DrBhola Ram Gurjar

DrBhola Ram Gurjar मौज करो, छा जाओ और छाए रहो, चाहे जहां रहो 🪔

सदैव आमजन हितार्थ,आमजन सेवार्थ समर्पित रहूं 🇮🇳🕉️

जन्म के साथ ही मृत्यु भी निश्चित हो जाती हैं मनुष्य की,तो मित्रों जीवन और मृत्यु के बीच में जो समय मिला हैं ,उसको अच्छे ...
16/05/2026

जन्म के साथ ही मृत्यु भी निश्चित हो जाती हैं मनुष्य की,

तो मित्रों जीवन और मृत्यु के बीच में जो समय मिला हैं ,

उसको अच्छे कर्मों में व्यतीत करो,क्यों एक दूसरे के लिए जहर उगलते रहते हो दिन रात,एक दूसरे का साथ दीजिए,मान सम्मान कीजिए।

गरीब बेसहारा पीड़ित शोषित लोगों की सेवा में व्यतीत कीजिए,
दूसरों के आंखों से आंसू पोंछिए।

15/05/2026

कड़वी बेल की कड़वी तुमडी , अड़सठ तीर्थ नहा आई।

गंगा नहाई ,गोमती नहाई,मिटी नहीं कड़वाई।।

मां ने बचपन से हमेशा यहीं सिखाया हैं कि :बेटा हमेशा ईमानदारी और धर्म के रास्ते पर चलना हैं जीवन भर।हमेशा जितना संभव हों ...
14/05/2026

मां ने बचपन से हमेशा यहीं सिखाया हैं कि :

बेटा हमेशा ईमानदारी और धर्म के रास्ते पर चलना हैं जीवन भर।

हमेशा जितना संभव हों सकें गरीब शोषित पीड़ित बीमार मानवता की सेवा निस्वार्थ निश्छल भाव से करना।।

हमेशा दूसरों की मदद करना,हमेशा दूसरों की आंखों से आंसू पोछना।

माता जी ,पिता जी के आशीर्वाद और आप सभी के प्यार प्रेम आशीर्वाद साथ से ये जीवन चाहे छोटा ही रहें लेकिन सदैव आमजन हितार्थ आमजन सेवार्थ समर्पित रहें।

अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य पढ़ीं लिखीं मां,कर्ज मुक्त समाज वीर शिरोमणि मसीहा युग पुरुष बाबा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ...
14/05/2026

अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य
पढ़ीं लिखीं मां,कर्ज मुक्त समाज

वीर शिरोमणि मसीहा युग पुरुष बाबा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के इन चार महावाक्यों पर अपनी अपनी ऊर्जा को लगाओ देश प्रदेश समाज सबका कल्याण ,विकास अपने आप हो जाएगा।

अपनी ऊर्जा को ऊलजुलूल बेफालतू की सोशल मीडिया की बेतुकी बहसबाजी में न लगाकर इन प्रेरणादायक वचनों पर लगाओ।
अपने घर परिवार आस पड़ोस गांव से शुरुआत करते हुए चारों तरफ इस रोशनी को फैलाने में अपनी ऊर्जा को खर्च करो।

13/05/2026

" अपील"

आप सभी अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से एक महत्वपूर्ण अपील:

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसे HPV वैक्सीन के जरिए रोका जा सकता है।

आपको यह वैक्सीन क्यों लगवानी चाहिए?
क्योंकि:

१.पूर्णतः सुरक्षित: यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमाणित और विश्व स्तर पर परीक्षित है।

२.कैंसर से बचाव: यह 14-15 वर्ष की किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से सुरक्षा प्रदान करती है।

३.भ्रांतियों से बचें: सोशल मीडिया पर कुछ लोग बिना किसी वैज्ञानिक आधार के इस वैक्सीन को लेकर डर और भ्रम फैला रहे हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

सामान्य प्रक्रिया:अन्य नियमित टीकों (जैसे पोलियो या हेपेटाइटिस) की तरह ही यह भी एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया है।

"बीमारी के इलाज से बेहतर है, समय पर बचाव।"

मेरी आप सभी से विनती है कि अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों को HPV का टीका अवश्य लगवाएं। आइए, मिलकर अपनी बेटियों को एक कैंसर मुक्त और स्वस्थ भविष्य दें।

डॉ भोला राम गुर्जर छोकरवाड़ा
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO)
राजकीय JLN मेडिकल कॉलेज अजमेर
पूर्व ब्लॉक CMHO सिकराय और सिकन्दरा जिला दौसा

जिसकी नियति में राज करना लिखा हो ,तो फिर वह चाहे चौदह वर्ष वनवास ही क्यों न काट ले बनेगा राजा ही...........इसलिए सद्कर्म...
12/05/2026

जिसकी नियति में राज करना लिखा हो ,तो फिर वह चाहे चौदह वर्ष वनवास ही क्यों न काट ले बनेगा राजा ही...........

इसलिए सद्कर्म करते जाइए.......निस्वार्थ निश्छल भाव सेवा परहित करते जाइए.........

जिन्दगी माता पिता जी की देन हैं और माता पिता जी का साथ रहना किस्मत की देन हैं❤️😍
10/05/2026

जिन्दगी माता पिता जी की देन हैं और माता पिता जी का साथ रहना किस्मत की देन हैं❤️😍

कभी हॉस्पिटल आकर देखो ,पूरा मानव जीवन अनिश्चितताओं से भरा पड़ा हैं,फिर भी मनुष्य छल, कपट ईर्ष्या, द्वेषता , निन्दा और एक...
10/05/2026

कभी हॉस्पिटल आकर देखो ,पूरा मानव जीवन अनिश्चितताओं से भरा पड़ा हैं,फिर भी मनुष्य छल, कपट ईर्ष्या, द्वेषता , निन्दा और एक दूसरे की टांग खींचाई बेफालतू की चीजों में पड़ा रहता हैं।

इसलिए मित्रों दूसरों की मेहनत संघर्ष से बनाई हुई लाइन को छोटा करने की कोशिश के बजाय खुद की मेहनत संघर्ष से खुद की अलग लाइन बनाओ दूसरों से भी ज्यादा बड़ी जनहित में।

Say No to Drugs नशे को न कहें,जिंदगी को हां कहें।आओ हम सब मिलकर शपथ ले एक नशा मुक्त भारत ,खुशहाल भारत बनाने की।अपने स्वा...
09/05/2026

Say No to Drugs नशे को न कहें,जिंदगी को हां कहें।
आओ हम सब मिलकर शपथ ले एक नशा मुक्त भारत ,खुशहाल भारत बनाने की।

अपने स्वास्थ्य का हमेशा ध्यान रखें।

जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

शौर्य, स्वाभिमान एवं वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और ...
09/05/2026

शौर्य, स्वाभिमान एवं वीरता के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

महाराणा प्रताप का अदम्य साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जय हिन्द जय भारत 🇮🇳

बहुत बहुत धन्यवाद और आभार 🎉🙏सदैव आमजन हितार्थ, आमजन सेवार्थ समर्पित रहें जीवन।बस जीवन में कभी मुझ पर भी कोई संकट आएं तो ...
08/05/2026

बहुत बहुत धन्यवाद और आभार 🎉🙏
सदैव आमजन हितार्थ, आमजन सेवार्थ समर्पित रहें जीवन।

बस जीवन में कभी मुझ पर भी कोई संकट आएं तो आप सभी यूहीं तन मन धन से साथ निभाएं,ऐसी मेरी आशा विश्वास और उम्मीद हैं।

चूंकि नेक कार्य की राह,परहित निस्वार्थ भाव निश्चल भाव सेवा राह पर चलने से कुछ को चुभ जाते है।

Address

Jaipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DrBhola Ram Gurjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share