15/08/2026
80वां स्वतंत्रता दिवस | राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह का पर्व ✨🇮🇳
राजस्थान पुलिस अकादमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 🇮🇳
🎖️ अकादमी के निदेशक श्री संजीब कुमार नार्जरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
🏅 इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
🍬 निदेशक महोदय ने RPA स्कूल के विद्यार्थियों एवं पुलिस जवानों को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
🏐 अकादमी स्टाफ एवं RPS प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल मैच का आयोजन भी किया गया, जिसने समारोह में उत्साह और उमंग भर दी।
🇮🇳 राष्ट्र प्रथम • कर्तव्य सर्वोपरि 🇮🇳
जय हिंद!
वंदे मातरम्!