22/08/2026
🚔 Jabalpur स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित
ITMS (Intelligent traffic management system) की तकनीक से डकैती में इस्तेमाल वाहन की पहचान 🚔
📍 जबलपुर/मंडला | 10 अगस्त 2026
मंडला जिले के मनेरी स्थित पेट्रोल पंप पर हुई डकैती की जांच में Smart City Jabalpur ITMS–Sensecure ने तकनीक की ताकत का शानदार उदाहरण पेश किया।
स्थानीय कैमरों में वाहन की स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध नहीं होने के बावजूद, ITMS–Sensecure के अत्याधुनिक कैमरा नेटवर्क और तकनीकी विश्लेषण की मदद से ITMS ऑपरेटर ने लगभग 3 घंटे की लगातार मेहनत के बाद संदिग्ध काली स्कॉर्पियो की पहचान कर उसका वाहन नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया।
इस महत्वपूर्ण जानकारी से पुलिस जांच को नई दिशा मिली। मंडला पुलिस ने Smart City Jabalpur ITMS–Sensecure परियोजना तथा समर्पित ITMS ऑपरेटर की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
💡 यह उपलब्धि दर्शाती है कि Smart City Jabalpur का आधुनिक ITMS–Sensecure सिस्टम केवल ट्रैफिक प्रबंधन ही नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध वाहनों की पहचान और पुलिस जांच में भी प्रभावी सहयोगी बन चुका है।