संस्कारों को बनाए रखें।
यही हमारी परंपरा और समाज की असली पहचान है।

✨ आइए, हम सब मिलकर एक संस्कारित और सशक्त समाज का निर्माण करें।

I got over 1,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
30/04/2026

I got over 1,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

🚩 जय समाज • जय संगठन • जय हारित ऋषि 🚩अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा, जयपुर के तत्वाधान मेंसमाज की एकता एवं समर...
30/04/2026

🚩 जय समाज • जय संगठन • जय हारित ऋषि 🚩

अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा, जयपुर के तत्वाधान में
समाज की एकता एवं समरसता का प्रतीक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर आप सभी समाज बंधुओं को सप्रेम आमंत्रण।
आइए, इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं।

📅 दिनांक: 01 मई 2026, शुक्रवार (पीपल पूर्णिमा)
🔱 विक्रम संवत: 2083
📍 स्थान: हरियाणा गौड़ ब्राह्मण छात्रावास परिसर,
अलियाबाद मोड़, महाराजपुरा, तह. निवाई (टोंक)

🙏 आपका स्नेहपूर्ण आगमन ही हमारी शक्ति है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उदार हृदय से इस आयोजन में पधारकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे।

🤝 हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार संघ से जुड़ें:

🔗 Group Join करें:
https://www.facebook.com/share/g/1Bh8sgysdn/

📲 WhatsApp Contact:
https://wa.me/message/NURMHKKQUOBKA1

✨ एकता • सहयोग • प्रगति

🚫 दहेज मुक्त शादी – एक सराहनीय पहल 🙏दहेज मुक्त विवाह समाज के लिए एक बहुत ही प्रेरणादायक कदम है।हाल ही में एक विवाह बिना ...
26/04/2026

🚫 दहेज मुक्त शादी – एक सराहनीय पहल 🙏

दहेज मुक्त विवाह समाज के लिए एक बहुत ही प्रेरणादायक कदम है।
हाल ही में एक विवाह बिना किसी दहेज, डग-डायजा के संपन्न हुआ — जो हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

💐 इस शुभ अवसर पर
देवांशु (पुत्र महेश कुमार शर्मा, पौत्र नारायण लाल हल्दीन्या, दूसरी वाले, चाकसू – जिला जयपुर)
तथा श्री राम जी बोहरा (मोरी वाले, जयपुर) के यहाँ यह विवाह संपन्न हुआ।

✨ इस विवाह में केवल ₹101 और नारियल लेकर सादगीपूर्ण तरीके से शादी की गई —
ना कोई दहेज, ना कोई उपहार, ना कोई दिखावा।

👏 दोनों ही परिवारों को दिल से सैल्यूट एवं धन्यवाद,
जिन्होंने समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

🤝 आइए, हम सभी संकल्प लें:
✔️ दहेज न लें, न दें
✔️ सादगीपूर्ण विवाह को अपनाएं
✔️ समाज को इस कुप्रथा से मुक्त बनाएं

🙏 दहेज प्रथा तभी समाप्त होगी, जब हम सभी मिलकर ऐसी पहल का समर्थन करेंगे।

✨ आओ, हम भी ₹101 का नेक देकर दहेज मुक्त शादी करें और समाज को एक नई दिशा दें।

जय समाज • जय भारत 🙏

25/04/2026

Boutique owners & resellers ke liye special LIVE session
Latest Designer Lehenga | Dresses | Indo-Western collection

🔥 Starting ₹999
🔥 Best Wholesale Rates
🔥 Limited Stock Only

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिरधी चन्द जी ने शिष्...
23/04/2026

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिरधी चन्द जी ने शिष्टाचार भेंट कर सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु निमंत्रण दिया।

जयपुर के सिटी पैलेस में राजस्थान की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी से शिष्टाचार भेंट की इस भेंट के दौरान महासभा द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

महासभा के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री जी को समाज द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों और विशेषकर सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत कराया उपमुख्यमंत्री जी ने समाज के उत्थान और फिजूलखर्ची रोकने की दिशा में सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरधी चन्द शर्मा के साथ युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुनील टीलवाला, मुकेश कोठोत्या, विनोद कुडाया एवं गजानंद मोरीजा उपस्थित रहे।

Diya Kumari Birdhichand Sharma

🚫 दहेज से दूरी है जरूरीदहेज जैसी कुप्रथा आज भी हमारे समाज को कमजोर कर रही है।यह सिर्फ एक लेन-देन नहीं, बल्कि किसी की इज़...
21/04/2026

🚫 दहेज से दूरी है जरूरी
दहेज जैसी कुप्रथा आज भी हमारे समाज को कमजोर कर रही है।
यह सिर्फ एक लेन-देन नहीं, बल्कि किसी की इज़्ज़त और अधिकारों पर आघात है।
आइए हम सब मिलकर संकल्प लें:
✔️ दहेज न लें, न दें
✔️ सादगी से विवाह को बढ़ावा दें
✔️ बेटियों को सम्मान और समान अधिकार दें
📞 यदि कहीं दहेज की मांग हो रही है, तो तुरंत सूचित करें:
112 / 100 / 1090
👉 आपकी एक पहल, किसी की ज़िंदगी बदल सकती है।

Address

Jaipur
Jaipur
302001

Telephone

+919928141468

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to हरियाणा गौड़ ब्राह्मण व्यापार महासंघ:

Share