Govt MH college of Home Science and Science for women, Jabalpur

  • Home
  • India
  • Jabalpur
  • Govt MH college of Home Science and Science for women, Jabalpur

Govt MH college of Home Science and Science for women, Jabalpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Govt MH college of Home Science and Science for women, Jabalpur, Public & Government Service, Jabalpur.

दिनांक 24/1/26 को शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, जबलपुर में मानव विकास विभाग द्व...
24/01/2026

दिनांक 24/1/26 को शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, जबलपुर में मानव विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से मनाया गया जिसमें मोहिनी पटसारिया,प्रशासक वन स्टाप सेन्टर ने जानकारी दी l सावित्री दुबे पर्यवेक्षक बाल विवाह निषेध अधिनियम कु० समृद्वि राय, महिलाओं के अधिकार किशोर बालिकाओं के कल्याण एवं जागरूकता हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकार, बाल विवाह निषेध अधिनियम आदि की जानकारी दी l
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मोंटेसरी स्कूल जबलपुर में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर एवं बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बालिका उत्सव मनाया जिसमें बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु योजनाओं की जानकारी दी एवं पोस्टर के द्वारा बालिकाओं के जीवन से संबंधित स्लोगन पोस्टर प्रस्तुत किए l शिक्षा और संस्कार पर छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया एवं सीखने में नवाचार के उद्देश्य से संबंधित खेल का प्रस्तुतीकरण किया l
संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.समीर शुक्ला के संरक्षण में एवं मानव विकास विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मधुका श्रीवास्तव, डॉक्टर अर्चना गुप्ता ,डॉक्टर मधुलिका श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती श्रुति सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ जिसमें लगभग 100 छात्राएं लाभान्वित हुईं l

*स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संगम : शासकीय होम साइंस कॉलेज में ईट राइट–शाइन ब्राइट कार्यक्रम संपन्न*--...
23/01/2026

*स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संगम : शासकीय होम साइंस कॉलेज में ईट राइट–शाइन ब्राइट कार्यक्रम संपन्न*
------------
शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान स्वशासी महिला महाविद्यालय, जबलपुर में “ईट राइट, शाइन ब्राइट” विषय पर युवाओं हेतु स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मल्लिका बैनर्जी नड्डा, नई दिल्ली उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में स्वस्थ आहार, अनुशासित जीवनशैली तथा जागरूक नागरिक बनने के महत्व पर प्रकाश डाला गया । इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य कार्यक्रम का समन्वय डॉ. सुनील मिश्र ने किया l
मुख्य वक्ता डॉ. सत्यानंद के.एस.एम. एवं डॉ. विभा श्रीपाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संतुलित आहार और अनुशासित जीवनशैली ही स्वस्थ शरीर व सशक्त मस्तिष्क की आधारशिला है। कार्यक्रम के अगले चरण में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, साथ ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में श्रीमती मिताली बनर्जी एवं जनभागीदारी अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह जुग्गी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. समीर कुमार शुक्ल द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा मिश्रा ने किया एवं तकनीकी सहयोग डॉ. अर्जुन शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, कर्मचारीगण एवं लगभग 200 छात्राएं उपस्थित रहीं, जिससे यह आयोजन स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक दायित्व का एक प्रेरणादायी और सार्थक संगम सिद्ध हुआ।

13/01/2026
प्राणिशास्त्र एवं जैवतकनीकी विभाग द्वारा  वर्मिकंपोस्टिन / केंचुआ खाद निर्माण विषय पर  ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है ...
11/12/2025

प्राणिशास्त्र एवं जैवतकनीकी विभाग द्वारा वर्मिकंपोस्टिन / केंचुआ खाद निर्माण विषय पर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महाविद्यालय के हॉस्टल वार्डन डॉ शुभा सिंहा मैडम एवं वनस्पति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अनुराधा दवे मैडम का विशेष सहयोग रहा। वनस्पति शास्त्र विभाग की श्वेता गोहलानी मैडम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर के मानव विकास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना...
11/12/2025

शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर के मानव विकास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त तत्वाधान में *मानव अधिकार दिवस* के उपलक्ष में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम *ऑर एवरीडे एसेंशियल* पर छात्राओं ने पोस्टर बनाएं जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समानता, स्वतंत्रता और न्याय को बढ़ावा देना, और विश्वभर में मानव गरिमा की रक्षा के लिए एकजुट करना है। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर समीर कुमार शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ विभागाध्यक्ष मानव विकास विभाग डॉक्टर मधुका लालोराया , कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती माधुरी खंडेलकर, डॉक्टर मधुलिका श्रीवास्तव के सहयोग से हुआ। डॉक्टर भावना शर्मा ,डॉक्टर ज्योति जैन ,डॉक्टर दुर्गा मिश्रा ने पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई एनएसएस वॉलिंटियर्स कुमारी शक्ति झरिया मुस्कान विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर की प्राणिशास्त्र एवं जैवतकनीकी विभाग द्वारा...
10/12/2025

शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर की प्राणिशास्त्र एवं जैवतकनीकी विभाग द्वारा दिनांक 08-12-2025 से वर्मिकंपोस्टिन / केंचुआ खाद निर्माण विषय पर इंटर्नशिप ट्रेनिंग का आयोजन महाविद्यालय के हॉस्टल कैंपस में किया जा रहा है जिसमे महाविद्यालय एवं अन्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इंटर्नशिप ट्रेनिंग का आयोजन प्राचार्य डॉ समीर कुमार शुक्ला के निर्देशन में एवं इंटर्नशिप प्रभारी डॉ साधना केसरवानी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इंटर्नशिप ट्रेनिंग में इंटर्नशिप अधिकारी डॉ परनाश्री मुखार्जी का विशेष सहयोग रहा।

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृहविज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय...
11/11/2025

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वी जयंती के उपलक्ष में शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृहविज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता के लिए " *शपथ* ली गई जिसका उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखना है। जिससे नागरिकों को विविधता में एकता के प्रति प्रतिबद्धता और देश की प्रगति में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। शपथ के माध्यम से, छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया और एकता व सद्भाव की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉक्टर साधना केशरवानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती माधुरी खांडेलकर द्वारा कराया गया। कुमारी मुस्कान विश्वकर्मा का सहयोग रहा । लगभग 70 छात्राओं ने सहभागिता की।

कल कलेक्टर सर के निर्देशानुसार  कॉफी विथ एक्सपर्ट में कैरियर इन सोशल मीडिया में छात्राओं सहित भागीदारी की
31/10/2025

कल कलेक्टर सर के निर्देशानुसार कॉफी विथ एक्सपर्ट में कैरियर इन सोशल मीडिया में छात्राओं सहित भागीदारी की

Address

Jabalpur
482002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt MH college of Home Science and Science for women, Jabalpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share