01/07/2022
अनमोल नमकीन फैक्ट्री मे "Eat Smart Challange" एवम RUCO अभियान की जानकारी दी गई तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरक्षण किया गया।
जबलपुर। जिला कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी चेयरमैन डॉ. इल्लिया राजा टी, निगमायुक्त एवं कार्यपालिक निदेशक स्मार्ट सिटी श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती निधि सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी द्वारा ईट स्मार्ट चैलेंज के अंतर्गत RUCO अभियान के तहत नागरिकों , तथा खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों को रुको अभियान से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है । आज के कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित अनमोल नमकीन में स्मार्ट सिटी द्वारा आज RUCO अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी गई वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरक्षण भी किया गया । कार्यक्रम में जबलपुर स्मार्ट सिटी से सुश्री शैलजा सुल्लेरे , श्वेता नामदेव खाद्य सुरक्षा विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धुर्वे , ईट राइट कॉर्डिनेटर सतीश विश्वकर्मा एवम स्मार्ट सिटी इंटर्न उपस्थित रहे ।