CSP Pallavi Shukla

CSP Pallavi Shukla Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CSP Pallavi Shukla, Public & Government Service, Addl S. P. (South), Jabalpur.

जबलपुर पुलिस की सराहनीय पहल: एसपी सम्पत उपाध्याय की अगुवाई में बैंक सुरक्षा को मिला नया मजबूती का कवच
18/04/2026

जबलपुर पुलिस की सराहनीय पहल: एसपी सम्पत उपाध्याय की अगुवाई में बैंक सुरक्षा को मिला नया मजबूती का कवच

जबलपुर में आम नागरिकों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी और सकारात्म

05/04/2026

हम सबने ठाना है नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाना है ।
मध्य प्रदेश पुलिस निरंतर नशा मुक्ति महाअभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ साथ जिन जिन स्थानों से नशीले पदार्थ सप्लाई होते हैं उन जगहों पर ताबड़ तोड़ कार्रवाई कर रही है हाल ही में मैंने अपनी टीम के साथ नशा मुक्ति केन्द्र पर पहुंचकर संवाद करते हुए है।किस प्रकार कोई व्यक्ति को नशे की गिरफ्त में फँसता है और क्या क्या कारणों से वह नशे का आदी हो जाता है उसके उपरांत उनको नशीले पदार्थ कहाँ से उपलब्ध होते हैं जो हर प्रकार से प्रतिबंध है ।ऐसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए सभी से हर प्रकार से नशा मुक्त रहने की अपील की।

04/04/2026
🚨 जबलपुर में नकाब लगाकर चोरी करने वाले नकबजन पकड़े गए 🚨📍 थाना – तिलवारा, जिला जबलपुरजिला जबलपुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्...
26/03/2026

🚨 जबलपुर में नकाब लगाकर चोरी करने वाले नकबजन पकड़े गए 🚨

📍 थाना – तिलवारा, जिला जबलपुर

जिला जबलपुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण शहर) सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (गढ़ा संभाग) श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा क्षेत्र में घटित अपराधों के आरोपियों की तलाश हेतु अभियान चलाया गया।

🔎 घटना विवरण:
थाना तिलवारा क्षेत्र स्थित अर्नव विहार कॉलोनी में दिनांक *22.03.2026* को सूने मकान में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा घर से सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग *4-5 लाख रुपये* है, चोरी कर लिए गए।

प्रार्थी *सौरभ मिश्रा* पिता पद्मधर मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना तिलवारा में अपराध क्रमांक *119/2026* धारा 331(3), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

👮 पुलिस कार्रवाई:
उक्त प्रकरण की जांच हेतु थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों की जांच करते हुए तथा अन्य थानों में हुई समान घटनाओं को जोड़ते हुए तीन संदिग्धों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि एक अन्य आरोपी भी इस घटना में शामिल है, जो घटना से पूर्व रेकी करता था एवं चोरी के माल को ठिकाने लगाने का कार्य करता है। उक्त आरोपी की तलाश जारी है।

💼 बरामदगी:
✔️ चोरी में प्रयुक्त वाहन
✔️ नकदी रकम
✔️ घटना में उपयोग किए गए औजार

⚠️ पूर्व अपराध:
गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में भी संजीवनी नगर, पाटन, भेड़ाघाट, लार्डगंज एवं विजय नगर थाना क्षेत्रों में सूने मकानों में चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है।

🕵️ वारदात का तरीका:
आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे, फिर रात में चेहरे को कपड़े से ढककर घर में घुसते और ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

👥 गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ सूरज उर्फ दाऊ उर्फ डऊआ गोंड (उम्र 19 वर्ष), निवासी सहपुर, थाना भेड़ाघाट, जबलपुर
2️⃣ विजय उर्फ नाटी (उम्र 22 वर्ष), निवासी इन्द्रा बस्ती, शारदा चौक, थाना गढ़ा, जबलपुर
3️⃣ लखनलाल उर्फ साहिल पटेल (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम दलपतपुर, थाना भेड़ाघाट, जबलपुर

👏 सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी श्री बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक राजेश गुप्ता, आरक्षक पिंटू कुमार तथा नुनसर चौकी के प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

23/03/2026

The most humbling statement we can say, I am nothing without God and the most powerful statement is With God I can do anything. 🙏

Address

Addl S. P. (South)
Jabalpur
482001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CSP Pallavi Shukla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share