04/10/2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आजजिला अध्यक्ष श्री Ratnesh Kumar Sonkar जी ने न्यू नर्मदा नगर, चितरंज दास वार्ड, गोहलपुर स्थित शांतम् प्रज्ञा मिशन नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचकर नशामुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
नशामुक्ति केंद्र में उपचार एवं पुनर्वास प्राप्त कर रहे व्यक्तियों से संवाद किया तथा उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।
नशे की बुराई से समाज को मुक्त करने और देश को नशामुक्त एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की दिशा में शांतम् प्रज्ञा मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ऐसे प्रयास नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नई उम्मीद और बेहतर जीवन की राह दिखाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन, निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक, कार्यक्रम प्रभारी मुरली दुबे, जिला सह-मीडिया प्रभारी नरेश चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रूपेश पटेल ‘पिंटू’ सहित सेवा प्रकल्प से जुड़े संयोजक एवं चिकित्सक डॉ मुकेश सेन तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नशामुक्त समाज, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के संकल्प के साथ—सेवा का यह अभियान निरंतर जारी है।
Narendra Modi Nitin Nabin Bharatiya Janata Party (BJP) Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Rakesh Singh BJP Madhya Pradesh BJP4Jabalpur