28/05/2026
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की 861वीं जयंती अंग्रेजी तिथि अनुसार UPRS सम्राट पृथ्वीराज भवन में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई।
इस पावन अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत कौशल किशोर ठाकुर जी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व एडीजी पुलिस श्री संदीप सिंह चौहान जी उपस्थित रहे।
समिति संरक्षक श्री सी.एस. भदौरिया जी, पूर्व उपाध्यक्ष श्री जोगेंद्र पाल सिंह चौहान जी तथा इतिहासकार श्री के.एस. शेखावत जी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के शौर्य, पराक्रम एवं गौरवशाली जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।