B L Bhati

B L Bhati To connect with people

आज शासन सचिवालय जयपुर में माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद जी बैरवा के कार्यालय में दो मुद्दों को लेकर मुलाकात की। 1. आर...
27/05/2026

आज शासन सचिवालय जयपुर में माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद जी बैरवा के कार्यालय में दो मुद्दों को लेकर मुलाकात की।
1. आरपीएससी द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए सहायक आचार्य की भर्ती में आरक्षित वर्गों के साथ दिनांक 11.09.2011 के सर्कुलर के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त करवाने बाबत- " #उच्च_शिक्षा_विभाग"
2. राजस्थान भर्ती बोर्ड द्वारा कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती-2024 में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अर्हक अंकों में पांच परसेंट की छूट नहीं दिए जाने से हो रहे संवैधानिक अधिकारों की अवहेलना रोकने के संबंध में- " #कौशल_नियोजन_उद्यमिता_विभाग"
इन विषयों पर,
मुख्य सचिव महोदय राजस्थान सरकार व
अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल नियोजन उद्यमिता विभाग से भी मुलाकात कर अवगत कराया।
साथ में,
वयोवृद्ध समाजसेवी श्री रामेश्वरलाल जी सेवार्थी का सानिध्य व प्रभावित अभ्यर्थी साथ रहे।
देखते हैं क्या होता है?

CMO Rajasthan
Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan
Dr. Prem Chand Bairwa
K.K. Vishnoi
#जयपुर

जयपुर शहर में सिविल लाइन्स विधानसभा के बनीपार्क क्षेत्र में आज शाम डाॅ अंबेडकर विचार मंच राजस्थान की ओर से महात्मा ज्योत...
17/05/2026

जयपुर शहर में सिविल लाइन्स विधानसभा के बनीपार्क क्षेत्र में आज शाम डाॅ अंबेडकर विचार मंच राजस्थान की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित, जनप्रतिनिधि, गुरूजन, महिला तथा 10वीं व 12वीं में 80% से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में, माननीय स्वायत्त शासन व नगरीय विकास मंत्री #श्री_झाबरसिंहजी_खर्रा की उपस्थिति रही।
सिविल लाइन्स विधायक #डॉ_गोपाल_शर्मा, भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष श्री राजारामजी मील, सामाजिक न्याय के पुरोधा श्री रामेश्वरलाल जी सेवार्थी, समाजसेवी श्री जगदीश रमन, श्री सीताराम जी बैरवा सहित समन्वय समिति राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल की गरिमामय उपस्थिति रही।
लगभग 150 से अधिक सर्व समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सभी वक्ताओं ने #महात्मा_ज्योतिबा_फुले, माता सावित्रीबाई फुले व
#भारत_रत्न_डॉ_भीमराव_अम्बेडकर के विचारों पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
डॉ अंबेडकर विचार मंच, जयपुर के अध्यक्ष श्री महताराम काला, कार्यक्रम संयोजक श्री मोनू हटवाल सहित पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय फुले, जय भीम,
जय संविधान।
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#सामाजिकन्याय #जयपुर

आज जयपुर सर्किट हाउस में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों एवं वंचित वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक सामाजि...
09/05/2026

आज जयपुर सर्किट हाउस में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों एवं वंचित वर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक सामाजिक प्रतिनिधिमंडल ने
केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री,
श्री
से शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से, विश्वविद्यालयों में रोस्टर लागू करवाने एवं बैकलॉग भर्ती, उच्च शिक्षा में समान अवसर, विदेशों में अध्ययन हेतु वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व, अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति वितरण में सरलीकरण करने तथा सामाजिक भागीदारी से जुड़े विभिन्न संवैधानिक विषयों को प्रमुखता से मंत्री महोदय के समक्ष रखा।
साथ ही सामाजिक न्याय, मनोनीत पदों पर समुचित प्रतिनिधित्व, संविदा भर्ती के बजाय सीधी भर्ती करवाने, श्रीगंगानगर मारपीट प्रकरण, एट्रोसिटी प्रकरणों एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक स्तर पर उचित पहल का आश्वासन प्रदान किया।
यह मुलाकात सामाजिक चेतना, संवैधानिक अधिकारों की मजबूती एवं शिक्षा में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
हर विषय को गंभीरता सुनने व सामाजिक प्रतिनिधिमंडल को समुचित सम्मान के साथ पूरा समय देने के लिए मंत्री महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

CMO Rajasthan
Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan Arjun Ram Meghwal










#सामाजिक_न्याय
#यूजीसी_रोस्टर
#बैकलॉग_भर्ती
#संवैधानिक_अधिकार
#उच्च_शिक्षा

पीड़ित की आवाज सत्ता तक पहुंचाने के क्रम में... #राजस्थान में घटित हो रही विभिन्न असामाजिक घटनाओं, वंचितों के संवैधानिक ...
05/05/2026

पीड़ित की आवाज सत्ता तक पहुंचाने के क्रम में...
#राजस्थान में घटित हो रही विभिन्न असामाजिक घटनाओं, वंचितों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने संबंधी विभिन्न जनहित के विषयों को लेकर एक प्रबुद्धजनों का प्रतिनिधिमंडल माननीय #मुख्यमंत्री आवास, उपमुख्यमंत्री #डॉ_प्रेमचंदजी_बैरवा, नेता प्रतिपक्ष श्री #टीकाराम_जूली, पूर्व मुख्यमंत्री श्री #अशोक_गहलोत, गृह राज्यमंत्री श्री #जवाहरसिंह_बैढम के राजकीय आवास जाकर मुलाकात की व एक संकलित ज्ञापन पत्र भी सौंपा।
विभिन्न विषयों पर अवगत कराते हुए समुचित न्याय दिलाने की ओर ध्यान आकर्षित किया।
उम्मीद है..…..

#जनता_की_आवाज
CMO Rajasthan
Bhajanlal Sharma
Dr. Prem Chand Bairwa
Government of Rajasthan
Ashok Gehlot
Tika Ram Jully
Jawahar Singh Bedam

🚀 डिजिटल युग में एक कदम आगे 🤖   दिनांक 26 अप्रैल 2026 को मैंने   से AI Tools पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस प्रशिक्ष...
01/05/2026

🚀 डिजिटल युग में एक कदम आगे 🤖

दिनांक 26 अप्रैल 2026 को मैंने से AI Tools पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि (AI) अब केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है।
👉 आज के युवाओं के लिए AI की समझ होना उतना ही जरूरी है जितना पहले कंप्यूटर सीखना था।
👉 AI के माध्यम से हम पढ़ाई, रोजगार, बिज़नेस और नवाचार—हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुँच सकते हैं।

💡 मेरा सभी युवाओं से आग्रह है:
AI Tools सीखें, खुद को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएं और बदलते समय के साथ आगे बढ़ें।
"AI training certificate enclosed"
शुभकामनाएं।

आज  #राजस्थान_विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर महोदया  #प्रो_अल्पनाजी_कटेजा से विश्वविद्यालय कुलपति सचिवालय जयपुर में शिष्टा...
30/04/2026

आज #राजस्थान_विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर महोदया
#प्रो_अल्पनाजी_कटेजा से
विश्वविद्यालय कुलपति सचिवालय जयपुर में शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला। इस मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय में फैकल्टी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
उच्च शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है। ऐसे में विश्वविद्यालयों में पर्याप्त एवं योग्य शिक्षकों की नियुक्ति न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को सशक्त बनाती है, बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
धन्यवाद महोदया जी।

#उच्चशिक्षा #राजस्थानविश्वविद्यालय #शिक्षा_सुधार #जनहित

#जनता_की_आवाज

जनसेवा के क्रम में आज,  #श्री_जोरारामजी_कुमावत, माननीय  #मंत्री_पशुपालन_डेयरी_गोपालन_एवं_देवस्थान_विभाग से उनके सिविल ला...
29/04/2026

जनसेवा के क्रम में आज,
#श्री_जोरारामजी_कुमावत,
माननीय #मंत्री_पशुपालन_डेयरी_गोपालन_एवं_देवस्थान_विभाग से
उनके सिविल लाइन्स जयपुर स्थित आवास पर भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।
पाली जिले से मेरे मित्र, पशुपालन विभाग से सेवानिवृत निदेशक
#डॉ_एमएल_परिहार व सिरोही जिले से #श्री_एचआर_परमार का साथ रहा।

जनता की आवाज़ को शासन तक पहुँचाने का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
📸 मुलाकात के कुछ विशेष क्षण संलग्न है।

#जनता_की_आवाज
Bhajanlal Sharma
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
Joraram Kumawat

आज  #सुजानगढ़ में, मेरे प्रिय साथी श्री भोमाराम जी बिजारणियां के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई व शुभकामनाएं दी...
19/04/2026

आज #सुजानगढ़ में,
मेरे प्रिय साथी श्री भोमाराम जी बिजारणियां के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Bhoma Ram Bijarniya

 #जयपुर जिले के  #फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के गांव  #मूण्डवाड़ा में लोकदेवता  #श्री_रामदेवजी_महाराज की मूर्ति स्थापना व स...
19/04/2026

#जयपुर जिले के #फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के गांव #मूण्डवाड़ा में लोकदेवता #श्री_रामदेवजी_महाराज की मूर्ति स्थापना व समानता समारोह का पोस्टर विमोचन करवाने व अतिथि निमंत्रण के लिए मेरे आवास पर पधारे समाजबंधु।
धन्यवाद व शुभकामनाएं।
जय रामसा पीर।

#रामदेवजी

 #डॉ_अंबेडकर_जयंती पर, मुख्यमंत्री महोदय  #श्री_भजनलालजी_शर्मा द्वारा प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति विद्या...
19/04/2026

#डॉ_अंबेडकर_जयंती पर,
मुख्यमंत्री महोदय #श्री_भजनलालजी_शर्मा द्वारा प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु,
ंबेडकर_ई_लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा करने पर तथा उपमुख्यमंत्री महोदय
#डॉ_प्रेमचंदजी_बैरवा का प्रमुख सहयोग रहने पर आज समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजनों ने सिविल लाइन्स जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर डॉ प्रेमचंद जी बैरवा का शानदार स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।
समाज को बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं।
जय भीम।

Narendra Modi
Bhajanlal Sharma
CMO Rajasthan
Government of Rajasthan
#डाॅ_अंबेडकर_जयंती

Address

Near Khasa Kothi Circle, Mi Road

302001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when B L Bhati posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share