Collector Jabalpur

Collector Jabalpur Official handle of Collector Jabalpur, Government of Madhya Pradesh
(347)

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज जनपद पंचायत जबलपुर के ग्राम परासिया में 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक बरगी श्री नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंद्र किरण गोस्वामी, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया तथा पिछले वर्षों में लगाए गए पौधों की स्थिति का अवलोकन किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी सभी ने ली।

CM Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़खेरा एवं बढेराकला में पौधारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन-----मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद व...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़खेरा एवं बढेराकला में पौधारोपण एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन
-----
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पनागर नवांकुर संस्था वसुंधरा सामाजिक सेवा समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम बड़खेरा एवं बढेराकला में आयोजित कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन करते हुऐ सभी को पौधारोपण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक घनश्याम रायपुरिया, विकासखंड समन्वयक भारत महरोलिया, नवांकुर संस्था सेक्टर प्रभारी पारस दाहिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आस पास के निस्तार के बहते पानी को सहेजने हेतु सोकपिट का निर्माण किया गया। सरपंच श्री अजय गोटिया, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सतेंद्र यादव, हर्ष गोस्वामी, गणेश दाहिया एवं आदर्श सेन भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Department of Environment, Madhya Pradesh

पाटन के ग्राम दौनी में स्थापित बीआरसी यूनिट बनी प्राकृतिक खेती का 'आदर्श मॉडल'-----कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और प...
05/06/2026

पाटन के ग्राम दौनी में स्थापित बीआरसी यूनिट बनी प्राकृतिक खेती का 'आदर्श मॉडल'
-----
कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखंड पाटन के ग्राम दौनी में प्रगतिशील कृषक अभेंद्र सिंह चंदेल द्वारा स्थापित बीआरसी (बायो रिसोर्स सेंटर) यूनिट प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में 'आदर्श मॉडल' के रूप में उभरी है। कृषि विभाग के निर्देशन में तैयार यह यूनिट आधुनिक कृषि का एक उत्कृष्ट केंद्र बन गई है, जिससे प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने कृषक अभेंद्र सिंह चंदेल के फार्म पर पहुंचकर बीआरसी यूनिट का निरीक्षण किया। डॉ. त्रिपाठी ने यूनिट की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह यूनिट इस बात का सटीक उदाहरण है कि कैसे कम लागत में वैज्ञानिक और प्राकृतिक तरीकों का समन्वय कर खेती को अधिक लाभप्रद बनाया जा सकता है।

कृषक अभेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि वह लंबे समय से पूर्णतः प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और उन्हें मध्य प्रदेश स्टेट ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी द्वारा आधिकारिक जैविक प्रमाणीकरण भी प्राप्त है। उनकी इस यूनिट की सबसे बड़ी विशेषता इसका इन-हाउस प्रोडक्शन मॉडल है, जिसके तहत वे वर्मीकम्पोस्ट, घन जीवामृत, तरल जीवामृत और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जैव रसायनों का वैज्ञानिक पद्धति से स्वयं उत्पादन करते हैं, जिससे खाद और कीटनाशकों के लिए उनकी बाजार पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त हो गई है। इसके अतिरिक्त, इस यूनिट के वैल्यू एडिशन मॉडल से कृषक न केवल जैविक गन्ने की खेती करते हैं, बल्कि यूनिट के भीतर ही उसका प्रसंस्करण कर शुद्ध 'जैविक गुड़' भी तैयार करते हैं, जो उनके उत्पादों को बाजार में अलग पहचान दिलाता है।

साप्ताहिक जैविक हाट तक उत्पादों को पहुंचाया -

कृषि विभाग द्वारा संचालित 'साप्ताहिक जैविक हाट' ने इस यूनिट के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां से कृषक अभेंद्र सिंह को अपने उत्पादों का सीधा और उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने यूनिट की व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने जैविक गुड़ के साथ-साथ वर्मीकम्पोस्ट एवं अन्य जैव रसायनों की 'स्मार्ट पैकेजिंग' करने की सलाह दी, ताकि छोटे पैकेट के माध्यम से शहरी उपभोक्ताओं और बागवानी के शौकीन लोगों तक इन उत्पादों की पहुंच सुलभ हो सके और ब्रांडिंग को और अधिक मजबूती मिल सके।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच को पद से किया पृथकसरपंच ने अपने पिता को 'पंचायत दर्पण पोर्टल' के माध्यम से किया 50 हजार रुप...
05/06/2026

ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच को पद से किया पृथक

सरपंच ने अपने पिता को 'पंचायत दर्पण पोर्टल' के माध्यम से किया 50 हजार रुपये का भुगतान
-----
न्‍यायालय विहित प्राधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर मध्‍यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993 के तहत जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत दर्शनी के सरपंच सुमित राय को तत्काल प्रभाव से उनके पद से पृथक कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत दर्शनी के निवासी मोहन झारिया ने 5 फरवरी को अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच सुमित राय ने अपने पिता श्री संतोष राय के नाम से पंचायत की राशि का अवैध रूप से भुगतान प्राप्त किया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मझौली को जांच के निर्देश दिए गए थे। जनपद स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया गया।

जांच दल ने पाया कि सरपंच सुमित राय ने अपने पिता श्री संतोष राय को पंचायत के लेखों एवं 'पंचायत दर्पण पोर्टल' के माध्यम से कुल 50 हजार रुपये का भुगतान किया। यह भुगतान विधायक निधि और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत रंगमंच निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के नाम पर किया गया था। यह राशि 23 नवंबर 2023 और 21 नवंबर 2023 को विभिन्न बिलों के माध्यम से संतोष राय के खाते में अंतरित की गई।

न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पंचायत के किसी पदधारी द्वारा अपने नातेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाना और पद का दुरुपयोग करना 'अवचार' की श्रेणी में आता है। इस कृत्य को लोकहित में अवांछनीय मानते हुए, विहित प्राधिकारी ने सरपंच श्री सुमित राय को अधिनियम की धारा 40 (क) (ख) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। जिला पंचायत के सीईओ ने जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे ग्राम पंचायत दर्शनी में शीघ्र स्थानापन्न सरपंच की नियुक्ति की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डुमना नेचर पार्क में रोपे गये 1100 पौधे.11 लाख पौधारोपण के म...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डुमना नेचर पार्क में रोपे गये 1100 पौधे.

11 लाख पौधारोपण के महाअभियान का किया गया शुभारंभ.

ग्रीन जबलपुर बनाने का लिया संकल्प.
------
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आव्हान पर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कारधानी जबलपुर को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ डुमना नेचर पार्क में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1100 पौधे रोपे गये।

पौधा रोपण के कार्यक्रम में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधानसभा क्षेत्र जबलपुर केंट के विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज के अलावा सभी एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, नगर निगम के प्रभारी आयुक्त अरविन्द शाह, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने एक-एक पौधा रोप कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

पहले चरण में रोपे गए 1100 पौधे, लक्ष्य है 11 लाख का :-

महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर निगम ने शहर को ग्रीन जबलपुर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत में डुमना नेचर पार्क में 1100 पौधों का रोपण किया गया है, नगर निगम का लक्ष्य 11 लाख पौधे लगाने का है। ताकि, जबलपुर की आबो-हवा को और अधिक शुद्ध एवं सेहतमंद बनाया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आज रोपे गए 1100 पौधे उस 11 लाख की पहली सीढ़ी हैं, जो जबलपुर को देश के सबसे हरे-भरे शहरों में शामिल करेगा।

CM Madhya Pradesh
Jagat Bahadur Singh Annu Ashok Rohani
Department of Environment, Madhya Pradesh

निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर मंजूषा नर्सिंग होम को कारण बताओ नोटिस जारीसंचालन 15 दिवस हेतु निलंबित------मुख्य चि...
05/06/2026

निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर मंजूषा नर्सिंग होम को कारण बताओ नोटिस जारी
संचालन 15 दिवस हेतु निलंबित
------
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जबलपुर द्वारा शिकायत के आधार पर गठित जांच दल द्वारा सदर स्थित मंजूषा नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में रिकॉर्ड संधारण, दस्तावेजीकरण एवं मरीज संबंधी अभिलेखों के रखरखाव में अनियमितताएं पाई गईं।

जांच के दौरान पाया गया कि उपचार संबंधी अभिलेख एवं केस फाइलें समुचित रूप से संधारित नहीं की गई थीं, आवश्यक लिखित सहमति पत्र उपलब्ध नहीं थे, निरीक्षण के समय प्रशिक्षित स्टाफ नर्स उपलब्ध नहीं पाई गई तथा मरीजों की जानकारी अनमोल पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा रही थी। इसके अतिरिक्त रिकॉर्ड संधारण एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

इन तथ्यों के आधार पर संस्थान को मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूग्णोपचार संबंधी स्थापनाएं -

(रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के अंतर्गत कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है तथा संस्थान को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु 07 दिवस का समय दिया गया है।
साथ ही, जनहित एवं मरीज सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मंजूषा नर्सिंग होम का संचालन तत्काल प्रभाव से 15 दिवस की अवधि हेतु अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संस्थान किसी भी नवीन मरीज को भर्ती नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि शिकायत से संबंधित महिला मरीज की मृत्यु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जबलपुर में हुई है। मृत्यु के वास्तविक कारणों एवं उपचार संबंधी चिकित्सकीय अभिमत के संबंध में मेडिकल कॉलेज स्तर पर विस्तृत जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज द्वारा जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत तथा संस्थान द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Rajendra Shukla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

पाटन के हरदुआ और वासन में अवैध भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत जप्त.------खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से र...
05/06/2026

पाटन के हरदुआ और वासन में अवैध भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत जप्त.
------
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को एसडीएम पाटन मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खनिज अमले द्वारा पाटन तहसील पाटन के हिरन नदी से लगे ग्राम हरदुआ और वासन से गुजरने वाले सड़क मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम हरदुआ और ग्राम वासन में खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर लगभग 62 ट्राली रेत (करीब 186 घनमीटर) को मौके से जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखवाया गया।

कार्यवाही में खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी चंद्रशेखर शर्मा, होमगार्ड के जवान राकेश उपाध्यायएवं अनुज बैरागी तथा ग्राम कोटवार शामिल रहे।

CM Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

05/06/2026

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, धरतीकछार से ढाई हाइवा रेत जप्त

मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत

नौका और मोटर पंप को भी किया जप्त

CM Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ढाई हाइवा रेत जप्त.मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत .नौका और मोटर प...
05/06/2026

राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ढाई हाइवा रेत जप्त.

मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत .

नौका और मोटर पंप को भी किया जप्त.
-----
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार की शाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चरगवां वृत्त के ग्राम धरतीकछार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर नर्मदा नदी से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत जप्त की।

कार्यवाही के दौरान मौके पर नदी से रेत निकालने में प्रयुक्त नौका एवं मोटर पंप को भी जप्त कर लिया गया तथा रेत निकालने के लिए पाइप एवं ड्रम से बनाये गये प्लेटफार्म को नष्ट कर दिया गया।

कार्यवाही करने गये राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त दल में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार चरगवां सुरेश कुमार सोनी, हल्का पटवारी रवि विश्वकर्मा एवं एएसआई मनोज बसेडिया शामिल थे।

CM Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

छपरट में नदी किनारे अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त.-----रेत के अवैध उत्खनन को रोकने शहपुरा तहसील में शुक्रवार को की गई एक ...
05/06/2026

छपरट में नदी किनारे अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त.
-----
रेत के अवैध उत्खनन को रोकने शहपुरा तहसील में शुक्रवार को की गई एक और कार्यवाही में ग्राम छपरट में नर्मदा नदी किनारे अवैध रूप से भंडारित लगभग एक से डेढ़ हाइवा रेत को राजस्व विभाग के अमले द्वारा जप्त कर लिया गया।

एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यवाही करने गये दल द्वारा लोगों से पूछताछ भी लेकिन रेत निकालने वालों का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जप्त रेत को पंचनामा बनाकर ग्राम पंचायत छपरट के उपसरपंच को सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

CM Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP

Address

Collector And District Magistrate
Jabalpur
482004

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm
Sunday 10am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Jabalpur:

Share