Smart Study With S.P. sir

Smart Study With S.P. sir इस पेज पर केवल स्टडी से संबंधित पोस्ट ?

17/09/2023

ज़मीन के नीचे भी न मालूम कितने ही समंदर हैं
हर धुरंधर को लगता हैं वो अकेला ही सिकंदर हैं

मसला ये हैं की एक मासूम की जान चली गई
अब क्या फर्क पड़ता हैं किसके हाथ में खंजर हैं

पानी खाद पाकर भी उल्फ़त से महरूम रही होगी
यूँही न उसके दिल की ज़मीं इस कदर बंजर हैं

वक़्त तो गुज़र गया बिजली कौंधने की रफ़्तार से
आँखों में मगर अब तक उसी हादसे का मंज़र हैं

मात खा जाते होंगे राम भी रावण की पहचान में
दस के दस सिर अब जो एक ही सिर के अंदर हैं

23/08/2023

उठा है शीश हमारा आज बहुत गुमान से,
जीत लिया है चांद दोबारा देखे दुनिया ध्यान से....🇮🇳
#चंद्रयान_3
#सन्दीप_पूनियाँ

ये जो स्मार्ट से दिख रहे कमांडो के हाँथ में छोटी सी गन दिख रही है ना, ये P90 गन है । वैसे देखने मे ये छोटी सी गन और मासू...
07/01/2022

ये जो स्मार्ट से दिख रहे कमांडो के हाँथ में छोटी सी गन दिख रही है ना, ये P90 गन है । वैसे देखने मे ये छोटी सी गन और मासूम सा कमांडो कितना प्यारा लग रहा है, पर सच्चाई ये है कि ये कमांडो ज़रूरत पड़ने पर अपने दुश्मन को तड़पाते हुए धीमी आँच पर भूनने का माद्दा रखता है । और रही उस गन की बात, तो 50 मैगज़ीन कैपेसिटी वाली इस छोटी गन की वैसे तो मैक्सिमम रेंज 1800 मीटर है पर गलती से भी अगर आप 200 से 300 मीटर के रेंज में फंसे तो इसकी गोली आपका खोपड़ा उड़ाते हुए दूसरी तरफ कब निकल गई, इसका पता भी आपको नही चलेगा । मात्र 3 सेकेंड में पूरी मैगज़ीन खाली, मतलब 50 राउंड बाहर, चौथे सेकेंड में कमांडो गन की मैगज़ीन चेंज करेगा और फिर अगले 3 सेकेंड में 50 और राउंड आप पर झोंक देगा । और ऐसे मासूम से दर्जन भर से ज्यादा कमांडो, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इर्द गिर्द हमेशा रहते हैं ।

IB के डायरेक्टर, SPG के डायरेक्टर और भारत के रक्षा सचिव ये तीनों मिलकर मोदीजी की सुरक्षा में षड्यंत्र की जांच करेंगे ।

एक कांस्टेबल से ले कर पंजाब में cm चन्नी तक सबको जवाब देने पड़ेंगे ।
ये कमेटी खुद में इतनी पावरफुल है की कोई भी इससे मिलने से इनकार नहीं कर सकता , ib इन्वॉल्व है तो इनके सामने झूठ बोलने की तो सोचना भी मत ।
आज सुबह तक कांग्रेसी मजाक उड़ा रहे थे शाम होते होते आधे कांग्रेसी क्वारन्टीन हो चुके हैं ओर बाकी गायब हैं।
हालात की गम्भीरता समझते हुए जनता को दिखाने के लिए सोनिया गांधी ने चन्नी को फोन कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही ।
सोचिए जो कांग्रेस सुबह ये मान ही नहीं रही थी कि सुरक्षा में चूक हुई है वो कांग्रेस शाम तक दोषियों को पकड़ने की बात करने लगी है ।
क्योंकि शीर्ष कांग्रेस समझ चुकी है की सरकार दूसरे मूढ़ में आ चुकी है इसलिए अपनी गर्दन बचाने के लिए तुरन्त बलि के बकरे खुद तैयार करेगी ।
मेरे हिसाब से पंजाब के DGP और गृहमंत्री को कांग्रेस कुर्बान करेगी ।
#सन्दीप_पूनियाँ Masum Bachcha
Smart Study with S. P. Sir Smart Study With S.P. sir

17/12/2021

"प्लास्टिक का पेड़"
अगर "ओक्सीजन" देने लगे तो क्रिसमस मना लेना...
वरना तुलसी के नीचे एक दीपक जला देना ....।।
िसंबर_तुलसी_पूजन

13/11/2021

आने वाली पीढ़ी की तो ऐसी तैसी होना तय हैं, क्योंकि..

उनको मार्गदर्शन देने वाले अनुभवी बुजूर्ग हम लोग ही
होंगे..!
#सन्दीप_पूनियाँ

😂😂😜😜😜🤣🤣🤣

30/10/2021

आज आफिस से लौटते हुए अचानक गुप्ता जी की नजर रोड में बने डिवाइडर के बीच में बनी क्यारी पर पड़ी ।

गुप्ता जी ने देखा कि वहाँ दो सरकारी कर्मचारी पौधे लगाने के लिए गढ्ढे खोद रहे थे ।

उन्होंने एक बात गौर की , कि पहला कर्मचारी गढ्ढा खोदता जा रहा है और दूसरा कर्मचारी उन गढ्ढों को मिट्टी से भरता जा रहा है... ।

उन्होंने उनसे ऐसा करने का कारण पूछा तो उनमें से एक ने जवाब दिया ....देखिये जनाब....हम तीन लोगों को यहाँ पौधे लगाने का काम दिया गया है ...!

मेरी ड्यूटी गढ्ढा खोदने की है ,

दूसरे की गढ्ढे में पौधा लगाने की

और

तीसरे की गढ्ढे में मिट्टी भरने की ।

अब, हम दो लोग तो अपनी ड्यूटी बख़ूबी कर रहे हैँ पर....... दूसरे नम्बर का आदमी , जिसकी ड्यूटी पौधे लगाने की थी, वो आज छुट्टी पर है........औऱ ऊपर से सख़्त आदेश है कि "काम जल्दी ख़तम करो क्योंकि मंत्री जी का दौरा है....अगर कोई कुछ पूछे तो बस यही बता देना है कि पौधे बकरियां चर गईं " ।

#सन्दीप_पूनियाँ

19/10/2021

महात्मा गांधी 2015 में भारत आये और राजस्थान में रीट (अध्यापक के लिए) का फॉर्म भरा और भर्ती प्रक्रिया समय पर नहीं होने के कारण उन्होंने आन्दोलन किया ।

#गोविंदंसिंह_डोटासरा

17/07/2021

हमें खरगोश पर ही भरोसा है,

कछुए सिर्फ किताबों मे जीतते देखा है हमने...
**T
#सन्दीप_पूनियाँ

03/07/2021

मत पुछ मेरे सब्र की इम्तिहान कहाँ तक है,
तु करले सितम तेरी हद जहाँ तक है ।
तुझसे वफ़ा की उम्मीद होगी जिसे होगी,
मुझे तो ये देखना है कि तु बेवफ़ा कहाँ तक है ।।

**t
#सन्दीप_पूनियाँ

04/01/2021

#लौटेंगे_फिर_से_संघर्षों_के_मैदान_में
#अंदाज_वहीं_होगा_सिर्फ_तरीका_बदला_जायेगा

31/12/2020

एक साल ऐसा भी हो
जब हम तुम वापस मिल जाएं
तरकश में जो तीर बचे थे
सारे के सारे चल जाएं

एक साल ऐसा भी हो
मैं तुझको जी लूँ रिश्तों में
एक उम्र तुम्हारे साथ भी हो
जो अब तक काटी किश्तों में

एक साल ऐसा भी हो
तेरी मुझ पर ज़िम्मेदारी हो
जहाँ से हमने छोड़ा था
वो प्यार वहीं से जारी हो

एक साल ऐसा भी हो
जो बस कमाल की तरह हो
पहली बार मिले जिस साल
उसी साल की तरह हो

एक साल ऐसा भी हो
धरती पे पग न रख पाऊँ
मैं खुद को ऐसे देखूँ कि
तुझसे अलग न रख पाऊँ

एक साल ऐसा भी हो
आंखों से तेरी नींद डरे
और हम तुम दोनों मिल जाएं
तू भी ये उम्मीद करे

🌹

Address

Kumbha Marg
Jaipur

Telephone

+18094794275

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart Study With S.P. sir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Smart Study With S.P. sir:

Share

Category