05/06/2026
#जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले #शिकारपुर ब्लॉक के गांव चांदौक में नाले की सफाई को लेकर लोग परेशान हैं।
ग्राम पंचायत सचिव के पास ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
स्थानीय निवासी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी नाला साफ नहीं कराया जा रहा है।
वहीं स्थानीय निवासी ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सचिव से जब नाले की सफाई के लिए कहा तो सचिव ने सीधा सीधा बोल दिया कि जाओ कर लो मेरी कहीं भी शिकायत।
ग्रामीण अपनी समस्या का दुखड़ा किससे कहें अब उन्हें यही समझ नहीं आ रहा है।
हमारी वार्ता भी ग्राम पंचायत सचिव से हुई तो उन्होंने बताया कि नाले का ढलान ही उल्टा है। जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर नाला दोबारा बनवाने के लिए कहा है। ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं है जो खुद नाले को बनवा सके।
अब बजट और उल्टे ढलान के चक्कर में बेचारे ग्रामीण बुरे फंसे हुए हैं।