M.P. Power Management Company Limited

M.P. Power Management Company Limited The MP Power Management Company is the holding company for all the DISCOMS of M.P.

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक व कला प्रशिक्...
04/06/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन सांस्कृतिक व कला प्रशिक्षण शि‍विर के समापन समारोह में 101 लड़कियों व आठ लड़कों ने व‍िभ‍िन्न शैलि‍यों में छह नृत्य प्रस्तुत किए वहीं नवोदित तबला वादकों की त्रि‍ताल में सामूहिक प्रस्तुति और मधुर गायन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समापन समारोह में मुख्य अति‍थ‍ि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम थे। इस अवसर पर परिषद के पदाध‍िकारियों सहित बड़ी संख्या में अभ‍िभावक व दर्शक उपस्थि‍त थे।

समारोह की शुरुआत वराह रूपम पंजुरली देव नृत्य ने दर्शकों के समक्ष दक्षिण भारत की प्राचीन भूता कोला परंपरा की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। 11 नृत्यांगनाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक शृंगार, भव्य मुकुट व प्रभावशाली नृत्य मुद्राओं के माध्यम से पंजुरली देव के स्वरूप को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और लोकधुनों के बीच हुई इस प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य के माध्यम से लोक आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक मूल्यों और भारतीय लोक परंपराओं का सुंदर संदेश दिया गया। नृत्यांगनाओं के समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह से भरपूर सराहना प्राप्त की। यह प्रस्तुति समापन समारोह का प्रमुख आकर्षण रही और उपस्थि‍त जन समूह को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सफल रही।

ग्रीष्मकालीन प्रश‍िक्षण श‍िविर की प्रश‍िक्षण प्राप्त कर रही 29 नन्हीं लड़कियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य से तरंग प्रेक्षागृह में उपस्थि‍त जन समूह झूम उठा। नृत्य में उपयोग की गई प्रापर्टी सुंदर ढंग से प्रस्तुत की गई। समारोह का विशेष आकर्षण कपल डांस रहा। इस नृत्य में 23 लड़कों-लड़कियों ने सुंदर परिधान में मधुर संगीत के साथ प्रस्तुति दी। बॉलीवुड गीतों पर आधारित इस प्रस्तुति ने सभी का दिल मोह लिया। समारोह में बॉलीवुड नृत्य की प्रस्तुति से व‍िभ‍िन्न कालखंड की एक तरह से सैर करने लगे।

समापन समारोह में प्रस्तुत किए गए वेस्टर्न डांस से सिद्ध हुआ कि ग्रीष्मकालीन श‍िविर में नृत्य की प्रत्येक विधा का गहन प्रश‍िक्षण दिया गया और प्रश‍िक्षणार्थ‍ियों ने उतने मन से उसको सीखने में मेहनत की है। वेस्टर्न डांस में आठ प्रतिभागी लड़कियों ने वेस्टर्न डांस की बारीकियों को मंच पर उतारा। समापन समारोह के अंत में 12 लड़कियों ने बंगला दुर्गा पूजा के दसवें दिन की पूजा को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करके दुर्गा पूजा का अहसास करवा दिया।

समापन समारोह में प्रस्तुत किए गए नृत्यों की परिकल्पना व निर्देशन रितु रजक ने किया और उनको गुरमीत कौर मथारू व याश‍िका वर्मा ने सहयोग दिया। समापन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन केके गौतम व श‍िल्पा ताम्हणे ने व संचालन जयवंत वामन खारपाटे ने किया।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्...
04/06/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शि‍विर का समापन गत दिवस तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम थे। इस अवसर पर श‍िविर के 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत और 80 प्रशि‍क्षकों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष श‍िविर में 20 विधाओं में 917 प्रतिभागि‍यों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई, जिसमें 496 लड़के व 421 लड़कियां शामिल रहीं। समारोह में केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाध‍िकारी महेश चन्द्र बलोदी, आलोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र चढ़ोकार, दीपक निगम सहित बड़ी संख्या में नवोदित खि‍लाड़ी और उनके अभि‍भावक उपस्थि‍त थे। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशि‍क्षण श‍िविर ने वर्तमान में नगर के सबसे बड़े खेल व कला प्रशि‍क्षण श‍िविर के रूप में अपनी विशि‍ष्ट पहचान स्थापित कर ली है।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है श‍िविर-समारोह के मुख्य अतिथि‍ फिरोज कुमार मेश्राम ने एक माह के श‍िविर को अनुशासित व बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व उसके प्रश‍िक्षकों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श‍िविर में प्रश‍िक्ष‍ित प्रतिभागी भविष्य में अपने-अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। श्री मेश्राम ने कहा कि एक माह का प्रश‍िक्षण श‍िविर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होते हैं।
प्रश‍िक्षकों को किया गया सम्मानित-समापन समारोह में फुटबाल के कुलदीप बहादुर सिंह, पवन पटेल, राजेश सिंह, क्रिस्टोफर नरोन्हा, मनोज कुमरे, हरीश नायक, विशाल सोना क्रि‍केट के हेमंत पोतदार, अनिल शर्मा, कुशलपाल सिंह चौहान, पीके सेन, इकबाल खान, विनोद राजपूत, अमित यादव, कुशल जैन हाकी के शकील आफरीदी व संजय केने वालीबाल के प्रतीक शर्मा, अवधेश पटेल, दीपक साहू, विजेन्द्र नागले टेबल टेनिस के हितेश परमार, पंकज खत्री व सुरेन्द्र इंगले बैडमिंटन के राजकुमार रजक व रजनी धारणे कुश्ती के राजेश सोंध‍िया, कैलाश कहार व राकेश यादव फिजिकल फ‍िटनेस के एलके मिश्रा, स्केटिंग के ऋषभ यादव व अनंत यादव मार्शल आर्ट के संदीप चौधरी, राहुल जायसवाल, अद‍िति वर्मा व रेणुका कोल राइफल शूट‍िंग के रितिक तिवारी व विवेक सराठे योग के कालीचरण पंडा व भोला रघुवंशी ऐरोबिक्स की अंजू सिंह के साथ अन्य विधाओं में प्रश‍िक्षण देने वाले प्रश‍िक्षक न‍िध‍ि बेन, प्रगति रघुवंशी, श‍िवांगी कुशवाहा, इलमा फातिमा खान, आन्या फातिमा खान, वृति अग्रवाल, कृति अग्रवाल, श‍िल्पा ताम्हणे, केके गौतम, रीतू रजक, यश‍िका वर्मा, गुररमीत कौर मथारू, पंकज मगधरे, भूपेन्द्र दुबे को श‍िविर में उत्कृष्ट प्रश‍िक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिभागी पुरस्कृत-प्रश‍िक्षण श‍िविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट में वेदांत पटेल, वैभव उइके, युग नितेश दहीफोड़े, कार्तिक विश्वकर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, कबन सिंह राठौर, शौर्य परोचे, देवांश शर्मा, लकी, नवी आश‍िका पिल्लै, तनु कुशवाहा, अर्प‍िता श्रीवास्तव, फुटबाल में धनुष पिल्लै, मानस उपाध्याय, आरब विश्वकर्मा, रेयांश नट्टा, इशांत समैया, अनय पीपरे, अनुराग कोरी, उत्कर्ष द्विवेदी, आरूष गुप्ता, पूर्वी, आयुषी तिवारी, संस्कृति पटेल, ओम शर्मा हॉकी में अद्विक मड़ावी, अर्श यादव, जेशन इक्का, पूर्वी कुशवाहा, साक्षी यादव, व‍िध‍ि चौधरी, प्रणव पटेल, बैडमिंटन में अव्याशी डोंगरे, दिव्या पटेल, पी. तीर्थराव, नव्या विश्वकर्मा, कृति धारणे, तृषा आनंद, कर्त्तव्य परस्ते, ध्रुव बहादुर थापा, अमृत भाटी, अनुभव त्रिपाठी, श‍िवजय सिंह, हर्ष‍ित उपाध्याय, टेबल टेनिस में हर्ष‍ित उपाध्याय, लक्ष‍ित शर्मा, प्राजंल शर्मा, रियांश, शौर्य साहू, अधवान परिहार, ए. नव्या, अलिजा खान, अन्या विश्वकर्मा लॉन टेनिस में श‍िवाय सिंह परिहार व तृषा आनंद वालीबाल में अक्ष‍िता गुप्ता, रिद्द‍िमा सेन, नायरा खत्री, न‍िख‍िल जासवाल, रेयान खान, कृष गुप्ता कुश्ती में श्रेया भलावी, संदेश धनगर, सारंग सुमन शरीर सौष्ठव में साक्षी तिवारी शूटिंग में अन्या अग्रवाल, वरूण‍ि शुक्ला, अराध्या यादव, विराट झस्या, विहान सोनी, श‍िवाय सिंह परिहार स्केटिंग में संस्कार मेहता, संपूर्ण धारणे, अव्यान तिवारी, सार्थक गोस्वामी, अंश पटेल, प्रीतम मेहता, भाव्या गोस्वामी, अनिका तिवारी, कृति धारणे, अमृता भारती, अर्पणा पटेल, इश‍िका इंदौलिया मार्शल आर्ट में कवि‍श साहू, सिद्ध‍ि यादव, श्रेष्ठ गोंटिया, कृतिका प्रजापति, अंश कुशवाहा, स्वर्ण‍िका भदके, हिमांशी कुशवाहा, जलधी पटेल, आयुष छपागई को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन जयवंत वामन खारपाटे ने किया।

03/06/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में आगामी 5 जून को एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कानपुर की प्रसिद्ध मेडिटेशन व योग गुरु रोली त्रिपाठी कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन और दवा मुक्त जीवन जीने के सूत्र सिखाएंगी।

कार्यक्रम का विवरण
• दिनांक: 5 जून (शुक्रवार)
• समय: शाम 4:00 बजे से
• स्थान: केंद्रीय पुस्तकालय, शक्तिभवन, जबलपुर
• मुख्य वक्ता: योग व मेडिटेशन गुरु रोली त्रिपाठी (कानपुर)

🎯 व्याख्यान के मुख्य विषय और आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित पद्धतियों के प्रदर्शन और उनसे गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी:
• दवा मुक्त जीवन: मेडिटेशन (ध्यान) के माध्यम से दवाओं पर निर्भरता कम करना।
• तनाव प्रबंधन: डायबिटीज, हृदय रोग, अस्थमा और एसिडिटी जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाव।
• व्यावहारिक प्रदर्शन: कानपुर की मेडिटेशन गुरु संस्था द्वारा योगासन और प्राणायाम का लाइव डेमो।
• वैकल्पिक चिकित्सा: हर्बल चिकित्सा, चुंबकीय चिकित्सा, भौतिक एवं दिमागी कसरत की विस्तृत जानकारी।

👥 कार्मिकों से उपस्थिति की अपील
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन व प्रशासन) फिरोज कुमार मेश्राम ने सभी विद्युत कंपनियों के वर्तमान कर्मचारियों, अधिकारियों और सेवानिवृत्त (Retired) कार्मिकों से इस शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

01/06/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज 2 जून को होने जा रहा है। रामपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में यह गरिमामयी समारोह सायं 6:00 बजे से आयोजित किया गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन व प्रशासन) एवं केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम होंगे।

900 से अधिक बच्चों ने बिखेरा हुनर, 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के इस सबसे बड़े ग्रीष्मकालीन शिविर में इस वर्ष 900 से अधिक बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 31 दिनों तक चले इस कड़े प्रशिक्षण के बाद, विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इसके साथ ही, बच्चों की प्रतिभा को निखारने वाले 80 अनुभवी प्रशिक्षकों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

इन खेल और कला विधाओं का मिला पेशेवर प्रशिक्षण

इस 31 दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिभागियों को खेल और ललित कलाओं की कुल 20 विधाओं में बारीकियां सिखाई गईं। इनमें मुख्य रूप से:

मैदानी व इंडोर खेल: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और शूटिंग।

सेल्फ डिफेंस व फिटनेस: मार्शल आर्ट, कराटे, कुश्ती, स्केटिंग, शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) एवं फिजिकल फिटनेस।

ललित कला एवं संगीत: नृत्य (डांस), गायन-वादन (सिंगिंग-म्यूजिक), ड्राइंग-पेंटिंग, कैलीग्राफी, मेहंदी और क्राफ्ट।

परिषद के पदाधिकारियों ने नगर के समस्त खेल व कला प्रेमियों और नागरिकों से समापन समारोह में गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।

29/05/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शि‍विर का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 2 जून को सायं 6.00 बजे से रामपुर स्थि‍त तरंग प्रेक्षागृह में किया गया है। समापन समारोह के मुख्य अति‍थ‍ि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन व केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरेाज कुमार मेश्राम होंगे।

80 प्रशि‍क्षक सम्मानित व 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को मिलेंगे पुरस्कार-केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के समापन समारोह में ग्रीष्मकालीन खेल व कला प्रशि‍क्षण श‍िविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशि‍क्षण शि‍विर के 80 प्रशि‍क्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श‍िविर में 900 से अध‍िक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विभि‍न्न विधाओं में प्रशि‍क्षण-केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में नगर के सबसे बड़े ग्रीष्मकालीन खेल एवं कला प्रशि‍क्षण शि‍विर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाले इस आयोजन में क्रिकेट, फुटबाल, कुश्ती, हाकी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वालीबाल, लॉन टेनिस, शरीर सौष्ठव एवं फिजिकल फिटनेस, मार्शल आर्ट, स्केटिंग, कराटे, शूटिंग, नृत्य, ड्राइंग-पेंटिंग, कैलीग्राफी, मेंहदी, क्राफ्ट और गायन-वादन का प्रशि‍क्षण दिया गया।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मशाल परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन...
29/05/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मशाल परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रश‍िक्षण शि‍विर के अंतर्गत 101 लड़कियां व 8 लड़के जहां शास्त्रीय नृत्य के अंतर्गत जहां कत्थक का प्रशि‍क्षण प्राप्त कर रहे हैं वहीं वे लोक नृत्यों की बारीकियां भी सीख रहे हैं। प्रश‍िक्षण श‍िविर के प्रतिभागी प्रश‍िक्षणार्थ‍ियों में नर्सरी कक्षा से ले कर बड़ी कक्षा स्तर की लड़कियां शामिल हैं लेकिन उनकी नृत्य के प्रति सीखने की लगन व मेहनत एक सी है।

प्रश‍िक्षण श‍िविर के प्रश‍िक्षक रितु रजक, गुरमीत कौर मथारू व याश‍िका वर्मा सुबह के सत्र में प्रतिभागियों को कत्थक की प्रारंभि‍क शुरुआत के तत्कार, तोड़े से ताल व लय की बारीकियां सिखाते हैं। प्रश‍िक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कत्थक की व‍िभ‍िन्न मुद्राओं का अभ्यास विशेष रूप से करवाया जा रहा है। प्रत्येक दिन दूसरे चरण में प्रतिभागियों को भारतीय लोक नृत्य शैली के अंतर्गत बुंदेली, छत्तीसगढ़ी व राजस्थानी नृत्य का प्रश‍िक्षण दिया जा रहा है। नृत्य प्रश‍िक्षण में प्रतिभागी तत्कार हस्त मुद्रायें (संयुक्त व असंयुक्त) ग्रीवा भेद, अंग संचालन, शास्त्रीय व उप शास्त्रीय, गैर शास्त्रीय, लोक नृत्यों की विशेषातायें का प्रश‍िक्षण दिया जा रहा है। नृत्य प्रश‍िक्षण की शुरुआत में प्रश‍िक्षणार्थ‍ियों को योग व व्यायाम के माध्यम से फ‍िजीकल फ‍िटनेस का मंत्र भी दिया जा रहा है।

शि‍विर की प्रश‍िक्षक प्रतिभागियों की लगन, समर्पण व मेहनत से उत्साहित व अभि‍भूत हैं। वे कहती हैं कि प्रश‍िक्षण श‍िविर के समापन अवसर पर तरंग प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले समारोह में नृत्यों की विशेष प्रस्तुति होगी। श‍िविर के नन्हीं प्रतिभागी भी दर्शकों व परिजन के समक्ष नृत्य की प्रस्तुतियों को ले कर रोमांचित हैं और वे कहती हैं कि उनकी प्रस्तुति को देख कोई यह नहीं कह सकेगा कि उन्होंने इतने कम समय में शास्त्रीय के साथ लोक नृत्यों में इतनी महारत कैसे हासिल कर ली।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर में सुरक्षा उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत जुक्त बहादुर थापा 38 वर्षों की सेवा के उपरांत ...
29/05/2026

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर में सुरक्षा उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत जुक्त बहादुर थापा 38 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 29 मई को सेवानिृत्त हो गए l

मु एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत राकेश कुमार ठुकराल 37 वर्...
29/05/2026

मु एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत राकेश कुमार ठुकराल 37 वर्षं की सेवा के उपरांत 29 मई को सेवानिवृत्त हो गए।

________________________________________🚀 छोटे पहियों पर बड़ा कमाल! संतुलन, रफ्तार और रोमांच का अद्भुत नजारा। 🛼✨जबलपुर क...
27/05/2026

________________________________________
🚀 छोटे पहियों पर बड़ा कमाल! संतुलन, रफ्तार और रोमांच का अद्भुत नजारा। 🛼✨

जबलपुर के तरंग प्रेक्षागृह परिसर में इन दिनों बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा देखते ही बन रही है! एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद द्वारा आयोजित 31 दिवसीय समर कैंप में नन्हे स्केटर्स धूम मचा रहे हैं।

🔥 इस समर कैंप की कुछ खास बातें:

• 👧 गर्ल्स पावर: शिविर में कुल 87 प्रतिभागी हैं, जिनमें 50 लड़कियां और 37 लड़के शामिल हैं!

• 🏀 स्केट्स पर बास्केटबॉल: बच्चे सिर्फ स्केटिंग नहीं सीख रहे, बल्कि पहियों पर दौड़ते हुए बास्केटबॉल खेलने की अद्भुत कला भी सीख रहे हैं।

• 🏆 एडवांस ट्रेनिंग: लॉन्ग जम्प, स्पीड जम्प, रोड रेस और टर्न बैक जैसी बारीकियों को ट्रेनर ऋषभ यादव और अनंत मिश्रा बहुत ही आसान तरीके से सिखा रहे हैं।

कल तक जो बच्चे स्केट्स पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पाते थे, आज उन्हें शानदार करतब करते देख परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम और अन्य पदाधिकारियों ने उनकी जमकर तारीफ की। 👏👏

अगर आप भी तरंग परिसर से गुजर रहे हैं, तो रुककर इन बच्चों का उत्साहवर्धन जरूर करें! ❤️

🏷️ Trending Hashtags:

ग्रीष्मकालीन शिविर में रिकॉर्ड 85 बच्चों ने थामा बैडमिंटन रैकेट, लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय करियरलड़कियों में दिखा जबरदस्त क्र...
26/05/2026

ग्रीष्मकालीन शिविर में रिकॉर्ड 85 बच्चों ने थामा बैडमिंटन रैकेट, लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय करियर

लड़कियों में दिखा जबरदस्त क्रेज; राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक सिखा रहे हैं सर्विस, स्मैश और फुटवर्क की बारीकियां

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 31 दिवसीय ग्रीष्मकालीन बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर इतिहास रच रहा है। ज्योति क्लब में चल रहे इस शिविर में इस बार रिकॉर्ड 85 नवोदित खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिसमें पहली बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने रुचि दिखाई है।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:

• रिकॉर्ड भागीदारी: शिविर में 45 लड़कियां और 40 लड़के कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
• नियमों के साथ खेल: बिना नेट के खेलने वाले बच्चे अब सर्वश्रेष्ठ कोर्ट पर नियमों के साथ खेल रहे हैं।
• विशेषज्ञ मार्गदर्शन: राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक राजकुमार रजक और रजनी धारणे खिलाड़ियों को निखार रहे हैं।
• तकनीकी प्रशिक्षण: बच्चों को सर्विस, प्लेसिंग, स्मैश, जुगलबंदी (डबल्स) और फुटवर्क की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
• स्टेमिना पर जोर: खेल कौशल के साथ-साथ खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता (Stamina) बढ़ाने पर विशेष ध्यान है।

उत्साह और भविष्य के सपने:

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम ने व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रशिक्षण से उत्साहित कई खिलाड़ी अब ग्वालियर की 'स्टेट बैडमिंटन अकादमी' और देश की अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अकादमियों में प्रवेश लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।

Address

Jabalpur
482001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M.P. Power Management Company Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share