08/03/2021
महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज विद्यालय में अध्यापिकाओ द्वारा छात्राओं को साहस,शौर्य एवं आधुनिक समाज में जागरूक रहने के प्रति आवश्यक जानकारी दी गई I
महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर छात्राओं द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर आकर्षक झांकियां और मंच नाटक भी प्रस्तुत किया I
इस मौके पर नगर के थानाध्यक्ष श्री राजीव कुमार सक्सेना द्वारा विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं अध्यापिकाओं के साथ बैठक कर अवगत कराया की प्रदेश सरकार नारी को आत्मनिर्भर बनाने के साथ,नारी की सुरक्षा , सम्मान , स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है।