JDjansampark Jabalpur

JDjansampark Jabalpur Official handle of JD Jansampark Jabalpur , Government of Madhya Pradesh

वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण-------जबलपुर संभाग के डिं...
02/09/2026

वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण
-------
जबलपुर संभाग के डिंडौरी जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं वनमण्डलाधिकारी डिंडौरी श्री अशोक कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में वनमण्डल डिंडौरी (सामान्य) अंतर्गत 86 वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक आयोजित इन शिविरों में वनग्रामों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

शिविरों के माध्यम से वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वितरित वनाधिकार पत्रधारकों के फौती नामांतरण के लिए विशेष पहल की गई है। इसके लिए वनग्रामों में पहुंचकर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक 221 नवीन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नामांतरण की कार्यवाही की जा रही है। वनमण्डल अंतर्गत अब तक कुल 1136 फौती नामांतरण किए जा चुके हैं।

इसके साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त कर वन अमले एवं राजस्व अमले द्वारा उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीणों को उनके गांव में ही शासकीय सेवाओं एवं समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वनग्रामों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

Department of Forest, Madhya Pradesh
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

बलराम जयंती पर प्राकृतिक-जैविक खेती और उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनीकृषि विभाग ने विद्यार्थियों को रसायन मुक्त खेती और...
02/09/2026

बलराम जयंती पर प्राकृतिक-जैविक खेती और उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

कृषि विभाग ने विद्यार्थियों को रसायन मुक्त खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
-----
बलराम जयंती के अवसर पर जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कृषि विभाग एवं आत्मा समिति के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी में प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न जैविक उत्पाद, जैविक खाद, बीज, अनाज एवं सब्जियों को स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विभागीय अमले एवं कृषि सखियों ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की विभिन्न विधियों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने की विधि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने रसायन मुक्त खेती और रसायन मुक्त आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कृषि यंत्री श्री जे.एस. धुर्वे द्वारा आधुनिक एवं उन्नत खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों को इन कृषि यंत्रों की उपयोगिता एवं संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि यंत्रों की खरीद के लिए ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर विभागीय अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों से संबंधित स्वरोजगार के अवसरों की भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि श्री राजेश कुमार खोबरागड़े, आत्मा समिति से श्री कुलराज रघुवंशी, आयुषी ऊके, स्वाति शुक्ला, दीपिका चौधरी एवं श्वेता वानखेड़े, कृषि महाविद्यालय वारासिवनी से डॉ. रमेश अमूले, कृषि सखियां श्रीमती सीमा एडे, मंजुलता, सुलेखा, प्रमिला लिल्हारे एवं संजू नागपुरे तथा जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से डॉ. प्रतिमा बिसेन, कंचन मसराम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

01/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न दिवस पर अमरपुर में कार्यशाला आयोजितः श्री अन्न (मिलेट्स) के पोषक महत्व पर दिया गया जोर------   ...
31/08/2026

अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न दिवस पर अमरपुर में कार्यशाला आयोजितः श्री अन्न (मिलेट्स) के पोषक महत्व पर दिया गया जोर
------
जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र डिंडौरी के तत्वाधान में सांदीपनी विद्यालय अमरपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र, डिंडोरी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मनीषा श्याम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने श्री अन्न (कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा आदि) के पोषक तत्वों, स्वास्थय लाभों और बदलते जलवायु के दौर में इनकी खेती की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिंडोरी जिले का पारंपरिक भोजन श्री अन्न न केवल कुपोषण दूर करने में सक्षम है, बल्कि आज यह वैश्विक स्तर पर सुपरफूड के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न प्रकार के श्री अन्नों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न मिलेट्स की प्रजातियों, उनके बीजों और उनसे तैयार होने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार सुरीन ने की। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षक (कृषि) अशोक कुमार यादव, सम्मानित शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र की टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस------ शासन के निर्देशानुसार विमुक्ति दिवस का आयोजन ...
31/08/2026

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के साथ मनाया विमुक्ति दिवस
------
शासन के निर्देशानुसार विमुक्ति दिवस का आयोजन जबलपुर संभाग के मण्‍डला जिला के बड़ी खैरी स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के जनप्रतिनिधि, समाजसेवक, विद्यार्थी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, विभागीय योजनाओं की जानकारी, स्वल्पाहार वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री अनंतसिंह राठौर, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण समिति के श्री अमरजीत सिंह चौहान, श्री पी.एस. धनगर, श्री नवल सिंह बंजारा, श्रीमती अंजना जैतवार, सहायक संचालक श्री निशांत यादव, अधीक्षक श्री मदन झारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लांजी पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत------मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 ...
29/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लांजी पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत
------
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 29 अगस्त को जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के लांजी पहुंचे। उनके लांजी आगमन पर प्रभारी मंत्री श्री उदयप्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, श्री गौरव सिंह पारधी, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम हरिनखेड़े, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगतसिंह नेताम,पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे, श्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, कमिश्नर श्री धनंजय सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार, उपमहानिरीक्षक श्री विनीत जैन, कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह भी लांजी पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी से बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कोरका के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के लांजी पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह दौरा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ा रहा।

CM Madhya Pradesh

27/08/2026

LIVE : व्हीकल फैक्ट्री, जबलपुर में आयोजित 'टी-सीरीज टैंक ओव्‍हरहॉल प्रोजेक्‍ट' का भूमिपूजन समारोह

मॉडल स्कूल बिरसा में संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ------जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में मंगल...
25/08/2026

मॉडल स्कूल बिरसा में संस्कृत सप्ताह का हुआ शुभारंभ
------
जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला के शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में मंगलवार को संस्कृत सप्ताह 2026-27 का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, भोपाल के निर्देशानुसार 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन संस्कृत शिक्षक श्री राजेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रथम दिवस विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा संस्कृत सुभाषित एवं श्लोकों का सामूहिक पाठ कराया गया। विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के महत्व और भारतीय संस्कृति में उसके योगदान की जानकारी दी गई।

संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान-विज्ञान की समृद्ध परंपरा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों सहित विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

Department of School Education, Madhya Pradesh

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएंजनसुनवाई में आये 95 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई------जबलप...
25/08/2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
जनसुनवाई में आये 95 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई
------
जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एडीएम श्री अरविंद सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

CM Madhya Pradesh

बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल-----उ...
24/08/2026

बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
-----
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन, चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता और निर्माणाधीन स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वल्नरेबल (संवेदनशील) क्षेत्रों में सुनियोजित कार्ययोजना के अनुसार चिकित्सकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं आवश्यकता वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बालाघाट जिले में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आईपीएचएस-12 के अंतर्गत प्रावधानित पदों पर नियुक्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार पदस्थापना एवं भर्ती संबंधी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों की कार्यक्षमता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकरणों का उचित रख-रखाव किया जाए और खराब अथवा अनुपयोगी उपकरणों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपकरणों की उपलब्धता के साथ-साथ उनकी कार्यशील स्थिति की भी नियमित निगरानी हो, ताकि मरीजों को आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा निर्बाध रूप से मिल सके।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो और कार्य पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य संस्थानों को शीघ्र जनसेवा के लिए उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार के साथ उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और संस्थानों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री सुखवीर सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य श्री धनराजू एस, अपर संचालक स्वास्थ्य श्री मनोज सरियाम सहित लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajendra Shukla

Address

आयुक्त कार्यालय
Jabalpur
482002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Jabalpur:

Shortcuts

Share